गुरुवार, 28 जुलाई 2011

पीने से रोकने पर जवान ने बीवी को आग लगाई

जयपुर।। बीवी ने जब पीने से मना किया तो सेना के जवान उसे उसके शरीर पर किरोसिन छिड़कर आग लगा दी। यह घटना राजस्थान के अलवर जिले की है।

जम्मू कश्मीर के लेह जिले में पोस्टेड अशोक कुमार छुट्टी पर अपने घर रोमरोली तीन दिन पहले आया था। रात को जब उसकी पत्नी खाना बना रही थी, तो उसने पीना शुरू कर दिया।

नीमराना पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी ने इस बाबत कहा, चूंकि अशोक लगातार पी रहा था, इसलिए उसकी पत्नी ने खाना फिर से किचन में ले जाकर रख दिया और सोने चली गई। लेकिन सुबह चार बजे जब वह उठी तो देखी कि उसका पति उस वक्त भी पी रहा था, तो उसने उसे मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार होने लगी। पहले तो अशोक ने अपनी पत्नी की पिटाई की और बाद में उसके शरीर पर किरोसिन गिराकर आग लगा दी। 

अधिकारी ने बताया, बाद में पड़ोस के लोगों ने अशोक की पत्नी कमलेश को हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें