इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और लड़कियों का कहना है कि जंतर मंतर से महिलाओं के हक और सम्मान के लिए आवाज बुलंद हुई है। उनके मुताबिक स्लट वॉक यानी बेशर्मी मोर्चा समाज की मानसिकता बदलने की लड़ाई की शुरूआत भर है।
दूसरी ओर, मॉडल पूनम पांडे ने ऐलान किया है कि वह भी मुंबई में स्लट वॉक करेंगी। पूनम ने दिल्ली में हुए वॉक पर टिप्पणी करते हुए सोशल माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर यह जानकारी दी है। पूनम पांडेय क्रिकेट विश्व कप के दौरान अपने उस बयान के चलते मशहूर हुई थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारत विश्व कप जीतेगा तो वह टीम इंडिया के सामने अपने सारे कपड़े उतार देंगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें