बुधवार, 29 जून 2011

अतिरिक्त महानिदेशक राजदीपसिंह ने जवानों के सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित किया












पोकरण सीमा सुरक्षा बल पश्चिम (चंडीगढ़) के अतिरिक्त महानिदेशक राजदीपसिंह ने राजस्थान सीमांत मुख्यालय के दौरे के दौरान पोकरण स्थित सीमा सुरक्षा बल की 195 वीं वाहिनी के मुख्यालय का दौरा किया।दौरे के दौरान उन्होंने वाहिनी के गार्ड का निरीक्षण किया और उसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने जवानों के सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा बल द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना की। साथ ही विभिन्न चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा। उन्होंने इस समय बल में जो नए नए किस्म के यंत्र और साजोसमान आ रहे हैं उस पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने जवानों की समस्याओं को भी सुना और उनका समाधान किया। अतिरिक्त महानिदेशक ने पोकरण से वापस जोधपुर के लिए रवाना हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें