बिल्ली का अपहरण करके मांगी 7 करोड़ 22 लाख की फिरौती




ह्यूस्टन. आपने अपहरणकर्ताओं को इंसानों के बदले लाखों और करोड़ों रुपए की फिरौती मांगते हुए तो सुना होगा। क्या कभी किसी जानवर के बदले करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने के बारे सुना है। पोलैंड के शहर माइस्लोवाइस में पिछले दिनों ऐसा ही कुछ हुआ।  
वहां एक बिल्ली चोर ने उसके मालिकों से 10 लाख पाउंड यानी 7 करोड़ 22 लाख रुपए की फिरौती मांगी। सीजर नामक यह बिल्ली 12 वर्षीय लड़के डेविड कीसाइलवेस्की की है। सीजर एक कटी पूंछ वाली दुर्लभ बिल्ली है और इसकी कीमत 500 पाउंड यानी 36 हजार रुपए है।
सीजर को पिछले महीने डेविड के घर से चुराया गया था। उसने अपनी प्यारी बिल्ली को ढूंढने के लिए पूरे शहर में पोस्टर लगवा दिए थे। लेकिन सीजर की कोई खबर नहीं मिली। उसने इसके दोबारा मिलने की उम्मीद छोड़ ही दी थी कि अचानक उसके माता-पिता को एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने बिल्ली लौटाने के बदले 10 लाख पाउंड मांगे। फिलहाल पुलिस बिल्ली चोर को ढूंढ रही है।

टिप्पणियाँ