बुधवार, 11 मई 2011

चेन्नई की एस. दिव्यदर्शिनी ने बाजी मारी


नई दिल्ली। संघ लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2010 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में  चेन्नई की एस. दिव्यदर्शिनी ने बाजी मारी है। दूसरे नंबर पर हैदराबाद की श्वेता मोहंती रहीं। वहीं पुरूष वर्ग में चेन्नई के आरवी वरूण कुमार अव्वल रहे। 
परीक्षा में कुल 920 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इसमें 717 पुरूष और 203 महिलाएं शामिल हैं। सफल उम्मीदवारों में शीर्ष 25 में पांच महिलाएं शामिल हैं। 

चेन्नई के डॉ. अंबेडकर लॉ यूनीवर्सिटी से बी.ए.बी.एल (ऑनर्स) दिव्यदर्शिनी ने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। वहीं दूसरे स्थान पर रही मोहंती ने कंप्यूटर साइंस में बी. टेक किया है। तीसरे स्थान पर आने वाले कुमार डेंटल साइंस में स्नातक हैं। 

प्रेस रिलीज के मुताबिक शीर्ष 25 में से नौ विद्यार्थियों ने पहले में प्रयास में यह सफ लता हासिल की है। वहीं चार ने दूसरे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। अघिक  जानकारी के लिए  यहां लॉग ऑन करें-  http://myresult.co/pdf/upscfinalresult.pdf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें