मंगलवार, 8 मार्च 2011

वसुंधराराजे हुई 59 की, जन्मदिन में दिखा राजसी ठाठ बाट

पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता वसुंधराराजे ने मंगलवार को अपने निवास पर 59 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सिविल लाइंस स्थित अपने निवास पर 58 किलो का केक काटा। वसुंधराराजे की जन्मदिन में राजसी ठाठ बाट दिखा।झालावाड़ के कार्यकर्ताओं की ओर से 58 मीटर लंबे बैनर पर जन्मदिन की बधाई दी गईं।


इससे पहले वसुंधराराजे ने सुबह मोती डूंगरी गणेश मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान विधायक भवानीसिंह राजावत भी उनके साथ थे। इसके बाद उन्होंने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं, नेताओं और विधायकों से शुभकामनाएं एवं बधाईयां लीं। हाल ही दुबारा विपक्ष की नेता बनने के कारण उनके निवास पर बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा।
वसुंधराराजे सुबह 10.30 बजे अपने निवास पर स्थित मंच पर आई और दोपहर 2.30 बजे तक भीड बनी रही। इस दौरान बेरीकेट्स टूट गए। मुख्य सचेतक राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. दिगंबरसिंह की ओर से 58 किलो का केक भेंट किया गया। विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता ढोल- नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए वहां पहुंचे। अधिक भीड़ के कारण यातायात पुलिस को दो बार ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। वसुंधराराजे की ओर से रात को मानसरोवर स्थित खुशबू फार्म हाउस पर डिनर रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें