बुधवार, 16 फ़रवरी 2011

’’आपणो राजस्थान आपणी राजस्थानी ’


राजस्थानी को मान्यता के लिए संघर्ष जारी
राजस्थान भाषा को मान्यता को लेकर मुहिम तेज, विचार गोष्ठी कागद
बाड़मेर। राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार, राजस्थान साहित्य अकादमी से सम्मानित ओम पुरोहित ने कहा कि राजस्थान की क्षेत्रीय भाषाओं रूपी मोतियो की राजस्थानी रूपी माला में पिरोकर इस मायड भाषा को संविधान की आठवी सूची में शामिल करने तथा मान्यता मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होने कहा कि हर राजस्थानी अपनी मां के आंचल से राजस्थानी भाषा ही सीखता हैं। वरिष्ठ साहित्यकार ओम पुरोहित ग्रुप फोर पिपुल्स एवं कृष्णा संस्था बाड़मेर के तत्वाधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महावीर नगर में मंगलवार को आयोजित राजस्थानी भाषा को मान्यता को लेकर आपणो राजस्थान आपणी राजस्थान विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि राजस्थान में प्राथमिक शिक्षा स्तर से ही विद्यालय में राजस्थानी भाषा अनिवार्य करनी चाहिए। उन्होने कहा कि देश के अन्य प्रांतो में क्षेत्रीय भाषा की अनिवार्यता सरकारी नौकरियों में की गई हैं। जब तक राजस्थान में भी सरकार सरकारी नौकरियों मे राजस्थानी भाषा की अनिवार्यता लागू नही करेगी तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होने कहा कि हिन्दी भाषा की उत्पति राजस्थानी से हुई हैं। इस बात का खुलासा विख्यात कवि नामवर ने भी किया। उन्होने बाड़मेर की जनता से आव्हान किया कि राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए जन जागरण का शंखनाद करे। वरिष्ठ साहित्यकार मोहन प्रकाश शर्मा ने कहा कि मायड भाषा कहलाने वाली राजस्थानी अपनो के बीच अनजानी हो गई हैं। अपनी मायड भाषा जन जन की भाषा होने के बावजुद आठवी सूची में शामिल ना करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। साहित्यकार एवं ए.डी.पी.सी प्रेम प्रकाश व्यास ने कहा कि प्रदेश भर के साहित्य कार, पत्रकार, लेखक एक स्वर मे मायड भाषा को मान्यता दिलाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद सुरतानसिंह देवडा ने कहा कि राजस्थानी भाषा का मान्यता दिलाने के लिए बाड़मेर की जनता पूरा सहयोग करेगी। विचार गोष्ठी को चंदन सिंह भाटी, हरपालसिंह राव, राजेश जोशी, ताराचंद शर्मा, डॉ. रामेश्वरी चौधरी, भागीरथ विश्नोई, विजय माथुर आदि ने भी संबोधित किया।

हस्ताक्षर अभियान गुरूवार को...राजस्थानी भाषा को आठवी सूची में शामिल कर मान्यता दिलाने के लिए कृष्णा संस्था तथा ग्रुप फोर पीपुल्स गुरूवार को वरिष्ठ साहित्यकार ओम पुरोहित कागद के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान आरम्भ करेगी। संस्था अध्यक्ष रिडमल सिंह दांता ने बताया कि मायड भाषा के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टट परिसर के बाहर ’’आपणो राजस्थान आपणी राजस्थानी ’’ को मान्यता दो विषय बैनर पर हस्ताक्षर अभियान आरम्भ किया जाएगा। उन्होने बताया कि जिले भर के निवासी इस वैनर पर हस्ताक्षर कर राजस्थानी भाषा कों मान्यता संबंधित संघर्ष को मजबूत करे। वरिष्ठ साहित्य पर ओम पुरोहित कागद ने जिले के निवासियों से आह्वान किया हैं कि मायड भाषा के प्रति अपना फर्ज अदा करे और हस्ताक्षर अभियान को पूर्ण समर्थन दे। हस्ताक्षर अभियान प्रातः दस बजे से शाम छः बजे तक चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें