मंगलवार, 1 अगस्त 2017

40 लोगों के संपर्क में थी ये लड़की, घर से नाश्ता लेने गई और फिर...

40 लोगों के संपर्क में थी ये लड़की, घर से नाश्ता लेने गई और फिर...


इंदौर। 9 महीने पहले घर से नाश्ता लेने निकली कांग्रेस की युवा नेत्री ट्विंकल डागरे का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। अपनी बेटी के लिए परेशान ट्विंकल के माता-पिता ने उसे तलाशने और उसके आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए सोशल मीडिया पर कैम्पेन छेड़ रखा है। उसकी मां ने तो बेटी के प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने की बात पर अनशन कर आत्मदाह की धमकी दी थी। पढ़ें, नाश्ता लेने गई पर लौटी नहीं...



40 लोगों के संपर्क में थी ये लड़की, घर से नाश्ता लेने गई और फिर...



- कांग्रेस नेत्री ट्विंकल पिता संजय डागरे (22) महेश यादव नगर के समीप रहती थी। ट्विंकल 16 अक्टूबर से लापता है। पुलिस के मुताबिक वह सुबह नाश्ता लेने निकली थी, लेकिन उसके बाद आज तक वापस नहीं लौटी।




- ट्विंकल एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। पिता संजय के मुताबिक वह पहले भाजपा से जुड़ी थी। रहस्यमय ढंग से गायब होने के कुछ समय पहले उसने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी।




- ट्विंकल का फोन 16 अक्टूबर के बाद से बंद आ रहा है। उसकी कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस अभी तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उसकी आखिरी लोकेशन मरीमाता चौराहे पर ट्रेस हुई थी। माता-पिता को ये आशंका है कि भाजपा के एक नेता ने उसका मर्डर करवा दिया है।




- ट्विंकल के माता-पिता ने पुलिस को बताया था कि गायब होने के बाद उसने एक नए नंबर से कॉल कर सूचना दी कि उसे बाणगंगा इलाके में एक मकान के बाथरूम में टॉयलेट शीट के नीचे गाड़ रहे हैं। जब पुलिस परिजन के साथ मौके पर गई तो वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद से पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।




- ट्विंकल के पिता संजय ने इस मामले में भाजपा नेता जगदीश करोतिया पर संदेह करते हुए उसका नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। जबकि करोतिया उन्हीं पर शक जताते हैं, इसके जवाब में संजय ने खुद उनका भी नार्को टेस्ट करवाने की मांग की थी।







सोशल मीडिया पर एक्टिव थी ट्विंकल

- ट्विंकल राजनीति के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव थी। वह भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं से सीधे जुडी हुई थी। उसके दो एफबी एकाउंट्स थे। वह इन दोनों आइडी पर लगातार राजनैतिक गतिविधियों की फोटो पोस्ट करती थी।




- पुलिस सूत्रों की मानें तो ट्विंकल अपने पिता के खिलाफ भी एक बार रिपोर्ट दर्ज करवा चुकी है। वह कुछ समय पहले खुद को एक व्यक्ति की पत्नी होना बताकर भी इलाके के गणेश मंदिर में हंगामा कर चुकी है।




सोशल मीडिया पर कैम्पेन

- अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगने के लिए ट्विंकल की मां ने वॉट्सऐप पर एक कैम्पेन छेड़ रखा है, साथ ही परिजन अनशन पर बैठे हैं। ट्विंकल की मां रीता ने तो लेटर लिखते हुए धमकी दी है कि यदि बेटी के मामले को सीबीआई को नहीं सौंपा गया तो वह आत्मदाह कर लेगी। गुरुवार शाम पुलिस ने रीता को अनशन से उठाकर अस्पताल में भर्ती किया है। डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा का कहना है कि रीता अपनी बेटी के मामले में CBI जांच की मांग करने आई थी। पुलिस को इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसकी अनुमति देना पुलिस के हाथ में नहीं है।

लाइफस्टाइल बनी मौत की वजह, पति ने सामने करवाया गैंगरेप फिर दी ये सजा

लाइफस्टाइल बनी मौत की वजह, पति ने सामने करवाया गैंगरेप फिर दी ये सजा

लाइफस्टाइल बनी मौत की वजह, पति ने सामने करवाया गैंगरेप फिर दी ये सजा
इलाहाबाद. यहां के फेमस हिना तलरेजा हत्याकांड का कोखराज पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि हिना की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पति अदनान खान ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद 5 जुलाई को बॉडी कौशांबी जिले में हाईवे के पास खेत में फेंक दी। उसके बाद वो दोस्तों के साथ मुंबई भाग गया था। आरोपी के 2 साथी अभी फरार हैं।

दूसरी शादी से थी नाराज

- खुलासे में पुलिस ने बताया- हिना से शादी करने के बाद इलाहाबाद के शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले अदनान खान ने दूसरी शादी कर ली थी, क्योंकि उसके परिवार वाले इससे खुश नहीं थे।

- दूसरी शादी की जानकारी हाते ही उसने अदनान के खिलाफ कोहना चौकी में एप्लिकेशन भी दी थी। पुलिस से शिकायत होने के बाद अदनान ने उससे माफी मांगी और उसको किसी तरह से मना लिया।

पति ने सुनाई हत्या की रात की दास्तां

- अदनान ने पुलिस को बताया, 4 जुलाई की शाम को हिना को उसने फोन करके होटल में खाना खाने के लिए बुलाया। वो आ गई। वहीं पर वो अपने 2 साथी खालिद और विक्की के साथ कार में उससे मिला।

- वहां पर योजना बनी कि किसी ढाबे पर चलकर खाना खाते हैं। वो भी उनके साथ कार में जाने को तैयार हो गई। वो चारों कार से निकले और कानपुर रोड पर चल दिए। रास्ते में सभी ने बियर पी। रात 10 बजे के करीब कौशांबी पहुंचे। वहीं पर उन्होंने खाना खाया।

- इसके बाद चारों लोग कार से वापस चल दिए। ढाबे से कुछ दूर पहुंचने के बाद ही तीनों ने हिना के साथ गैंगरेप किया। वो चिल्लाने लगी थी। उसी दौरान अदनान ने पिस्टल निकाली और उसके माथे पर सटाकर गोली मार दी।

- कहीं वो बच न जाए, इसलिए गोली के घाव में चाकू डाल कर घुमा दिया था। उसके दोनों मोबाइल और पर्स भी गायब कर दिए, ताकि उसकी पहचान ना हो सके।

- उसके बाद वो लोग उसकी बॉडी को वहां से कुछ दूरी पर एक खेत में उसकी लाश फेंक के इलाहाबाद लौट गए। रात में घर आकर वो सो गए। इसके बाद जब 12-13 जुलाई को न्यूजपेपर में ये खबर आई कि हिना की शिनाख्त हो गई है। तब वो घर छोड़कर मुंबई भाग गए।

क्या कहती है कौशांबी पुलिस

- कोखराज थाना अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने कहा, शनिवार को अदनान खान को इलाहाबाद के रंगीले-छबीले मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

- एसपी कौशांबी अशोक कुमार पांडे ने कहा, अदनान ने दूसरी शादी की थी। जिससे हिना से उसके रिश्ते खराब हो गए थे। उसका कहना है कि हिना उसे ब्लैकमेल करती थी, जिससे वो परेशान हो गया था। इसीलिए उसने अपनी 2 साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पति ने चाकू और चकले से मार कर की पत्नी की हत्या, घरेलू हिंसा के चलते महिला की मौत

पति ने चाकू और चकले से मार कर की पत्नी की हत्या, घरेलू हिंसा के चलते महिला की मौत
करौली।जिला मुख्यालय स्थित धोबीदह के पास घरेलू हिंसा के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। वहीं शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी लगते ही पुलिस उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।
पति ने चाकू और चकले से मार कर की पत्नी की हत्या, घरेलू हिंसा के चलते महिला की मौत



- पुलिस उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया ने बताया कि दूरभाष पर एक व्यक्ति द्वारा एक महिला की हत्या करने की सूचना मिली।

- सूचना लगते ही थानाधिकारी देवेन्द्र जाखड़ मय जाप्ते के धोबीदह के पास भद्रावती नदी के पार रहने वाले विजय सिंह माली के घर पहुंचे।

- जहां संतो बाई(35) का शव पड़ा हुआ था और उसके परिजन व बच्चे बिलख-बिलख कर रो रहे थे। जानकारी पर पता चला कि संतो के पति ने घरेलू हिंसा के चलते अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।

- थानाधिकारी देवेन्द्र जाखड़ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लेकर आए।

- वहीं दूसरी ओर पुलिस व परिजन शव को चारपाई पर रखवाकर नदी पार कर मुख्य रास्ते पर लेकर पहुंचे और पुलिस जीप में रखवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवाया।

चाकू और चकले से मार कर की हत्या

-पुलिस उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत चाकू एवं चकले(पत्थर) से मारने से हुई है। महिला का जबड़ा टूट गया है।

- मौके से चाकू एवं चकले पर खून लगा हुआ मिला है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का विस्तृत खुलासा हो सकेगा।




चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया




- मृत महिला के पिता बखतपुरा निवासी मांगीलाल माली ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी लगभग 17 साल पहले विजय सिंह माली से की थी।

- विजय सिंह नल फिटिंग का काम करता था। उसे फोन पर किसी ने जानकारी दी कि उसकी बेटी की हत्या हो गई है तो वह सीधा करौली के लिए रवाना हो गया।

- मृत महिला के चार बच्चें है अब उनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

सूटकेस में मिली लड़की की सिर कटी बॉडी, हाथ-पैर तोड़ किया गया था फिट

सूटकेस में मिली लड़की की सिर कटी बॉडी, हाथ-पैर तोड़ किया गया था फिट

सूटकेस में मिली लड़की की सिर कटी बॉडी, हाथ-पैर तोड़ किया गया था फिटमुंबई. नवी मुंबई के नेरुल इलाके के करावे गांव के पास एक लड़की की बॉडी सूटकेस में मिली है। उसके हाथ पैर को तोड़ किसी तरह से सूटकेस में फिट किया गया था। साथ ही उसकी गर्दन कटी हुई थी। बॉडी मिलने के कुछ ही घंटों के बाद पुलिस ने लड़की की पहचान कर ली। लड़की ब्यूटीपार्लर में काम करती थी। अब उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस को इस मामले में रेप या सेक्सुअल हरासमेंट का शक है। आज आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

- एनआरआई पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पामबीच मार्ग से सटे बामणदेव मार्ग की दिशा में झाड़ियों के बीच सोमवार को लाल रंग के एक बड़े सूटकेस में ​एक लड़की की बॉडी बरामद हुई।

- उसकी उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच है। हत्या करने वाले ने लड़की के सिर को धड़ से अलग कर सूटकेस में ही रख दिया था। लड़की ने पंजाबी सूट पहना हुआ था।

- एक स्थानीय ग्रामीण ने सूटकेस को झाड़ियों में पड़ा देखा और उसे खोला तो उसमें से लड़की की लाश थी। इसके बाद उसने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

- खबर मिलते ही एनआरआई पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी।

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा कि मर्डर से पहले लड़की संग रेप या सेक्सुअल हरासमेंट तो नहीं हुआ है।

ऐसे हुई लड़की की पहचान

- इसके बाद पुलिस ने लड़की की फोटो मुंबई और ठाणे के सभी पुलिस स्टेशनों को भेजी। जिसके बाद कुछ ही घंटों में लड़की के बारे में पता चल गया।

- जानकारी मिला की रविवार रात को मुंबई के शिवाजी नगर पुलिसस्टेशन में मरियम शेख नाम की लड़की की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

- वह वाशी के ब्यूटीपार्लर में काम करती थी। जांच में सामने आया कि मरियम शिवाजी नगर स्थित रफीक नगर में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती थी।

- मरियम के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह डेली रात 10 बजे तक घर वापस आ जाती थी। रविवार को देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

- पुलिस के मुताबिक, रात 11 बजे मरियम का लास्ट फोन लगा था उसके बाद फोन बंद हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

- पुलिस को संदेह है कि हत्यारे ने संभवतः रविवार की रात मरियम का मर्डर किया है।

- बता दें की नवी मुंबई का यह इलाका बेहद सुनसान है। यहां अक्सर इसी तरह की डेड बॉडीज मिलती रहती हैं।

- पुलिस का मानना है कि लड़की की हत्या कहीं और हुई है और बॉडी को यहां फेंका गया है।

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में बरी हुए IPS दिनेश एमएन

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में बरी हुए IPS दिनेश एमएन

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में बरी हुए IPS दिनेश एमएन

जयपुर.सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में राजस्थान पुलिस IPS दिनेश एमएन बरी हो गए हैं। मुंबई कोर्ट ने दिए आदेश। बता दें कि दिनेश इस केस में 7 साल की जेल पहले ही काट चुके हैं। फिल्हाल वे आईजी एसओजी है। क्या है सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामला
- सीबीआई के आरोप पत्र के अनुसार 26 नवंबर 2005 को अहमदाबाद सर्किल और विशाला सर्किल के टोल प्वाइंट पर सोहराबुद्दीन की हत्या हुई। - सुबह तड़के 4 बजे इस सड़क पर अचानक कई चेहरे प्रकट हुए। गुजरात एटीएस के चीफ डीजी वंजारा के साथ राजस्थान पुलिस के सुपरिटेंडेंट एम एन दिनेश आए।
- कांस्टेबल अजय परमार से कहा गया कि वो एटीएस दफ्तर के पीछे पड़ी एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल लेकर आए। सोहराबुद्दीन शेख को भी वहां लाया गया।
- राजस्थान पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर मोटरसाइकिल पर बैठा और थोड़ी दूर जाकर अचानक नीचे कूद गया। उसी वक्त सोहराबुद्दीन को भी चलती कार से नीचे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया गया।
- नतीजा दोनों को चोट लगी, और उसी के साथ चार पुलिस इंस्पेक्टरों ने अपने सर्विस रिवॉ़ल्वर से सोहराबुद्दीन पर आठ गोलियां दाग दीं। वंजारा ने कांस्टेबल परमार से सोहराबुद्दीन के निर्जीव शरीर को सिविल अस्पताल ले जाने को कहा।
ऐसा रहा करियर
- बता दें कि दिनेश एमएन 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलिकम्युनिकेशन में बीई हैं।
- सबसे पहले वर्ष 2000 में करौली एसपी रहे। इसके बाद सवाई माधोपुर और झूंझुनू, उदयपुर और अलवर एसपी रहे।
- 26 नवंबर 2005 में अंबाजी के पास हुए सोहराबुद्दीन एनकाउंटर को फर्जी मानते हुए दिनेश एमएन को 24 अप्रैल 2007 को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद सात साल तक वो जेल में रहे।