बुधवार, 1 फ़रवरी 2017

दुनिया के 9 देश जहां पैसों के लिए खुद को बेचना है Legal, जानकर होंगे हैरान




दुनिया के 9 देश जहां पैसों के लिए खुद को बेचना है Legal, जानकर होंगे हैरान



कोई भी इंसान मुश्किल हालातों में ही अपने आप को बेचने का फैसला करता है। हालांकि, ऐसा करना कई देशों में बैन है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 9 देशों के बारे में जहां खुद को बेचना है लीगल। इसका मतलब है कि ये देश खुलेआम प्रोस्टिट्यूशन को बढ़ावा देते हैं।अगर आपके पास है कोई जॉब, तब कर सकते हैं ये काम...



डेनमार्क

50 लाख 60 हजार पॉपुलेशन वाले इस देश में प्रोस्टिट्यूशन लीगल है। लेकिन इसके पीछे एक अनोखी शर्त रखी गई है। वो ये, कि आप प्रोस्टिट्यूशन के अलावा भी कोई काम कर रहे हैं। इसका मतलब है की अगर आपके पास कोई और सोर्स ऑफ इनकम है, तो आप लीगली खुद को बेच सकते हैं।




सिंगापुर

इस देश में सेक्स वर्कर्स के लिए अलग से एक डिस्ट्रिक्ट ही बनाया गया है। जहां महिलाएं पूरी सेफ्टी के बीच काम कर सकती हैं। यहां रहने वाली महिलाओं का रेगुलर हेल्थ चेक-अप होता रहता है, ताकि उन्हें कोई बिमारी ना हो।




ब्राजील

इस देश में खूबसूरत लड़कियों की कमी नहीं है। साथ ही आपको बता दें कि यहां प्रोस्टिट्यूशन भी लीगल है। इस वजह से टूरिस्ट की भीड़ लगी रहती है। हालांकि, ये देश AIDS के मामले में काफी बदनाम है। जिस वजह से यहां के लोग प्रोस्टिट्यूशन को बैन करने की डिमांड कर रहे हैं।

बांग्लादेश


ऐसा लगता है जैसे इस देश में महिलाओं को सिर्फ इसी काम को करने की आजादी है। चूंकि, यहां ये लीगल है, इसलिए कई महिलाएं इस प्रोफेशन से जुड़ी हुई हैं।


बोलीविया


इस देश में कहने को प्रोस्टिट्यूशन लीगल है। लेकिन कई बार इससे जुड़ी महिलाओं को हिंसा का सामना करना पड़ता है। लोग उनके घर तोड़ देते हैं। इतना ही नहीं, सोसाइटी भी उनके साथ अलग बिहेव करती है।



बेलीज
इस देश में ना तो प्रोस्टिट्यूशन के फेवर में कोई कानून है ना ही उसके खिलाफ। पड़ोस के देशों से लड़कियों को स्मगल कर यहां लाया जाता है। कई लड़कियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते हैं ताकि उनसे ये काम करवाया जाए।

बेल्जियम


ये दुनिया का पहला देश है, जिसने प्रोस्टिट्यूशन को लीगल घोषित किया था। यहां सेक्स वर्कर्स के लिए लाइफ काफी आसान और सेफ है।


सायप्रस
इस देश में आपको रास्ते पर आम लड़की की तरह खड़ी महिलाएं मिल जाएंगी, जो शायद आपका ही इंतजार कर रही होंगी। या तो वो प्रोफेशनली आपका इंतजार कर रही होगी या उसे आपके मदद की जरुरत होगी। क्योंकि इस देश में ऐसी कई लड़कियां हैं जिन्हें जबरदस्ती इस प्रोफेशन में धकेल दिया जाता है।

फौजी की पत्नी की बेरहमी से हत्या, इस हालत में मिली लाश, देखें PHOTOS

फौजी की पत्नी की बेरहमी से हत्या, इस हालत में मिली लाश, देखें PHOTOS

shocking murder
कानपुर.पंजाब में सूबेदार के पद पर तैनात फौजी की पत्नी की मंगलवार को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश घर के बाथरूम से बरामद हुई है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतका की बेटियां स्‍कूल से घर पहुंचीं। सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्‍क्‍वॉयड दस्‍ता मौके पर पहुंचा और शव को कब्‍जे में लेकर निरीक्षण किया। आगे पढ़िए क्‍या है पूरा मामला...




-घटना कानुपर के नौबस्ता थानाक्षेत्र स्‍थित भूरे पुरवा की है। यहां के निवासी नंदकिशोर आर्मी में सूबेदार के पद पर पंजाब के भटिंडा में तैनात हैं।

-भूरे पुरवा में में निजी मकान में फौजी की पत्नी सोमवती (42), दो बेटियां श्रेया (9) और आशीर्वाद (8) के साथ रहती थी।

-मंगलवार की सुबह सोमवती अपनी दोनों बेटियों को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट कर आई थी, लेकिन जब दोनों बेटियां स्कूल से घर पहुंची तो बाथरूम में मां की लाश पड़ी थी।

-सूचना मिलते ही पड़ोस में रहने वाली मृतका सोमवती की सगी बहन पार्वती मौके पर पहुंची तो उसके भी होश उड़ गया।

किसी से नहीं था विवाद

-पार्वती ने बताया कि मेरी बहन सीधी थी, उसका कभी किसी से कोई विवाद कभी नहीं हुआ, जो उसकी हत्या करेगा।

-22 साल शादी के हो गए, लेकिन उसका सौम्य स्वभाव सभी को प्रभावित करता था।

-उन्होंने बताया कि मेरे जीजा बीते दिसंबर 2016 को छुट्टी पर आए थे और 3 जनवरी को वापस पंजाब के लिए ड्यूटी पर वापस लौटे गए।

-मूलरूप से फतेहपुर जिले के तसियाना गांव के रहने वाले हैं। एक साल पहले ही यह परिवार समेत यहां पर रहने के लिए आए थे।

-उन्होंने ने बताया कि घर में लूट नहीं हुई है। यदि कोई लूट करता तो मृतका के कान के टॉप्स, मंगलसूत्र और अन्य ज्‍वैलरी भी ले जाते। हालांकि, बक्‍से के ताले टूटे हुए हैं।

मृतका की बेटी बोली

-बेटी श्रेया ने बताया कि मां ने सुबह हम लोगों को खाना बनाकर लंच बॉक्स तैयार किया था। इसके बाद वह स्कूल छोड़ कर आई थी।

-मां छुट्टी के वक्त हम दोनों बहनों को लेने के लिए भी जाती थीं, लेकिन वह आज हमें छुट्टी के बाद लेने के लिए नहीं आई थी।

-रास्‍ते में कल्‍पना दीदी (मौसी की बेटी) मिल गई तो हम उनके साथ घर वापस लौटे। इस दौरान मां नहीं दिखी और घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

-शक होने पर ढूंढना शुरू किया तो बाथरुम में उसकी लहूलुहान लाश पड़ी थी और रॉड भी पास पड़ा था।

क्‍या कहते हैं पुलिस अफसर

-एसपी साऊथ राकेश जौली के मुताबिक, एक महिला की रॉड से सिर पर वार करके हत्या की गई है। उसका शव बाथरूम में पड़ा हुआ था।

-जब बच्चियां स्कूल से लौट कर घर आईं, तब घटना का खुलासा हुआ।

-जिस रॉड से हत्या की गई है उसी रॉड से बक्शे के ताले भी तोड़े गए हैं, फ़िलहाल घटना की जांच की जा रही है।

मां-बेटी दुल्हन बन ले रहीं संन्यास, हाथों में मेंहदी लगाकर किया ऐसा डांस

मां-बेटी दुल्हन बन ले रहीं संन्यास, हाथों में मेंहदी लगाकर किया ऐसा डांस

पानीपत।गांधी मंडी स्थित जैन स्थान में एक महिला व तीन बेटियों ने मंगलवार को आखिरी बार साजो-शृंगार कर मेहंदी रस्म पूरी की। बुधवार को ये गृहस्थ जीवन का त्याग कर वैरागन मार्ग अपनाएंगी। महिलाओं ने गीत गाए और फिर दुल्हन की तरह सजकर डांस किया। दुल्हन की तरह सजी महिलाएं, पूरे परिवार ने अपनाया साधु जीवन...

Jain women Mother with daughter Snnyas


- सफेद वस्त्र धारण कर सांसारिक सुखों का त्याग कर साध्वी का जीवन जिएंगी।

- एसएस जैन सभा की ओर से सामूहिक जैन भागवती दीक्षा महोत्सव किया जा रहा है।

- मेहंदी रस्म के दौरान चारों ने नृत्य किया और बाद में यहां पहुंचे सभी जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया।

दुल्हन की तरह सजी महिलाएं

- मंगलवार की दोपहर को सभी महिलाओं को परिजनों ने दुल्हन तरह सजाया गया।

- शहर के कई मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई सभी ने स्वागत किया। सभी ने जमकर डांस भी किया।

- साध्वी बन रही महिलाओं ने हाथों में मेंहदी भी लगाई।

- परिजनों का कहना था कि हमारे परिवार के लिए यह बहुत खुशी का दिन है हम सब बेदह खुश हैं।

- इसलिए वे इसे पूरी तरह सेलीब्रेट करना चाहते हैं और सभी इच्छाएं पूरी की गई हैं, जो बाकी रह गई थीं।

गृहस्थ जीवन बन रहीं वैरागन

- जैन भागवती दीक्षा महोत्सव में गृह जीवन छोड़ साधु जीवन में प्रवेश करने जा रही वैरागन रही हैं ये महिलाएं।

- राजरानी चहल, वैरागन पूनम जैन, वैरागन एकता चहल व वैरागन कोमल जैन को गांधी मंडी में जैन समाज के लोगों के घर सुबह व दोपहर को बान बैठाया गया।

- इसके बाद चारों वैरागन ढोल पर नाचते हुए मेहंदी महोत्सव में पहुंची। सभा में वैरागनों को प्लास्टिक गुड़िया दी गई और नोटों की माला पहनाकर शादी जैसी रस्म पूरी की गई।

-इसके बाद मुनि सुभद्र महाराज ने चारों वैरागनों काे आशीर्वाद दिया। मंगलवार को वैरागनों ने अंतिम बार लाल जोड़ा पहना।

- सुभद्र मुनि ने कहा कि चारों वैरागन काफी समय से दीक्षा की शिक्षा ले रही थी। शिक्षा पूर्ण करने के बाद चारों गृह जीवन त्याग कर रही है।

- उन्होंने कहा कि जीवन में सभी सुविधाएं, लालच, लोभ त्याग करने के बाद ही साधु जीवन में प्रवेश होता है। जीवन में साधु की मंजिल सिर्फ ईश्वर होती है।

- इस मौके पर आनंद जैन मुनि, पियूष जैन मुनि, सविंद्र जैन मुनि, धैर्य जैन मुनि, महावीर प्रसाद जैन, राेशनलाल जैन, राजेंद्र जैन, ईश्वर जैन व डॉ. एपी जैन मौजूद रहे।

पूरे जमींदार परिवार ने अपनाया साधु जीवन

- जींद जिले के बड़ौदी गांव के जाट जमींदार सुमेर सिंह के पूरे परिवार ने जैन साधु जीवन अपनाया है।

- बुधवार को वैरागन बन रही राजरानी चहल सुमेर सिंह की पत्नी और एकता चहल उनकी बेटी हैं।

- सुमेर सिंह खुद भी एक साल पहले जैन साधु जीवन अपना चुके हैं। मुनि सुमेर ने बताया कि बड़ोदा गांव से ही पास में बड़ोदी बसा हैं।

- यहां से जैन धर्म के 35 से अधिक साधु हुए हैं जोकि देशभर में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दे रहे हैं। उसके पास तीन बेटी और एक बेटा हैं।

- वर्ष 2005 में उनकी बड़ी बेटी रानी साध्वी बनकर ज्ञान प्रभा के तौर पर जानी गई। इसके अगले साल दूसरी बेटी मीना ने साध्वी दिव्यांशी के नाम से दीक्षा ली।

- वर्ष 2015 में उनके इकलौते बेटे श्रवण कुमार ने भी बहनों से प्रेरणा लेते हुए साधु मार्ग पर चलने का निर्णय लिया।

- एक साल पहले उन्होंने और अब उनकी पत्नी और छोटी बेटी जैन साधु दीक्षा ले रही है। सांसारिक मोह, माया को त्याग उन्होंने साधु जीवन अपनाया है।

मंगेतर फोन पर देती थी गंदी गालियां, शादी के 4 दिन पहले दूल्हा हुआ गायब

मंगेतर फोन पर देती थी गंदी गालियां, शादी के 4 दिन पहले दूल्हा हुआ गायब

boy missing before marriage.
भोपाल. शादी के 4 दिन पहले हाेने वाला दूल्हा अजीबो-गरीब तरीके से लापता हो गया। मामले में लड़के को उसकी मंगेतर द्वारा धमकियों से परेशान होकर उसके घर छोड़ने की बात सामने आई है। हालांकि, मंगेतर ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा कि मैं तो खुद अपने होने वाले पति की तलाश में हूं। उसकी मां को डर है कि बेटा कुछ गलत कदम न उठा ले। लेटर में लिखा- ऐसे बात करती है, जैसे मैं कुत्ता हूं...



- गांधी नगर थाने के सेंट्रल जेल कैंपस में रहने वाले 26 साल के राजीव शर्मा की शादी अशोका गार्डन में रहने वाले एक परिवार में तय हुई।

- बीती 28 जनवरी की शाम 6.30 बजे से राजीव लापता है। अपने दोनों मोबाइल भी घर छोड़ गया। देर रात ड्यूटी से घर लौटी मां ने पहले तो जेल कॉलोनी में ही उसकी तलाश की।

- देर रात तक वह नहीं मिला तो अगले दिन गांधी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। साथ ही पुलिस को कुछ कागज भी सौंपे हैं, जिनमें राजीव ने घर छोड़ने की तकलीफ बयां की है।

लेटर में लिखा- ऐसे बात करती है, जैसे मैं कुत्ता हूं

- राजीव के छोड़े लेटर में लिखा है- मां! मैं बहुत परेशान हूं। मेरी शादी जिस लड़की से होने जा रही है, वह बहुत खराब है।

- यह बात मैं तुमसे छुपाता रहा। उसकी हर गलती को छुपा लिया करता था। ताकि तुमको उसकी बुराई दिखाई न दे।

- 01 फरवरी को शादी है, लेकिन उसके बाद भी वह मुझसे ऐसे बात करती है। जैसे मैं कुत्ता हूं। मेरी जिंदगी कुत्ते जैसे हो गई है।

- मैं इतना परेशान हो गया हूं कि मुझे खुदकुशी करने के अलावा कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रही है। वह मुझसे 10 लाख रुपए बार-बार मांग कर रही है। एक कार भी मांग रही है। उसके घर वाले भी उसका साथ देते हैं।

- यह भी धमकी मिल रही है कि अगर शादी नहीं की तो आपको जेल भिजवा देंगे और नौकरी से निकलवा देंगे। इसलिए मैं घर छोड़कर जा रहा हूं।

- अगर मैं मर जाता हूं तो मेरी मौत का जिम्मेदार मंगेतर के घरवालों को माना जाए। पापा, दीदी और आप अपना ख्याल रखना मेरे मरने के बाद परेशान मत होना। मैं आपके सपनों को पूरा नहीं कर पाया मां...

शादी नहीं हुई तो क्या होगा?

- वहीं राजीव की मंगेतर का कहना है कि आज मेरी शादी होना है। सुबह से उसकी तलाश के लिए परेशान हूं।

- राजीव की फैमिली से कॉन्टेक्ट कर रही हूं, लेकिन कोई बात नहीं कर रहा है। थाने भी जा चुकी है। अगर मेरी शादी नहीं हुई तो क्या होगा? हमारा तो पूरा परिवार ही तबाह हो जाएगा।

- उसने कहा कि राजीव को गालियां देने के पीछे सिर्फ गुस्सा है। राजीव के घर वाले बार-बार शादी की डेट बदल रहे थे। मैं इसको लेकर गुस्से में थी।




गांधी नगर थाना के टीआई पंकज मुकाती ने बतया कि राजीव और उसकी मंगेतर की शादी होना है। दोनों का आपसी विवाद है। राजीव की सीडी को सुनकर यह पता चला है कि उसे एमपी नगर में किसी के साथ मंगेतर ने देख लिया था। इसके चलते दोनों में विवाद हो गया है। राजीव की तलाश की जा रही है।

लड़की ने किया इतना नशा की हो गई थी मौत, दोस्तों ने शव के साथ किया था ये

लड़की ने किया इतना नशा की हो गई थी मौत, दोस्तों ने शव के साथ किया था ये

manisha murder case accusedचंडीगढ़। नशे की ओवरडोज के कारण चंडीगढ़ के नुक्कड़ ढाबे के मालिक की बेटी मनीषा की गैर-इरादतन हत्या के मामले में सोमवार को तीनों आरोपियों को दोषी करार दे दिया। 3 साल पुराने इस चर्चित मामले में अदालत ने दिलप्रीत सिंह, कमल सिंह और रजत बेनीवाल को गैर-इरादतन हत्या, सामूहिक दुष्कर्म, अननेचुरल सेक्स अपहरण की धाराओं के तहत दोषी करार दिया। सजा पर फैसला 3 फरवरी को होगा। बता दें कि मनीषा की मौत नशे के ओवरडोज से हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने मनीषा को एक कपड़े में लपेटकर नाले में फेंक दिया था। कॉल डिटेल से हुआ था मामले का खुलासा...

 
- 19 अक्टूबर 2014 को मनीषा का शव राजपुरा के नजदीक शंभू बैरियर के साथ लगते नाले में मिला था। युवती सेक्टर-34 के इंस्टीट्यूट से आर्किटेक्चर का कोर्स कर रही थी।

- वह रोजाना की तरह इंस्टीट्यूट गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने फोन सर्विलेंस पर लगाया।

- मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो खुलासा हुआ कि आखिरी बार उसका रजत के साथ संपर्क हुआ था। पुलिस ने रजत को उसके घर से गिरफ्तार किया था।

- रजत ने बताया कि नशे की ओवरडोज की वजह से युवती की मौत हो गई। डर के कारण उसने उसका शव नाले में फेंका था।

ड्रग्स ली,फिर शराब पी

- रजत ने बयानों में बताया था कि वह 18 अक्टूबर को कार में सभी इकट्ठे गए थे और सबसे पहले वे एक पार्टी में गए, जहां सब ने ड्रग्स ली और शराब पी।

- मनीषा बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई। जैसे ही तीनों को पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है तो सभी मिलकर गाड़ी में पहले पलसौरा।

- फिर मोहाली और फिर वह राजपुरा रोड के शंभू बैरियर के नाले के नजदीक पहुंचे। जहां उन्होंने मनीषा को एक कपड़े में लपेटकर फेंक दिया।

रौंगटे खड़े हो गए जब शव को देखा था

- मनीषा के पिता जोगिंदर सिंह का कहना है कि उस दिन को याद करके आज भी सहम जाता हूं। बेटी के लापता होने पर शिकायत पुलिस को दी।

- पुलिस ने जांच शुरू की और लड़कों के पकड़े जाने के बाद जब शव को देखा तो मेरे रौंगटे खड़े हो गए।

- ये कोई नहीं समझ सकता कि मैंने उन दिनों को कैसे बिताया। एक बाप के लिए जवान बेटी को इस तरह खोने की पीड़ा जिंदगी भर सताती रहेगी।

टाइम लाइन

- 18 अक्टूबर 2014: युवती घर से गायब हुई

- 19 अक्टूबर: केस दर्ज किया गया

- 8 जनवरी 2015 : मामले में पुलिस ने चार्जशीट दायर की थी।

- 4 फरवरी 2015: मामले में आरोप तय हुए थे

- 1 अप्रैल 2015: मामले में सीएफएसएल रिपोर्ट पेश

- 5 दिसंबर 2015: मामले में गैंगरेप और अननेचुरल सेक्स की अतिरिक्त धाराओं के तहत आरोप तय किए गए।