गुरुवार, 28 अप्रैल 2016

अजमेर ये हैं अजमेर के नए कलक्टर, जानें अजमेर के लिए क्या है उनका TARGET



अजमेर ये हैं अजमेर के नए कलक्टर, जानें अजमेर के लिए क्या है उनका TARGETये हैं अजमेर के नए कलक्टर, जानें अजमेर के लिए क्या है उनका TARGET


जिले के नए कलक्टर गौरव गोयल ने कहा कि अजमेर में सुशासन देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अजमेर का शहरी एवं ग्रामीण विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। गोयल शुक्रवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

गोयल ने फोन पर बातचीत में बताया कि अजमेर में शहरी एवं ग्रामीण विकास की आवश्यकता है। पर्यटन, कला एवं संस्कृति की दृष्टि से अजमेर महत्वपूर्ण जिला है। उनका प्रयास रहेगा कि टीम वर्क के साथ अजमेर में सभी क्षेत्रों में अच्छा से अच्छा काम हो। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान करना, स्वच्छ भारत मिशन, भामाशाह योजना सहित सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जाएगा

शोलापुर, महाराष्ट्र महाराष्ट्र के शोलापुर में रहता है एशिया का सबसे लंबा लड़का



शोलापुर, महाराष्ट्र महाराष्ट्र के शोलापुर में रहता है एशिया का सबसे लंबा लड़कामहाराष्ट्र के शोलापुर में रहता है एशिया का सबसे लंबा लड़का


महाराष्ट्र के शोलापुर में रहने वाले यशवंत राउत की लंबाई 6 फीट 7 इंच है। जब ये सड़क पर निकलता है, तब लोग इसे एक अजूबा की तरह देखते है और की तरह के कमेंट भी सुनने को मिलते है।

यशवंत की लंबाई ने उसे फिलहाल एशिया का सबसे लंबा लड़का बना दिया है। उसकी उम्र अभी महज 14 साल है। साल 2001 में जब यशवंत का जन्म हुआ था, तब भी इसकी लंबाई सामान्य बच्चों से बहुत ज्यादा थी। धीरे-धीरे यशवंत की लंबाई सामान्य बच्चों के मुकाबले ज्यादा और ज्यादा बढ़ती गई।




अब यशवंत के साइज के कपड़े और जूते तक मिलने मुश्किल हो गए हैं। 14 साल की उम्र में ही यशवंत 15 नंबर का जूता पहनता है।यशवंत को सिर्फ भारत का ही नहीं एशिया के सबसे लंबे लड़के के खिताब से नवाजा गया है और अब यशवंत की कोशिश है कि वो गिनीज रिकॉर्ड के लिए भी अपना नाम भेजे।