मंगलवार, 2 फ़रवरी 2016

चूरू। धर्म परिवर्तन का मामला, वार्ड के लोगों ने लगाया धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

चूरू। धर्म परिवर्तन का मामला, वार्ड के लोगों ने लगाया धर्म परिवर्तन कराने का आरोप



चूरू। सरदारशहर में वार्ड 13 में ईसाई मिशनरी से संबंधित कुछ लोग गरीब लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड 12 के एक घर में एक महिला व एक पुरूष किराए पर रहते थे। इनके पास मणीपुर के 9 लोग आए थे। जिनपर स्थानीय लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का शक हुआ जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

conversion-matter-in-sardarshahar-churu-23789

बता दें कि वार्ड 13 के एक घर में एक लड़की बीमार थी। उस बीमार लड़की को देखने के लिए ये लोग उसके घर पर गए और उसको देखकर उसके सर पर हाथ रखकर कुछ मंत्र पढ़कर उसको कुछ कहने लगे। जिसके बाद वार्ड के लोगों को बात का पता चलने पर लोगों ने उनको घेर लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।



वार्ड के लोगों ने बताया कि ये लोग वार्ड के घरों में जाकर कुछ ईसाई धर्म की पुस्तकें वितरित करते थे। इसके साथ ही वे अपने धर्म के बारे में भी बताते थे। इस दौरान ये लोग सामने वाले आदमी के दिमाग में धर्म को ग्रहण करने के लिए प्रेरित होने की कोशिश करते थे। पुलिस ने जहां पर ये किराए के मकान में रहते थे, घर की तलाशी ली तो ईसाई धर्म से जुड़ी हुई सामग्री मिली है। जब पुलिस की गाड़ी किराए के मकान की तलाशी लेने आई तो घर के आगे लोगों का हुजूम देखने के लिए उमड़ पड़ा। हालांकि अभी तक पुलिस थाने में इस बात को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

खुश खबरी :- राजस्थान पटवारी भर्ती एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करे

खुश खबरी :- राजस्थान पटवारी भर्ती एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करे


राजस्थान पटवारी भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के इस लिंक पर क्लिक करे

Link 1 :- http://www.rajasthanpatwari2015recruitment.in/…/rsmssbrajas…
Link 2 :- http://www.patwari.rajasthan-govnic.in/patwari-admit-card-d…