रविवार, 30 अगस्त 2015

लखनऊ।धर्म छुपाकर की तीन शादियां, यौन शोषण कर बनाई अश्लील क्लिप

लखनऊ।धर्म छुपाकर की तीन शादियां, यौन शोषण कर बनाई अश्लील क्लिप

एक निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने धर्म छुपकार दो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाया और शादी करके यौन शोषण के साथ अश्लील क्लिप बनाई। इसके बाद तीसरा निकाह करके उसकी भी क्लिप बनाई और दहेज के प्रताडि़त करने लगा।

पति के इस कारनामे का जब पता चला तो तीसरी पत्नी ने गुरुवार को हसनगंज गाने में मामला दर्ज कराया। युवती की शिकयत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



पुलिस ने बताया कि एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ व धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीडि़ता का कहना है कि पांच मई को उसकी शादी हुई थी।



इसके बाद आरोपी ने मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो खींची और क्लिप बनाई, फिर दहेज के प्रताडि़त करेने लगा। कुछ दिनों पहले पता चला कि उसने एक नर्स के साथ दो साल पहले शादी थी। उसने पूछा तो उसकी अश्लील क्लिप को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे डाली।

मुंबई।पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर नौकरानी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज



मुंबई।पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर नौकरानी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज


भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया पर उन्हीं की नौकरानी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस पर शिकायत दर्ज कराई है। नौकरानी ने दोनोंं के खिलाफ बांद्रा थाने में केस दर्ज कराया है।



पुलिस के मुताबिक दो सालोंं से पूर्व क्रिकेटर के घर पर काम कर रही नौकरानी मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया कि जब उसने विनोद कांबली और उनकी पत्नी से वेतन मांगा तो दोनोंं ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे ती दिन तक एक कमरे में बंद रखा गया।



बाद में उसे घर से भगा दिया गया। जिसके बाद पीडि़त नौकरानी सीधे बांद्रा थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया। पुलिस ने विनोद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।