बुधवार, 1 अप्रैल 2015

विद्वान भी मानते हैं भगवान महावीर के सिद्धांत



भगवान महावीर स्वामी ने दुनिया को जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत बताए, जो है अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य (अस्तेय) और ब्रह्मचर्य।



सभी जैन मुनि, आर्यिका, श्रावक, श्राविका को इन पंचशील गुणों का पालन करना अनिवार्य है। महावीर ने अपने उपदेशों और प्रवचनों के माध्यम से दुनिया को सही राह दिखाई और मार्गदर्शन किया। उनके इन्हीं आदर्शों को दुनिया भर के विद्वानाें ने भी माना है।




तीर्थंकर महावीर अनुपम नेता के साथ अनुभवी मार्ग प्रदर्शक थे। -महात्मा बुद्ध

भगवान महावीर समस्त प्राणियों का कल्याण करने वाले महापुरुष हुए हैं। -शेरे पंजाब लाला लाजपतराय

भगवान महावीर के सन्देश किसी खास कौम के लिये नहीं बल्कि समस्त संसार के लिये हैं। -स्व. पुरुषोत्तमदास टण्डन

भगवान महावीर की अहिंसा विश्व मानव कल्याण के लिये है। -स्व. आचार्य नरेन्द्र देव

भगवान महावीर का अहिंसा सन्देश आज पहले की अपेक्षा अधिक महत्त्व रखता है। देश को मजबूत बनाने के लिये हम सबका कर्तव्य है के हम भगवान महावीर स्वामी की शिक्षाओं का पालन करें। -स्व. इंदिरा गांधी

भगवान महावीर सत्य और अहिंसा के अवतार थे। उनकी पवित्रता ने संसार को जीत लिया था। भगवान महावीर का नाम यदि इस समय संसार में पुकारा जाता है तो उनके द्वारा प्रतिपादित अहिंसा के सिद्धांत के कारण। अहिंसा धर्म को अगर किसी ने अधिक से अधिक विकसित किया है तो वे महावीर ही थे। -स्व.महात्मा गांधी

यदि संसार को तबाही से बचाना है और कल्याण के मार्ग पर चलाना है तो भगवान महावीर के सन्देश और उनके बताये हुए रास्ते को ग्रहण किये बिना और कोई रास्ता नहीं है। -सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन

भगवान महावीर पुन: जैनधर्म के सिद्धांत को प्रकाश में लाए। भारत में यह बौद्ध धर्म से पहले मौजूद था। प्राचीनकाल में असंख्य पशुओं की बलि दे दी जाती थी। इस बलि प्रथा को समाप्त करने का श्रेय जैनधर्म को है। -स्व.बाल गंगाधर तिलक

भगवान महावीर ने डंके की चोट पर मुक्ति का सन्देश घोषित किया कि धर्म मात्र सामाजिक रूढी नहीं, बल्कि वास्तविक सत्य है। धर्म में मनुष्य और मनुष्य का भेद स्थायी नहीं रह सकता। कहते हुए भी आश्चर्य होता है के महावीर की इस महान विद्या ने समाज के हृदय में बैठी हुई भेद-भावना को बहुत शीघ्र नष्ट कर दिया और सारे देश को अपने वश में कर लिया। -स्व.रवीन्द्रनाथ टैगोर

भगवान महावीर ने स्त्री जाति का महान सुधार किया। जिसका भय महात्मा बुद्ध को था, उसको भगवान महावीर ने कर दिखाया। नारी जाति के वे उद्धारक और अग्रदूत थे। भगवान महावीर के उपदेश शांति और सुख के सच्चे रास्ते हैं। यदि मानवता उनके सदुपदेशों पर चले तो वह अपने जीवन को आदर्श बना सकती है। -आचार्य विनोबा भावे

भगवान महावीर सारे प्राणियों का कल्याण करने वाले आध्यात्मिक महापुरुष हुए हैं। -चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

अहिंसा धर्म जैन अनुयायियों की विशेष सम्पत्ति है। संसार के किसी और धर्म ने अहिंसा के सिद्धांत का इतना प्रचार नहीं किया जितना जैन धर्म ने किया। -स्व.डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

अगर भगवान महावीर के बतलाये हुए सिद्धांतों पर संसार चले तो लोगों में कोई दु:ख न झगड़ा हो। विश्व में शांति बनी रहे। मेरे देश को गर्व है के भगवान महावीर ने समस्त संसार को शांति और अहिंसा का सन्देश दिया। - स्व.जवाहरलाल नेहरू

जो इंद्रियों को जीत सकता है, वही सच्चा जैन है। अहिंसा बहादुरों और वीर पुरुषों का धर्म है। कायरों का नहीं। - स्व.सरदार वल्‍लभभाई पटेल

भगवान महावीर की सुन्दर और प्रभावशाली शिक्षाओं का अगर हम पालन करें तो रिश्वत, बेईमानी, भ्रष्टाचार अवश्य ही समाप्त हो जाये। - स्व.लालबहादुर शास्त्री

भगवान महावीर ने अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकांत और सहिष्णुता का मार्ग हमें बताया। भगवान महावीर के बताये हुए मार्ग पर चलकर ही हम अपनी कठिनाइयों का समाधान कर सकते हैं। - फखरुद्दीन अली अहमद



-

अच्छी खबर:सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस हुई महंगी



नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से बुधवार मध्यरात्रि से घरेलू स्तर पर पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 1.21 रूपए प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। इसके साथ ही विमान ईंधन की कीमतें भी कम की गई है, लेकिन बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमतों में 11 रूपए की बढ़ोतरी कर दी गई है।
Pertrol price cut by 49 paise per ltr, diesel down by Rs.1.21


देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने यह ऎलान करते हुए कहा, "पेट्रोल और डीजल की कीमतों की पिछली समीक्षा 1 मार्च को की गई थी। इसके बाद से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम गिरे हैं।" उसने बताया कि डॉलर के मुकाबले रूपए की कीमत में बदलाव को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल और डीजली की कीमतों में कटौती की आवश्यकता महसूस की गई और इसी के अनुरूप इन दोनो की कीमतों में कमी की गई है।




कंपनी ने बताया कि दिल्ली में पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 1.21 रूपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। मध्यरात्रि से दिल्ली में पेट्रोल 60.00 रूपए तथा डीजल 48.50 रूपए प्रति लीटर मिलेगा। पहले इनकी कीमत क्रमश: 60.49 रूपए और 49.71 रूपए प्रति लीटर थी। इससे पहले इनके दाम 1 मार्च से पुनर्निधारित किए गए थे। उस समय पेट्रोल के दाम 3.18 रूपए और डीजल के दाम 3.09 रूपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) तथा व्यावसायिक गैस सिलिंडर 19 (किलोग्राम) के दाम क्रमश: 11 रूपए और छह रूपए बढ़ाए गए हैं, जबकि विमान ईंधन 1025 रूपए प्रति किलोलीटर सस्ता हो गया है।




सब्सिडी वाले सिलिंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रसोई गैस और विमान ईंधन की कीमतों में बदलाव 31 मार्च और 1 अप्रैल की मध्य रात्रि से प्रभावी माना जाएगा। दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलिंडर की कीमत 621 रूपए हो गई है। पहले इसकी कीमत 610 रूपए थी। यह लगातार दूसरी बार है जब बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 01 मार्च को भी इनकी कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में विमान ईंधन 49338 रूपए प्रति किलोलीटर हो गया है। पहले इसकी कीमत 50363 रूपए प्रति किलोलीटर थी।  

दीपिका के 'माई च्वॉइस' वीडियो पर मचा बवाल



मुंबई दीपिका पादुकोण एक बार फिर से विवाद में आ गई हैं। इस बार वह अपनी अच्छाई के कारण विवादों में आई हैं। ये विवाद एक वीडियो को लेकर है जिसमें दीपिका की आवाज में महिलाओं के बेबाक ख्याल और उनकी ख्वाहिशों को दर्शाया गया है।
in social sites many persons not like deepika s my choise video


वीडियो में महिलाओं की अपनी मर्जी को बताया गया है। मर्जी के नाम पर जो बातें इस वीडियो में कही गई है उसपर लोगों की अलग-अलग राय है। बॉलीवुड का बड़ा धरा इसके सपोर्ट में है तो वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं।




बेहद बोल्ड, बिंदास, बेबाक, दीपिका पादुकोण भारत की नारी की मर्जी बुलंद आवाज में बता रही हैं। नारी की आजादी, उसकी ख्वाहिश, इच्छा, ,पसंद और जिंदगी जीने की शर्तें गिना रहीं हैं। कुछ लोगों को दीपिका ये मर्जी अखर रही है। लाइक्स, कमेंट के बाद सामाजिक दायरे और नैतिक मूल्यों की दलीलें दी जा रहीं हैं।

दीपिका के अलग अंदाज भरे इस वीडियो में कही कुछ बातों पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया में बाकायदा जंग छिड़ी है। तकरीरें हो रही है, बड़ी-बड़ी हस्तियां राय दे रहीं हैं। कोई पक्ष में खड़ा है तो कोई घोर विरोध पर उतारू है। वैसे दीपिका की इन बातों का बॉलीवुड में जोर-शोर से समर्थन हो रहा है।




2 मिनट का वीडियो वोग मैगजीन ने तैयार करवाया। वीडियो में कुल 99 महिलाएं हैं। दीपिका पादुकोण के साथ इस वीडियो में जोया अख्तर, अधूना अख्तर, निमरत कौर, अनुपमा चोपड़ा जैसी कई नामी चेहरे भी शामिल हैं। लेकिन आवाज सिर्फ दीपिका पादुकोण की है।




रिलीज के 48 घंटे के भीतर ये वीडियो वॉयरल हो गया। अब तक यूट्यूब पर 43 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा, 25 हजार से ज्यादा ने पसंद किया तो 10 हजार इसे नापसंद भी कर रहे हैं। लोगअब इसके विपक्ष में उतर आएं है दीपिका पर तरह तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

वीडियो: ओलावृष्टि पर हंगामा, 5 दिन के लिए विधानसभा स्थगित



जयपुर।

प्रदेश में बढ़ाई बिजली की दरों को कम करने और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने सदन में जोरदार हंगामा किया।
rajasthan assembly adjourn for five days


सदन में तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायकों ने सदन शुरू होते हुए ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को तुरंत प्रभाव से मुआवजा देने की मांग की। इतना ही नहीं बिजली की दरों में की बढ़ोतरी को कम करने पर भी विधायकों ने हंगामा किया। जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही 6 अप्रेल तक स्थगित कर दी गई है।




विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते ही प्रतिपक्ष तख्तियां लेकर सदन में पहुंचा और तुरंत मुआवजा देने की मांग पर हंगामा मचाना शुरु कर दिया। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष कैलाश चंद मेघवाल ने सदन की कार्यवाही 6 अप्रेल तक स्थगित कर दी।




ओलावृष्टि पर केन्द्र को ज्ञापन

ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार बुधवार को केन्द्र सरकार को ज्ञापन भेजेगी। ज्ञापन में 25 फीसदी तक फसलों के नुकसान को भी खराबा मानकर मुआवजा दिए जाने की मांग केन्द्र के सामने की जाएगी। फसल बीमा के नियमों में संशोधन के लिए भी केन्द्र सरकार से आग्रह किया जाएगा।




प्रतिपक्ष ने हंगाम अपने निजी स्वार्थ को लेकर किया है। यह विधानसभा में काला दिवस है। आज किसानों के मुआवजे पर चर्चा होनी थी।

राजेन्द्र राठौड़

संसदीय मंत्री




सरकार दिखावे की घोषणा कर रही है। न तो ऋण वसूली स्थगित हुई और न बिजली के बिल माफ हुए। अतिवृष्टि हुए इतने दिन हो गए, किसानों को कुछ नहीं दिया गया।

गोविन्द सिंह डोटासरा

सचेतक प्रतिपक्ष

एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर कर सकते हैं वापसी-सूत्र

एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर कर सकते हैं वापसी-सूत्र




भारत के पूर्व महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बा फिर से वापसी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो खुद सचिन ने ऐसी इच्छा जताई है। दरअसल इस बात की सूचना तब मिली जब सचिन ने बीसीसीआई को एक खत के जरिए अपनी यह इच्छा जताई। 

sachin-confirms-odi-returns-56980

जानकारों के मुताबिक खत के लीक हो जाने से अब सचिन के फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सचिन के इस खत से अब बीसीसीआई बुधवार को एक बैठक आयोजित कर सकता है जिसमें हालिया भारतीय कप्तान रविन्द्र जडेजा व टीम के मुख्य चयनकर्ता शोएब अख्तर सचिन के टीम में वापसी के दरवाज़े खोलने पर विचार करेंगे।

सचिन के बीसीसीआई को लिखे गए खत को पढ़ने के लिए यहां क्ल्कि करें Http://J.Mp/SachinEmail

हैंडी क्राफ्ट फैक्ट्री के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव


हैंडी क्राफ्ट फैक्ट्री के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव



जयपुर| जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में सोमवार को एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है| युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिसके हाथ पीछे से बंधे हुए थे| पेड़ पर लटका शव फैक्ट्री में पीछे की ओर मिला है| मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर आई पुलिस, डॉग स्क्वायर्ड टीम और एफएसएल टीम ने सबूत जुटाएँ हैं|

dead-body-found-hanging-off-a-tree-behind-a-handicraft-factory-in-sanganer-jaipur-rajasthan-65464

मृतक की पहचान राजकुमार बिहार के रूप में हुयी है| पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ युवक इलाके की पिंकसिटी हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में मजदूर था, जिसे देर रात किसी ने हाथ बांध फैक्ट्री के पीछे ही एक पेड़ से लटका दिया| मृतक फैक्ट्री में ही कर्मचारी था| फैक्ट्री के ही किसी मजदूर ने पुलिस को सूचना दी| मौके पर आई सांगानेर सदर पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से निचे उतार कर पास के ही महात्मा गांधी अस्पताल में भिजवाया है| फिलहाल पुलिस मौके से साक्ष्य जुटा मर्डर के आरोपियों की तलाश में जुटी है|

राजनीति में उतरेगी बेनजीर-जरदारी की बेटी बख्तावर भुट्टो



पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और दिवंगत बेनजीर भुट्टो की बेटी भी राजनीति में उतरने को तैयार है। पीपीपी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी अपनी बेटी बख्तावर को राजनीति में उतारने की योजना बना रहे हैं।
benajeer zardaris daughter come soon in politics of pakistan


अपने बेटे बिलावल से रिश्तों में खटास के चलते जरदारी अब बेटी बख्तावर को राजनीति में लाने वाले है। बिलावल भुट्टो जरदारी आधिकारिक तौर पर पिछले साल राजनीति में उतरे थे लेकिन पार्टी मामलों से निपटने को लेकर जल्दी ही उनका अपने पिता से मतभेद हो गया।




जानकारी के अनुसार बिलावल लंदन में रह रहे हैं और उच्च शिक्षा के लिए दो साल के लिए राजनीति से ब्रेक लेने की योजना बना रहे हैं।




बिलावल की अनुपस्थिति में पार्टी को अग्रिम मोर्चे पर एक भुट्टो चाहिए जिसके चलते जरदारी ने अपनी बेटी बख्तावर को राजनीति में उतारने का फैसला किया है।

एक अप्रेल का दिन रहा मौतों के नाम, चार ने फांसी खाई तो एक का हुआ मर्डर

एक अप्रेल का दिन रहा मौतों के नाम, चार ने फांसी खाई तो एक का हुआ मर्डर
जयपुर। राजधानी का एक अप्रेल का दिन मौतों के नाम रहा जहां शहर में एक ही दिन में पांच मौते हुई जिनमें चार थाना इलाकों में फांसी लगा कर जान देने के मामले सामने आए वहीं एक का मर्डर होने से सनसनी फ़ैल गई। सुबह से ही एक के बाद एक मौतों की जानकारी मिली।

day-of-april-1-remained-full-of-accidents-and-suicide-in-the-capital-city-98205

शहर के मुरलीपुरा में एक मज़दूर ने देर रात कमरे में फांसी लगाईं , विद्याधर नगर में एक एमबीए के छात्र ने फांसी का फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर डाली , प्रताप नगर थाना इलाके में देहली से भाई के पास मिलाने आई एक युवती ने कमरे में फंदा लगा कर जान दी।



मालवीयनगर थाना इलाके में भी एक व्यक्ति ने देर रात फांसी लगाकर जान दी। शहर के चार थाना इलाकों में फांसी खाकर जान देने वालों में एक युवती सहित दो मजदूर और एक छात्र ने फांसी खाकर जान दी। वहीं सांगानेर सदर थाना इलाके में एक मजदूर का फैक्ट्री के पीछे ही शव पेड़ से लटका मिला।

दुकानों से कपड़े चोरी करने वाली युवती गिरफ्तार

दुकानों से कपड़े चोरी करने वाली युवती गिरफ्तार


जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में एक युवती ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। युवती कपड़े की दूकान में कपड़े चोरी कर भाग रही थी तभी दूकान वाले की नज़र से बच नहीं पाई। दूकान दार ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया।

woman-arrested-who-steals-clothes-from-shops-17854

चोरी की ये घटना झोटवाड़ा पुलिया के नीचे की और बनी अग्रवाल गारमेंट की दूकान में हुई। पुलिस की जानकारी के अनुसार युवती दोपहर में दूकान पर कपड़े खरीदने के लिए आई। कपड़े पसंद आने के बाद चेंज रूम में गई और पहने हुए कपड़ों के भीतर और साथ लाए बैग में पसंद आये कपड़े छुपा लिए और चलती बनी।



लेकिन युवती के जाते हुए दुकानदार को शक हुआ तो युवती को पकड़ लिया और जांच की तो चोरी करना सामने आया जिसके बाद झोटवाड़ा थाना पुलिस को फोन कर युवती को सुपुर्द कर दिया। थाने लाकर पुलिस ने युवती से कपड़े बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है।

पटना।जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, दो युवतियों सहित 5 गिरफ्तार



पटना।

पत्रकार नगर क्षेत्र में जिस्मफरोशी करते पुलिस ने दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक मोहल्ले में जिस्मफरोशी का खुलासा हुआ है।
sex racket busted in patna


पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर दो युवतियों औश्र तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि सेक्स रैकेट का संचालक मकान मालिक अशोक यादव ही है, जो फरार हो गया।




आरोपियों को दबोचने के बाद जब पुलिस उन्हें लेकर जा रही थी तो स्थानीय लोगों ने उनकी पिटाई कर डाली। थानेदार आइसी विद्यासागर ने बताया कि मुक्त कराई गई युवतियों में एक हाजीपुर व दूसरी बुद्धा कॉलोनी की रहने वाली है, जो यहां आती-जाती रहती थीं।




इस मामले में कंकड़बाग के दिनेश, छोटू और अशोक नगर के राहुल को गिरफ्तार किया गया है। कमरे से अश्लील साहित्य, शराब की बोतलें व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।




वहीं पुलिस अशोक को पकडऩे में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक अशोक यादव का दो मंजिला मकान है। ऊपरी तल पर वह परिवार के साथ रहता है, जबकि निचले तल पर देह व्यापार कराता था।

शिक्षा मंत्रालय ने की यूजीसी को भंग करने की सिफारिश

शिक्षा मंत्रालय ने की यूजीसी को भंग करने की सिफारिश


जयपुर। शिक्षा मंत्रालय की एक कमेटी ने यूजीसी यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन को भंग करने की सिफारिश की है। शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने इस कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने यूजीसी के कामकाज की समीक्षा के बाद कहा है कि यूजीसी शिक्षा क्षेत्र की मुश्किलों से निपटने में फेल रही है।

education-ministry-recommended-the-dissolution-of-the-ugc-83201

 कमेटी के अध्यक्ष हरि गौतम है जो खुद यूजीसी चेयरमैन रह चुके हैं। कमेटी ने कहा है कि यूजीसी में किसी तरह के बदलाव से कोई फायदा नहीं है। अच्छा होगा कि सरकार नेशनल हायर एजुकेशन अथॉरिटी का गठन करे। यूजीसी देश के उच्च शिक्षण संस्थानों जैसे कॉलेज, यूनिवर्सिटी से जुड़े फैसले लेती है। सिलेबस तय करने, प्रोफेसरों की नियुक्ति और योग्यताएं भी यूजीसी करती है।

सोनिया पर विवादित टिप्पणी को लेकर सियासत तेज, गिरिराज की बर्खास्तगी की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। सिंह ने हाल ही में बिहार के हाजीपुर में एक बयान में कहा था कि अगर राजीव गांधी नाइजीरिया की किसी महिला से विवाह करते और वह गोरी न होती तो क्या कांग्रेस पार्टी उनका नेतृत्व स्वीकार करती। congress demand to dismiss giriraj singh from cabinet

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि पार्टी केन्द्रीय मंत्री की इस असंयमित एवं अशिष्ट टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार खुश रखने की चाह में सिंह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस तरह की टिप्पणियां भाजपा और उसके कैडर में नैतिक मूल्यों की कमी को दशार्ती है।


सुरजेवाला ने कहा कि गिरिराज इस तरह की खीज निकालने वाली टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मोदी का विरोध करने वाले लोगों को देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाने को कहा था। शायद वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने उनके घर से चोरी किए गए एक करोड़ से अधिक रूपए वापस लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आचरण के लिए पुरस्कृत करके मोदी ने उन्हें मंत्री बनाया है।


सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री को गिरिराज सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।


भाजपा ने किया बचाव
इस बीच भाजपा के प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उनकी पार्टी रंग और जाति को लेकर राजनीति नहीं करती। वह सबका साथ और सबका विकास में विश्वास रखती है। 'ऐसे लोगों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाना चाहिए।'


मंत्रिमंडल से हटाने की मांग
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह की टिप्पणी भाजपा की सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी शर्मनाक तथा रंगभेदी है। ऐसे लोगों को मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने पहली बार ऐसा विवादास्पद बयान नहीं दिया है और वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं।


पीएम की चुप्पी ऐसाी बातों को बढ़ावा देती है
मार्क्सवादी कयुनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात ने कहा कि सिंह इस तरह के बयान देते रहते हैं और यह प्रधानमंत्री का कर्तव्य है कि वह इस स्थिति को सार्वजनिक रूप से ठीक करें। उन्होंने सवाल किया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री के मन की बात क्या है और कहा कि उनकी चुप्पी ऐसी बातों को बढ़ावा देती है। जनता दल यू के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि वह सिंह की टिप्पणी से सहमति नहीं रखते और रंगभेद तथा नस्लभेद के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि गांधी ने खुद को भारतीय संस्कृति के अनुरूप ढाला है।

अब लड़की के अवतार में प्रकट हुए भगवान गणेश

अब लड़की के अवतार में प्रकट हुए भगवान गणेश

अलीगढ़| उत्तरप्रदेश के एक गांव में पैदा हुई नवजात कन्या गांववालों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है| इस नवजात बच्ची के पैदाइश के समय से ही नाक की जगह सूंड बनी हुई है जो उसके दोनों आंखों के बीच एक उभार के रुप में है।

aligarh-girl-child-born-with-a-trunk-instead-of-a-nose-considered-to-be-lord-ganesha-54978

लोग इसे भगवान गणेश का अवतार मान रहे हैं| लोगों ने बच्ची की पूजा भी शुरू कर दी है| बच्ची को भगवान गणेश की पत्नी के रूप में भी पूजा जा रहा है| जोकि भगवान के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है, लेकिन अगर परिवार चाहे तो उस बच्ची की सर्जरी कार्रवाई जा सकती है|

बालोतरा। तिहरा आत्महत्या प्रकरण पुलिस पर सही जांच नही करने का आरोप

बालोतरा।  तिहरा आत्महत्या प्रकरण पुलिस पर सही जांच नही करने का आरोप



रिपोर्ट :- ओम प्रकाश सोनी / बालोतरा 


बालोतरा। बालोतरा उपखंड के पचपदरा थाना हल्के के खारड़ियां गांव में बीते दिनो 8 मार्च को एक विवाहिता ओर उसके तीन मासुमो के शव घर के पास ही टांके में मिलने के मामले में मृतका के पीहर पक्ष ने पुलिस पर मामले मे आरोपियो को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने बालोतरा के अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन देकर मामले में जांच अधिकारी बदलने ओर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। गोरतलब है कि मृतका मुुमल व उसके तीन बच्चो के शव घर के पास में ही एक टांके में संदिग्ध हालात में मिले थे। घटना के दिन ही मृतका के पिता ने मृतका के पती ओर ससुराल के लोगो पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने ओर हत्या करने के बाद शवो को टांके में डालने के आरोपो का मुकदमा दर्ज करवाया था। मृतका के पिता मोहम्मद खां ने बताया कि पुलिस उनके बयान भी सही तरीके से दर्ज नही कर रही है साथ ही आरोपियो को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होने मामले की जांच किसी ओर पुलिस अधिकारी से करवाने की मांग की है।

बाड़मेर अपहृता को छुड़ाने गए पुलिस दल को बंधक बना कर पीटा, थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मी घायल


बाड़मेर  अपहृता को छुड़ाने गए पुलिस दल को बंधक बना कर पीटा, थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मी घायल


चुन-चुन कर पुलिसकर्मियों को इस जगह ऐसे पीटा

सिणधरी क्षेत्र के टाकूबेरी की घटना | युवक का अपहरण कर मांगी थी दस लाख की फिरौती

 
बाड़मेर जिलेके सिणधरी क्षेत्र के टाकूबेरी गांव में एक युवक का अपहरण कर दस लाख रुपए की फिरौती मांगने की सूचना मिलने के बाद युवक को छुड़ाने गई पुलिस को ही बंधक बनाकर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हैड कांस्टेबल को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया है।

सिणधरी पुलिस को सूचना मिली थी कि खाजूवाला(बीकानेर) निवासी एक युवक का टाकूबेरी गांव में कुछ लोगों ने अपहरण कर दिया है। इसके एवज में बदमाशों ने युवक के पिता को फोन कर दस लाख रुपए फिरौती मांगी। युवक के पिता की ओर से यह सूचना मिलने के बाद सिणधरी थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता टाकूबेरी पहुंचा। यहां बदमाशों ने पुलिस पर लाठी, सरियों हॉकियों से हमला कर दिया। इसमें थानाधिकारी समेत एक हेड कांस्टेबल पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाशों ने बंधक बनाकर पुलिस की जमकर धुनाई की। थाने से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और पुलिस को छुड़ाकर लाए, तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार टाकूबेरी गांव में मुकेश पुत्र भागीरथ विश्नोई निवासी खाजूवाला बीकानेर का आदूराम वगैरह 6-7 बदमाशों ने 29 मार्च को अपहरण कर लिया था। 30 मार्च की शाम को युवक के पिता ने बीकानेर पुलिस से शिकायत की। बीकानेर ने इसकी सूचना सिणधरी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद सोमवार रात 1.30 बजे थानाधिकारी राजेंद्रसिंह, हैड कांस्टेबल लाखा राम कांस्टेबल गजेसिंह मौके पर रवाना हुए। युवक को पुलिस ने छुड़ाने का प्रयास किया तो छिपे हुए बदमाशों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में थानेदार राजेंद्रसिंह, हैड कांस्टेबल लाखा राम गजेसिंह को चोटें आई। गंभीर घायल हैड कांस्टेबल का जोधपुर के एमजीएच में इलाज चल रहा है। इसके बाद सिणधरी थाने से पहुंचे अतिरिक्त पुलिस जाब्ते ने बदमाशों के चंगुल से थानाधिकारी जवानों को मुक्त करवाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए।

इलेस्ट्रेशन : संजय डिमरी

हत्या के प्रयास फिरौती के मामले दर्ज

पुलिसने मामला दर्ज करवाया कि युवक को छुड़ाने गई पुलिस पर आदूराम वगैरह 6-7 लोगों ने एकराय होकर हत्या करने की नियत से हमला किया और ड्यूटी में बाधा उत्पन्न की। मुकेश पुत्र भागीरथ विश्नोई निवासी खाजूवाला बीकानेर ने मामला दर्ज करवाया कि वह टाकूबेरी आया हुआ था। इस दौरान आदूराम वगैरह 6-7 लोगों ने उसे बंधक बना लिया और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी, नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी।

बदमाशों ने पुलिस पर सीधा हमला बोलने की तैयारी कर रखी थी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, बदमाशों ने चुन-चुन कर पुलिसकर्मियों को पकड़ा और पिटाई की। पिटाई इतनी ज्यादा की गई की गई कि तीन जवान घायल हो गए। इनमें एक हैड कांस्टेबल को इलाज के लिए जोधपुर भेजना पड़ा।

इस युवक मुकेश को अपहृत कर बंधक बनाया था।

बेखौफ होते अपराधी

बढ़रहे अपराधों को देख तो यही लग रहा है कि अब खाकी खतरे में है। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म सा हो गया है। अपरािधयों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी। पुलिस खुद महफूज नहीं है। बिना आदेश पुलिस अपने पॉवर का इस्तेमाल नहीं कर सकती।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिसपर हमले की घटना के बाद बालोतरा एएसपी जसाराम बोस, गुड़ामालानी डीएसपी ओमप्रकाश उज्ज्वल सहित कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। वहीं मामले में आरोपी आदूराम उसकी पुत्री को गिरफ्तार किया।

नहीं गए पूरी तैयारी से

जबदस लाख फिरौती मांगने केे बाद अपराधियों को पकड़ने और बंधक युवक को छुड़ाने की बड़ी घटना के बावजूद भी पुलिस पूरी तैयारी के साथ नहीं गई। घटनास्थल पर महज कुछ जवान ही गए। इनके पास तो हथियार थे और ही सुरक्षा उपकरण। ऐसे में बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया और ेबस पुलिस अपराधियों से पिटती रही।