शनिवार, 28 मार्च 2015

मामा बना हैवान, चॉकलेट के बहाने 8 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म


बरेली/रिठौरा। पहले फतेहगंज पश्चिमी फिर देवरनियां और अब हाफिजगंज इलाके में मासूम बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। इस मामले में रिश्ते का मामा ही हैवान बन बैठा। गुरुवार शाम घर के सामने खेल रही आठ वर्षीय रिश्ते की भांजी को दरिंदा टॉफी दिलाने के बहाने उठाकर ले गया। मिर्च के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची उसकी हैवानियत को बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेसुध हो गई। वह खेत में उसे लहूलुहान छोड़कर फरार हो गया। होश में आने पर बच्ची किसी तरह घर पहुंची और आपबीती सुनाई। जब पीड़िता के परिजन शिकायत करने के लिए थाने को निकले तो रास्ते में आरोपियों के परिजनों ने घेर लिया। जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन किसी तरह वे लोग थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हाफिजगंज के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बच्ची गुरुवार शाम लगभग पांच बजे घर के सामने खेल रही थी। उसी दौरान गांव में ही रहने वाला रिश्ते का मामा राजेंद्र टॉफी दिलाने के बहाने उसे गोद में उठाकर ले गया। उसके बाद जो हुआ, बेहद शर्मनाक। हैवानियत के कारण मासूम चीखें मारकर वहीं बेहोश हो गई और दरिंदा फरार। होश में आने पर बच्ची रोते हुए घर पहुंची। खून से लथपथ उसके कपड़े दरिंदगी की कहानी बयां कर रहे थे। बच्ची ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची की मां शिकायत करने के लिए थाने को निकली तो आरोपी के परिजनों ने रास्ते में घेर लिया। समझौते का दबाव बनाया और न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। गंभीर हालत के चलते बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया। शुक्रवार दोपहर परिजन बच्ची व उसके खून से लथपथ कपड़े लेकर थाने पहुंचे और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बच्ची को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। देर शाम हुई गिरफ्तारी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हाफिजगंज पुलिस ने पीलीभीत रोड पर काड़ पुल के पास से आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि वह उत्तराखंड भागने की फिराक में था और बस का इंतजार कर रहा था। - 

रामनवमी के दिन ऐसे करें पूजन



हिंदू संस्कृति में रामनवमी बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करने और दान करने से काफी पुण्य की प्राप्ति होती है। रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य मिलता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, इसीलिए इस दिन पूरे समय पवित्र मुहूर्त होता है। लिहाजा, इस दिन नए घर, दुकान या प्रतिष्ठान में प्रवेश करना काफी शुभ होता है।

ऐसे करें पूजन और दान-पुण्य

इस दिन ब्रह मुहूर्त में उठकर स्नान करें। भगवान राम की तस्वीर को गंगाजल से पोंछकर उस पर कुमकुम, हल्दी और चंदन का तिलक करें। भगवान राम को पुष्प अर्पित करें। इसके बाद भगवान राम की तस्वीर के सामने घी का दीया जलाएं। रामनवमी के दिन भगवान राम को खीर या मेवे का भोग लगाया जाना चाहिए।

रामनवमी के दिन पंडित जी को भोजन कराना चाहिए। अगर संभव न हो तो मंदिर में बिना पकी भोजन साम्रग्री भी दी जा सकती है।

भगवान राम की पूजा करते समय रामरक्षास्त्रोत का पाठ जरूर करना चाहिए। राम मंत्र, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदर कांड आदि के पाठ से ना सिर्फ अक्षय पुण्य मिलता है बल्कि धन संपदा के निरंतर बढ़ने के योग जाग्रत होते हैं।

प्रभु राम की पूजा करने के बाद भोग के रुप में भोजन की थाली चढ़ाएं।

रामनवमी के दिन गरीबों, असहायों को दान देना और भोजन कराना चाहिए।

रामनवमी के दिन अपने बुजुर्गों का आर्शीवाद भी अवश्य लें।

रामनवमी के दिन पास के किसी राम मंदिर में जाकर दीया जलाएं, प्रसाद चढ़ाए। पूजा के बाद प्रसाद को ज्यादा से ज्यादा लोगों में बांटें।

राम का जन्मोत्सव इसी तरह मनाएं जैसे घर में कोई नन्हा शिशु जन्मा हो। नवमी के दिन कुंआरी कन्याओं को भोजन कराएं।

किसी भी नए कार्य की शुरुआत, नया व्यवसाय आरंभ कर सकते है।

कबूतर ने उड़ाए गुजरात पुलिस के होश, जांच शुरू


अहमदाबाद। गुजरात पुलिस के होश उस वक्त उड़ गए जब सलाया एस्सार जेट्टी से करीब पांच समुद्री माइल दूर एक कबूतर को इलेक्ट्रॉनिक चिप लगे देखा। कबूतर के पंखों पर अरबी भाषा में कुद लिखा हुआ भी देखा गया। इसके बाद गुजराज सरकार ने तुरंत एक संदेश जारी कर गृह मंत्रालय को आगाह किया। सूत्रों ने बताया कि कबूतर के पंजों पर छल्ले और उसके एक पंजे में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी हुई थी। यह किसी आतंकी हमले के लिए जासूसी का संदेह है। कबूतर के पंखों पर अरबी भाषा में 'रसूल-अल-अल्लाह' लिखा हुआ है, जबकि चिप पर बेंजिंग डुअल लिखा हुआ है। कबूतर को पहली बार 20 मार्च को सलाया एस्सार जेट्टी में देखा गया। जेट्टी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने अगले दिन इसकी सूचना तटरक्षक बल को दी और आगे की जांच के लिए कबूतर उन्हें सौंप दिया। तटरक्षक ने दो दिन बाद स्थानीय पुलिस को सूचित कर एफआइआर दर्ज कराई। एफआइआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने कबूतर के पंजों से चिप और छल्ला दोनों निकाल कर उन्हें गांधीनगर स्थित फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बेंजिंग डुअल शब्द का उपयोग कुछ अन्य देशों में कबूतरों की दौड़ के लिए भी होता है। -

शुक्रवार, 27 मार्च 2015

बाडमेर फसल खराबे का 4800लाख का मुआवजा जारी


बाडमेर फसल खराबे का 4800लाख का मुआवजा जारी
बाडमेर, 27 मार्च। जिले में फसल खराबे से प्रभावित काश्तकारों को करीब 4800 लाख रूपये का मुआवजा स्वीकृत कर भुगतान के लिए जारी किया गया है। यह राशि केन्द्रीय सहकारी बैंक को भुगतान के लिए जारी की गई है।

जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन एवं सहायता) मधुसूदन शर्मा ने बताया कि अभाव संवत् 2071 (खरीफ फसल 2014) में 50 प्रतिशत या उससे अधिक फसल खराबा वाले पात्र लधु, सीमान्त एवं अन्य कृषको हेतु कुल 4787.00 लाख रूपये की स्वीकृतियां जारी की गई है। जिले के गडरारोड, बायतु, चैहटन, सेडवा, गिडा, पचपदरा, धोरीमना, रामसर, शिव, बाडमेर एवं समदडी तहसील क्षेत्रों के कुल 1451 प्रभावित ग्रामों के पात्र 27936 सीमान्त कृपकों हेतु 45963474 रूपये, 35813 लधु कृषको हेतु 130325339 रूपये तथा 59720 अन्य कृषको हेतु 302373047 रूपये सहित कुल 123469 कृपकों हेतु कुल 478661860 रूपये की राशि जमा कराई गई है।

उन्होने बताया कि गडरारोड तहसील के 164 प्रभावित ग्रामों के 10660 सीमान्त, लधु एवं अन्य कृषकों हेतु 67479980 रूपये की राशि जमा कराई गई है। इसी प्रकार बायतु तहसील के 55 प्रभावित ग्रामों के 5007 सीमान्त, लधु एवं अन्य कृषकों हेतु 18302545 रूपये, चैहटन तहसील के 261 ग्रामों के 16129 सीमान्त, लधु एवं अन्य कृषकों हेतु 58069670 रूपये, सेडवा तहसील के 223 ग्रामों के 30997 सीमान्त, लधु एवं अन्य कृषकों हेतु 97432285 रूपये, गिडां तहसील के 126 ग्रामों के 10563 सीमान्त, लधु एवं अन्य कृषकों हेतु 37706825 रूपये, पचपदरा तहसील के 12 ग्रामों के 2355 सीमान्त, लधु एवं अन्य कृषकों हेतु 9275650 रूपये, धोरीमना तहसील के 11 ग्रामों के 1609 सीमान्त, लधु एवं अन्य कृषकों हेतु 5430150 रूपये, रामसर तहसील के 177 ग्रामों के 6158 सीमान्त, लधु एवं अन्य कृषकों हेतु 20082525 रूपये, शिव तहसील के 79 ग्रामों के 3916 सीमान्त, लधु एवं अन्य कृषकों हेतु हेतु 15158595 रूपये, बाडमेर तहसील के 297 ग्रामों के 25972 सीमान्त, लधु एवं अन्य कृषकों हेतु हेतु 100462857 रूपये तथा समदडी तहसील के 46 प्रभावित ग्रामों के 10103 सीमान्त, लधु एवं अन्य कृषकों हेतु 49260778 रूपये की राशि जमा कराई गई है।

उन्होने उक्त जमा राशि को तहसीलदारों से जारी कृषि आदान- अनुदान की स्वीकृतियों एवं अनुसूचियों अनुसार कृषकों के खातों में राशि हस्तान्तरण कर सूचना एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलम्ब भिजवाने के निर्देश दिए है।

-0-

राजस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

चैधरी कल बाडमेर आएगें

बाडमेर, 27 मार्च। राजस्व, उप निवेशन, पुनर्वास एवं देवस्थान विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अमराराम चैघरी कल बाडमेर आएगें।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चैघरी 28 मार्च को दोपहर 3.00 बजे शिकारपुरा धाम से प्रस्थान कर सायं 5.00 बजे बालोतरा पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे। वे 29 मार्च को प्रातः 8.00 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर 9.00 बजे जेठन्तरी जाएगें तथा जेठन्तरी से प्रातः 10.00 बजे प्रस्थान कर 12.30 बजे सर्किट बाडमेर पहुंचेगे तथा उसके बाद बाडमेर से दोपहर 3.00 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगें।

-0-

बालोतरा सफाई कर्मी के साथ मारपीट ,हंगामा बरपा

बालोतरा सफाई कर्मी के साथ मारपीट ,हंगामा बरपा 

 ओम प्रकाश सोनी 

बलोतरा। बालोतरा में आज दोपहर को नगरपरिषद के एक सफाई कर्मचारी के साथ एक

युवक द्वारा मारपीट कर गंभीर घायल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। पहले

तो घायल युवक के परिजनो ने अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही

बरतने का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा कर दिया ओर बाद में चिकित्सक को

पीट दिया। इसके बाद जब प्रषासन ओर पुलिस मामले की जांच में जुटे थे उस

दोरान सफाई कर्मचारी के परिजनो ने मारपीट करने वाले कथित आरोपियो के घर

पर तोड़फोड की। इस दोरान नगरपरिषद के पास में दोनो गुटो में झड़प ओर

पत्थर बाजी हो गई। मोके पर मोजुद पुलिस बल ने लोगो को नियंत्रित करने का

प्रयाय किया। जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी उदयभानु चारण, उप पुलिस

अधिक्षक राजेन्द्र ढिढारिया मोके पर पहुचे ओर आक्रोषित लोगो से समझाईस कर

मामले को शांत करने का प्रयास किया। बाद में घायल कर्मचारी सोहनलाल को

जोधपुर रफफर किया गया। उधर अभी भी माहोल तनाव पुर्ण है। वही दूसरी ओर

नाहटा अस्पाताल के चिकित्सको में मारपीट के बाद से रोष है। मारपीट का

षिकार होने वाले चिकित्सक डॉक्टर डी.आर. गुंसाई ने बालोतरा पुलिस में

रिपोर्ट दी है। साथ ही नगरपरिषद के सफाई कार्मिको ने भी आरोपियो को

गिरफतार करने की मांग की है। प्रषासन ओर पुलिस अधिकारी दोनो पक्षो से

वार्ता कर मामले को शांत करवाने का प्रयास कर रहे है। देर शाम को पुलिस

अधिक्षक परिस अनिल देषमुख भी बालोतरा पहुचे। शहर में अतिरिक्त पुलिस

जाब्ता भी तेनात किया गया है।