शनिवार, 21 फ़रवरी 2015

बाड़मेर समृद्ध शब्द कोष की स्वामिनी है राजस्थानी भाषा- डाॅ. राजेन्द्रसिंह बारहठ




बाड़मेर समृद्ध शब्द कोष की स्वामिनी है राजस्थानी भाषा- डाॅ. राजेन्द्रसिंह बारहठ
बाड़मेर ’’ वृहद् साहित्य और काव्य की जननी, राजस्थानी भाषा अपना स्वतंत्र अस्तित्व रखती है, ऐसा अथाह शब्द भंडार विष्व की अन्य किसी भी भाषा में नहीं मिलता। साहित्य सृजक, कवियों, लेखकों, ;ऋषियों, मुनियों, समीक्षकों के गहन अध्ययन से यह सिद्ध हुआ है कि राजस्थानी भाषा समृद्ध शब्द कोष की स्वामिनी है।’’ ये शब्द राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति के प्रदेष महामंत्री डाॅ. राजेन्द्रसिंह बारहठ ने मातृ-भाषा दिवस पर स्थानीय जय नारायण व्यास महिला षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय में आयोजित समारोह में सैकड़ों मायड़ भाषा प्रेमियों को सम्बोधित करतेहुएकहे। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कवि मीठा खं मीर द्वारा डिंगळ काव्य में गण्ेाष वंदना की गई वहीं छात्राध्यापिकाओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार फकीरा खां और बाबू खां रेडाणा द्वारा परम्परागत स्वागत गीत ’मिठिया मेहमान भलां आविया सा.......’की प्रस्तुति ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। समारोह की अध्यक्षता षिक्षाविद् और राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति के प्रदेष महामंत्री डाॅ. राजेन्द्रसिंह बारहठ ने की।इस मौके जिला कलक्टर मधूसूदन शर्मा ने कहा कि बालक की प्रारम्भिक षिक्षा मातृ भाषा में होनी चाहिए ताकि प्रदत्त ज्ञान को बच्चा सहज रुप से समझ सके। डाॅ. लक्ष्मीनारायण जोषी ने स्वागत भाषण दिया और समिति के प्रदेष उपाध्यक्ष चन्दनसिंह भाटी ने राजस्थानी को 8 वीं अनुसूचि में सम्मिलित किये जाने को लेकर चलाये जा रहे अभियान और उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। डाॅ. नखतदान बारहठ ने राजस्थानी भाषा की व्यापकता पर प्रकाष डालते हुए कहा कि भाषा और साहित्य के इतिहास में से राजस्थानी का इतिहास निकाल देने पर पीछे षून्यबचताहै। राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्यों के जन प्रतिनिधि चयनित होने पर समिति द्वारा जिला पाटवी रिड़मलसिंह दांता, सुरतानसिंह देवड़ा, नरेषदेव सारण के पार्षद चुने जाने और मानसिंह दूधोड़ा, हिन्दुसिंह तामलोर, गणपतसिंह कालूड़ी के सरपंच और मगरसिंह खारा के रामसर उप प्रधान, नेपालसिंह तिबनियार के पं. स. सदस्य चयनित होने पर अभिनन्दन किया गया। समारोह का संचालन दीपसिंह रणधा द्वारा राजस्थानी भाषा में किया गया। संसथा के प्रबन्धक पीताम्बर सुखानी ने मेहमानों का आभार प्रकट किया और राजस्थानी को संविधान की आठवीं अनुसूचि में शामिल किये जाने तक संघर्ष जारी रखने का आहवान किया।

बाड़मेर राजस्थानी पुस्तक दीकरी का लोकार्पण ,राजस्थानी साहित्य में लिखना उपलब्धि

राजस्थानी भाषा को प्राथमिक शिक्षा में शामिल करना होगा। जिला कलेक्टर 

बाड़मेर राजस्थानी पुस्तक दीकरी का लोकार्पण ,राजस्थानी साहित्य में  लिखना उपलब्धि 

बाड़मेर जिला  कलेक्टर मधुसूदन शर्मा  ने कहा की राजस्थानी भाषा विश्व की समृद्धशाली भाषा हे ,देश के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल होने का अधिकार रखती हैं ,राजस्थानी विश्व भर में बोली जाने वाली भाषा हे जिसका अनूठा  संस्कृति हैं ,शरमा शनिवार को मायड़ भाषा दिवस पर अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा संघरश समिति बाड़मेर द्वारा जय नारायण व्यास महिला शिक्षण  प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिति के रूप में बोल रहे थे ,समारोह में डॉ नखतदान बारहट लिखित पुस्तक दीकरी का लोकार्पण जिला कलेक्टर मधुसूदन शर्मा ,समिति के प्रदेश महामंत्री डॉ राजेंद्र सिंह बारहट पितम्बरदास सुखानी और भूमि अवाप्ति अधिकारी  के  ,इस अवसर पर संघरश समिति के हाल ही में चुने गए जन प्रतिनिधियों का सम्मान किया ,

गया समारोह को सम्बोधित करते हुए मधुसूदन शर्मा ने कहा की घर और समाज में बेटी का अपना महत्त्व हे ,बहुत कम लोग बेटी को आदर्श  अभियक्ति लिख पाते हैं ,उन्होंने कहा की राजस्थानी भाषा के साहित्य में बेटियो पर बहुत कम लिखा गया हैं ,यह पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी राजस्थानी।  उन्होंने कहा की बेटियो को लेकर सकारात्मक साहित्य रचना समय की मांग हे ,उन्होंने डॉ नखतदान बारहट को बधाई देते हुए समाज हिट का लेखन जारी रखने को ,कहा इस अवसर पर डॉ राजेंद्र सिंह बारहट ने कहा की समाज में नारी शक्ति को कमतर आंकना भूल होगी ,नारी शक्ति के बिना समाज की कल्पना बेमानी हे ,उन्होंने कहा की डिंगल शैली में डीकरी पर सोरठे लिखना चुनौती पूर्ण लेखन हैं ,यह राजस्थानी भाषा के साहित्य में अनूठी पहल हैं ,बारहट ने कहा की बेटियो के प्रति   होगा ,उन्हें आगे बढ़ने के  प्रेरित करणा होगा ,इस अवसर पर लेखक डॉ  ने अपने उदगार दीकरी पर व्यक्त करते हुए कहा की दीकरी पुस्ता उनकी भावनाओ से जुडी हैं ,इक्यासी सोरठों में सम्माहित इस  अपना खास , कहा की राजस्थानी भाषा को  में यह  सहायक सिद्ध हो सकती हैं ,इस अवसर पर पीताम्बर दास सुखानी ,प्रदेश उप पाटवी चन्दन सिंह भाटी डिंगल कवि मीठा खान मीर ,फकीरा खान ,डीप सिंह रणधा ,भीखदान चारण ,मेगुदान चारण ,महादान सिंह बारहट भादरेश ,अखेदान बारहट ,डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी   ,श्रीमती पुष्पा चौधरी रिडमल सिंहदाता  ,मगर सिंह खरा ,नरेश , सुलतान सिंह रेडना ,हिन्दू सिंह तामलोर ,रमेश सिंह इन्दा ,दिग्विजय सिंह चली ,जीतेन्द्र फुलवारिया ,छोटू सिंह राठोड ,डॉ हितेश छंगाणी सहित कई विद्द्वान उपस्थित थे ,

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2015

आम जनता को झटका, बिजली दरों में इजाफा



भारी घाटे से जूझ रही बिजली कंपनियों ने शुक्रवार को बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी।




राजस्थान विद्युत नियामक आयोग ने इसकी मंजूरी दी है।




बढ़ी हुई बिजली की दरें 1 फरवरी से लागू मानी जाएंगी।




औसतन 86 पैसा प्रति यूनिट यानी 15.89 फीसदी बिजली की दरें बढ़ाई गई है।




घरेलू श्रेणी में 86 पैसा प्रति यूनिट, कृषि श्रेणी में 59 से 72 पैसा प्रति यूनिट, उद्योग श्रेणी में 1.16 रूपए प्रति यूनिट तक दरें बढाने को मंजूरी दी है।




हर बिजली उपभोक्ता पर 69 हजार का कर्ज!




आयोग ने बिजली कंपनियों के कई बढ़ोतरी के प्रस्तावों को खारिज कर दिया है। ऑनलाइन बिल भरने वालों पर चार्ज वसूलने की इजाजत आयोग ने नहीं दी है।




आयोग ने बिजली कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह छीजत और चोरी रोकने के लिए एक्शन प्लान बनाए, साथ ही आयोग में याचिका लगाते समय पूरे दस्तावेज लगाने के लिए भी कंपनियों को निर्देश दिए है।

बारता के फोटो foto … पाक से आई बारात, पद्मिनी-करणी सिंह ने लिए सात फेरे

बारता के फोटो foto … पाक से आई बारात, पद्मिनी-करणी सिंह ने लिए सात फेरे  






भारत और पाकिस्तान की सरहद पर भले ही माहौल गर्माता रहा है, लेकिन दोनों देशों की आवाम के बीच आज भी दिलों के रिश्ते हैं। 




इसका उदाहरण आज कानोता में होने वाली शादी में देखने को मिल रहा है। बात हो रही है पाकिस्तान के अमरकोट रियासत के कुंवर करणी सिंह और कानोता की पद्मिनी कुमारी की शादी की। 




शुक्रवार को होने वाले शादी समारोह के लिए पाकिस्तानी बारात गुरूवार रात को कानोता पहुंची। ग्राम पंचायत कानोता के सरपंच की अगुवाई में पूरे गांव ने आथित्य सत्कार के साथ बारात का स्वागत किया। 




जानकारी के अनुसार कानोता के पूर्व ठिकानेदार एवं होटल नारायण निवास के मालिक मान सिंह की पुत्री पद्मिनी कुमारी की शादी पाकिस्तान के अमरकोट रियासत के पूर्व राजघराने के राणा हमीर सिंह के पुत्र कुंवर करणी सिंह से गई 




पद्मिनी कुमारी और करणी सिंह की शादी आज कानोता स्थित नारायण निवास में हो रही है। शादी समारोह के लिए पाकिस्तान से 120 सदस्यीय बारात गुरूवार रात को कानोता पहुंची। 




यहां पर ग्राम पंचायत सरपंच कमलेश शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने पाकिस्तान से आए बारातियों का आथित्य सत्कार किया। 




पंचायत की ओर से बारात को गोविंददेवजी की प्रतिमा भेंट की गई। इस बारात में उत्तरप्रदेश की बलरामपुर, आवागढ़ और मैसूर रियासत सहित अन्य पूर्व राजघरानों के लोग शामिल हैं। सरहद पार से आई बारात को लेकर कानोता में उत्साह का माहौल है। 




इस विवाह में कई विदेशी मेहमान भी शरीक हो रहे हैं जिनमें कई पाकिस्तानी राजनीति के बड़े चेहरे और चर्चित लोग भी नजर आएंगें। इसके अलावा हिन्दुस्तान के कई रजवाड़े और राजनीतिक चेहरे इस शादी के गवाह बनेंगे।

जैसलमेर डकैती गैंग का पर्दाफाश करने वाली टीम के लिए ईनाम की घोषणा

जैसलमेर डकैती गैंग का पर्दाफाश करने वाली टीम के लिए ईनाम की घोषणा

जैसलमेर ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष जनवरी माह में गमेषा कम्पनी के तार केबल रोल को लेकर आ रहे एक ट्रक के ड्राईवर को बंधक बनाकर ट्रक को लूट कर ले जाने के प्रकरण में अज्ञात लूट गैंग के खिलाफ मुकदमा पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर में दर्ज हुआ था। जिसमें काफी प्रयास के बाद पुलिस थाना कोतवाली द्वारा एफआर लगा दी गई थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक डा. राजीव पचार द्वारा मामले को रिओपन करते हुए इस मामले की जांच थानाधिकारी पुलिस थाना सदर जैसलमेर दिलीप खदाव को दी गई। जिस पर थानाधिकारी पुलिस थाना सदर द्वारा गहन अनुसंधान करते हुए सुराग रहित डकैती की घटना का पर्दाफाष करते हुए छः डकैतों को गिरफतार किया गया। थानाधिकारी पुलिस थाना सदर दिलीप खदाव के नेतृत्व में पुलिस टीम हैड कानि. खुशालचंद, श्यामसिंह कानि. राजेन्द्र, हजारसिंह, बिशन, पंकज, भूपेन्द्रएवं महिला कानि. मीरा द्वारा अथक प्रयास करते हुए गुरूवार को डकैती में शामिल मुल्जिमान को गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की। उनके इस अथक मेहनत एवं प्रयास को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर डाॅ. राजीव पचार द्वारा आईन्दा हौसला अफजाई हेतु थाना सदर की टीम को 1000 रूपये का नगद ईनाम मय प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की गई।