बुधवार, 28 मई 2014

बाड़मेर महिला ने तीन बच्चो सहित आत्महत्या की

बाड़मेर महिला ने तीन बच्चो सहित  आत्महत्या की

बाड़मेर सरहदी जिले बाड़मेर के पचपदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहलाने वाले घटनाक्रम में  एक विवाहित ने अपनी तीन मासूम बच्चियों को साथ लेकर टांके में कूद आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रानुसार पचपदरा के रेवड़ा जेतमाल गांव में रबारी जाती की एक विवाहित ने बुधवार दोपहर को अपनी तीन मासूम बच्चियों को साथ लेकर पानी से भरे टांके में कूद गयी। जिससे चारो की दर्दनाक मौत हो गयी।  जानकारी मिलने पर पुलिस दल मौके  पहुँच जायजा ले।  शवो को टांके से बहार निकला गया हैं। उन्होंने बताया की आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया।

दंपती पर पत्थरों से हमला, महिला की मौत



जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के फागी थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने मंगलवार देर रात दंपती पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पति-पत्नी पर पत्थरों से वार किए, इससे महिला की मौत हो गई। जबकि पुरूश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपती बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

Goons attack on Married couple, wife killedपुलिस के अनुसार फागी थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुरा निवासी राजू कुमार अपनी पत्नी ममता के साथ बाइक पर सवार होकर रेनवाल स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे गांव से करीब दो किलोमीटर पहले राजू ने बाइक रोकी और अपनी पत्नी ममता के साथ समीपवर्ती खेत में पहुंचा। यहां घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने दंपती से जमकर मारपीट करते हुए पत्थर मारना शुरू कर दिया।

घटना में ममता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दौरान राजू ने फोन के जरिए घटनाक्रम की जानकारी अपने पिता को दी। पिता की ओर से पुलिस को जानकारी देते हुए घटना स्थल पर बुला लिया। यहां पुलिस ने ममता को मृत पाया व राजू को गंभीर घायलावस्था में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

परिचित पर शक की सुई
दंपती पर हमले के मामले में आरोपियों के परिचित होने की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया है, इसमें किसी परिचि 

अगले भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में ओम माथुर भी शामिल -



नई दिल्ली। राजनाथ सिंह के नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री बनने के बाद अगला भाजपा अध्यक्ष चुनने के लिए कवायद शुरू हो गई है।

Om Mathur may be next BJP presidentराजनाथ सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित संघ मुख्यालय में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। बैठक में भाजपा और संघ के बीच समन्वय का काम देख रहे सुरेश सोनी भी मौजूद थे। बैठक में अगला भाजपा अध्यक्ष चुनने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत पर चलेगी भाजपा

सूत्रों के मुताबिक भाजपा एक व्यक्ति,एक पद के सिद्धांत पर चलेगी। ऎसे में मंत्री बनने के कारण राजनाथ सिंह को भाजपा अध्यक्ष का पद छोड़ना होगा। गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुहर के बाद ही राजनाथ सिंह को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था। पहले नितिन गडकरी को भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन वह भी मंत्री बन गए हैं।

जेपी नड्डा और अमित शाह का नाम भी चर्चा में

समाचार चैनलों के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें जेपी नड्डा,ओम माथुर और अमित शाह शामिल है। सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा राजनाथ सिंह की निजी पसंद है लेकिन हिमाचल प्रदेश में ट्रेक रिकॉर्ड उनके खिलाफ जा सकता है।जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश के स्थानीय नेताओं से अच्छे संबंध नहीं थे इसलिए उन्हें छोड़ने के लिए कहा गया था।

अमित शाह यूपी के प्रभारी हैं। यूपी में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है लेकिन गुजरात की राजनीति में पृष्ठभूमि अमित शाह के खिलाफ जा सकती है। अमित शाह कथित फर्जी मुठभेड़ प्रकरणों में आरोपी हैं। सूत्रों के मुताबिक अगर अमित शाह को चुना जाता है तो यह संदेश जाएगा कि प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष गुजरात से है। ओम माथुर गुजरात के प्रभारी हैं। वे राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। ओम माथुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी हैं। -

गरम जंजीरों से पीट-पीटकर ली विवाहिता की जान



एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तंत्र मंत्र के चक्कर में एक विवाहित महिला की लोहे की गर्म जंजीरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला अवागढ क्षेत्र के चुरैया कस्बे का है।

married woman killed by family members in uttar pradesh 
यहां मालतीदेवी के ससुराल वालों ने तंत्र क्रिया के लिए तीन तांत्रिकों भरत सिंह, प्रेमपाल एवं भूदेव को बुलाया। तांत्रिकों ने मालती देवी की तंत्र क्रिया के तहत उसे बेहोश कर गर्म जंजीरों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वह चीखती चिल्लाती रही परन्तु किसी ने उसकी मदद नहीं की।

तांत्रिकों के इस काम में मालती के पति सुरेश, ससुर राम प्रसाद, देवर भूदेव और किशनपाल ने सहयोग किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में तीनों तांत्रिकों, पति, देवर, सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

स्मृति 12वीं पास तो सोनिया ने कहां टॉप की क्लास?

नई दिल्ली। स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय का कार्यभार मिलने के बाद कांग्रेस और भाजपा में महाभारत छिड़ी हुई है। स्मृति की योग्यता और पढ़ाई-लिखाई को लेकर कई कांग्रेस नेता उनपर कटाक्ष कर रहे हैं।
bjp ask about qualification of sonia gandhi 
सवाल उठाया जा रहा है कि मात्र 12वीं पास स्मृति ईरानी को इतना महत्वपूर्ण मंत्रालय कैसे सौंपा जा सकता है? सौंपा भी गया तो इसका आधार क्या है?

दोनों बड़ी पार्टियों में छिड़ी इस महाभारत में बुधवार को कई नए अध्याय जुड़ गए हैं। कार्यभार संभालने के बाद उमा भारती ने स्मृति का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि "स्मृति की पढ़ाई पर सवाल उठाने का किसी को कोई हक नहीं है।

अगर लोग सवाल उठाते रहे तो मैं भी पूछना चाहूंगी कि सोनिआ गांधी कितनी पढ़ी लिखी हैं, उनकी योग्यता का सर्टिफिटेक वे दिखाएं। स्मृति पर कटाक्ष कर रहे नताओं को सोनिआ को चुप कराना चाहिए।"

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने स्मृति के बचाव में कहा है कि "कांग्रेस कभी नहीं सधरेगी। रस्सी जल गई मगर ऎंठन अभी नहीं गई। कांग्रेस को अब संभल जाना चाहिए।"

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी स्मृति का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि "स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए जाने पर लोगों सवाल नहीं खड़ा करना चाहिए। यह अनुचित है।"

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने ट्वीट कर स्मृति ईरानी का बचाव किया है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया था कि "मानव संसाधन विकास मंत्रालय के लिए अगर उच्च कोटि के पढ़ाई की जरूरत है तो सिविल एविएशन के लिए पायलट और कोल मिनिस्ट्री के लिए माइनर को जिम्मेदारी देना ठीक होगा।"