शुक्रवार, 28 मार्च 2014

दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, तीन की मौत

जोधपुर। मध्यप्रदेश के रतलाम से दर्शनों के लिए राजस्थान आए एक परिवार के तीन लोगों की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। घायलों को जोधपुर के मथुरादास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, तीन की मौत
जानकारी के अनुसार रतलाम से 7 लोग स्कोर्पियो से जोधपुर जिले में ओसियां में स्थित सच्चियाय माता के दर्शनों के लिए आए थे। इसी दौरान किरमसरिया गांव के पास सड़क पर पड़े पत्थरों से गाड़ी टकरा कर पलट गई। इससे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से दो महिलाएं हैं। वहीं चार अन्य घायल हो गए, इनमें से तीन की हालत नाजुक है। इन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटनास्थल पर टोक नाके का निर्माण किया जा रहा है। इसी के चलते सड़क पर पत्थर रखे गए थे और दन पत्थरों की वजह से हादसा हो गया।

जसवंत सिंह के कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को

जसवंत सिंह के कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को


बाड़मेर बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के जिला कार्यालय का उद्घाटन शनिवार प्रातः ग्यारह बजे चित्रा सिंह द्वारा किया जायेगा ,

कार्यालय सरदार पूरा स्थित माहेश्वरी भवन में खोला जायेगा ,उद्घाटन में समस्त कार्यकर्ताओ को बड़ी तादाद में पहुँचाने का आह्वान किया हें