बुधवार, 30 मई 2012

जून में अशोक गहलोत का जाना तय ?

 जून  में अशोक गहलोत का जाना तय ?

असंतुष्टो का दावा बड़ा बदलाव संभव कर्नल का कद बढेगा 

बाड़मेर सीमावर्ती बाड़मेर जिले से राजनीती आंधी जून माह में उड़ेगी जो राज्य की राजनीती की दिशा और दशा दोनों बदल देगी .बाड़मेर जिले के बायतु विधानसभा क्षेत्र से विधायक कर्नल सोनाराम जो अशोक गहलोत के घुर विरोधी और असंतुष्ट नेताओं के अगुआ माने जा रहे हें ने अशोक गहलोत के खिलाफ पूरा मोर्चा खोल उनके मुख्यमंत्री रहने के मार्ग पर कांटे बिछा दिए हें मंगलवार को जयपुर में सरकार में मंत्री अशोक बेरवा के यंहा जुटे असंतुष्टो ने अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा पूरी तरह खोल दिया हें कर्नल सोनाराम अपनी राजनीती ताकत बद्शाने के साथ अशोक गहलोत के लिए चुनौती बन कर उभर रहे हें सोनाराम का दावा हें की जून माह में अशोक गहलोत की विदाई तय हें गहलोत सरकार के खिलाफ चालीस विधायक जुटे हें जिनकी तादाद और अधिक बढ़ेगी पहले तो सिर्फ विधायक खिलाफ थे अब सरकार में मंत्री भी खुल कर सामने आ रहे हें .राजनीती हलको में माना जा रहा हें असंतुष्ट गतिविधियों का सञ्चालन कर रहे कर्नल को केंद्र से सरपरस्ती मिली हें जिसके कारण वे खुलकर गहलोत की खिलाफत कर रहे हें कर्नल ने कहा हें की कोंग्रेस की राजनीती में जून माह में भूचाल आयेगा .चार जून को राजस्थान से जुड़े असंतुष्ट मामलो को लेकर कोंग्रेस हाई कमान ने दिल्ली में अहम् बैठक राखी हें जिसमे ख़ास फेसला होने की संभावना हें इसी दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का राजनीती भविष्य तय होगा

गुजरात: मोदी के खिलाफ बगावत, दो फाड़ होगी भाजपा?

अहमदाबाद.राजस्थान, कर्नाटक के बाद अब भाजपा में बगावत की आग गुजरात भी पहुंच गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने भाजपा से बगावत के संकेत दिए हैं।
 
संजय जोशी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर मोदी ने भले ही बढ़त हासिल कर ली हो लेकिन राज्य में उनकी मुश्किल कम होने वाली नहीं हैं। केशुभाई और मोदी के मनमुटाव काफी पुराने हैं।
केशुभाई पटेल को पूर्व मंत्री और महागुजरात जनता पार्टी के नेता गोर्धन जडाफिया के घर पर देखा गया है। दोनों के साथ काशी राम रामा भी मौजूद थे।
गोर्धन 2007 तक गुजरात के गृह मंत्री थे लेकिन इसके बाद भाजपा से अलग होकर उन्होंने खुद की पार्टी बना ली।
विवाद की मुख्‍य वजह उम्‍मीदवारों के चयन को माना जा रहा है। अगले साल गुजरात में विधानसभा चुनाव है। लेकिन पूरी प्रक्रिया में केशुभाई पटेल को कोई नहीं पूछ रहा है। जिसके कारण वे पार्टी से खफा बताए जा रहे हैं।
सूत्रों की माने तो केशुभाई पटेल और काशीराम रामा भाजपा छोड़कर महागुजरात जनता पार्टी में जा सकते हैं।

टॉप 40 अमीरों की सूची से जुकरबर्ग बाहर

टॉप 40 अमीरों की सूची से जुकरबर्ग बाहर

वाशिंगटन। आठ साल पुरानी सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग दुनिया के 40 धनी लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक फेसबुक के शेयरों के भाव 9.6 फीसदी घटकर 28.84 डॉलर पर आने के कारण जुकरबर्ग 40 रईस लोगों की सूची से बाहर हुए हैं।

दौलत घटकर हुई 14.7 अरब डॉलर
उनकी जगह ली है मैक्सिको के अरबपति लुईस कार्लोस सैरिमेंटो ने। ब्लूमबर्ग के मुताबिक जुकरबर्ग की दौलत 16.2 अरब डॉलर से घटकर 14.7 अरब डॉलर पर आ गई है। फेसबुक का शेयर गत 18 मई को 38.23 डॉलर पर बंद हुआ था। पहले दिन से जब इसकी ट्रेंडिग शुरू हुई तो इसकी वजह से जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 19.4 अरब डॉलर पहुंच गई थी।


29 डॉलर से नीचे आया शेयर
बुधवार को फेसबुक के शेयर के भाव प्रति शेयर 29 डॉलर से नीचे चले गए हैं। अपनी कीमत 104 अरब डॉलर आंकने वाली फेसबुक की हालत को देखते हुए फिलहाल रूस के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क श्वीकोनताक्तश ने अपने शेयर बाजार में उतारने की योजना फिलहाल टाल दी है।

श्वीकोनताक्तश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पावेल दुरोव ने टि्वटर पर लिखा है कि फेसबुक के पब्लिक ऑफर ने सोशल नेटवर्क में निजी निवेशकों के भरोसे को खत्म कर दिया है, फेसबुक के शेयरों में नौ फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

विश्लेषकों के अनुसार फेसुबक ने अपने शेयर बाजार में सही समय पर नहीं उतारे। कंपनी कुल शेयरों में से केवल 20 प्रतिशत यानी 42.1 करोड़ को ही बाजार में दे रही है जिससे वे लगभग 18 अरब डॉलर अर्जित कर पाएगी।

गहलोत सरकार को मिली राहत

गहलोत सरकार को मिली राहत

जयपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उस समय बड़ी राहत मिली जब राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। 16 में 6 बसपा के और 10 निर्दलीय विधायक हैं। शेखावत ने कहा कि याचिकाकर्ता विधानसभा सदस्य नहीं है इसलिए याचिका खारिज की जाती है।

याचिकाकर्ता वीरेन्द्र मीणा ने विधायकों की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। मीणा का कहना था कि 10 संसदीय सचिव और मंत्री सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं जबिक ये निर्दलीय के रूप में जीतकर आए थे इसलिए इनकी भी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। मीणा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के दबाव में फैसला दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को सुप्रीम कोर्ठ में चुनौती देने की बात कही है। वीरेन्द्र मीणा पूर्व मंत्री हैं। गौरतलब है कि इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष बसपा अध्यक्ष बाबा भगवान सिंह और जसवंत सिंह गुर्जर की याचिका खारिज कर चुके हैं।

विश्वनाथन आनंद पांचवी बार विश्व शतरंज चैंपियन

मास्को. विश्व चैंपियन शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने एक बार फिर शतरंज के खेल में अपनी बादशाहत साबित कर दी है।  
आनंद ने पांचवी बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती है। इससे पहले वो साल 2007, 2008 और 2010 में चैंपियन रह चुके हैं। साल 2003 में उन्होंने रैपिड चैस चैंपियनशिप जीती थी।

इस बार इजराइल के बोरिस गेलफेंड को टाइ ब्रेकर में हराकर आनंद ने शतरंज चैंपियनशिप को पांचवी बार अपने नाम किया। आनंद ने टाई ब्रेकर मुकाबले में बोरिस को 2.5-1.5 से हराया।

आनंद को बधाई देते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'सच्चे ग्रेंड मास्टर और भारत के गर्व विश्वनाथन आनंद को पांचवी विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने पर दिल से बधाई।'