शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2012

गैंगरेप के बाद महिला की जला कर हत्या गैंगरेप के बाद महिला की जला कर हत्या

गैंगरेप के बाद महिला की जला कर हत्या
जमशेदपुर। देश के प्रमुख औद्योगिक नगर जमशेदपुर के एक पॉश इलाके में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध रूप से गैंगरेप के बाद जला कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कदमा के समृद्ध फार्म एरिया क्षेत्र के रोड संख्या 11 में टाटा स्टील के एक खाली पड़े (परित्यक्त) मकान से सुबह लोगों ने धुंआ निकलते देखा तो पुलिस को इसकी इत्तिला दी गई। मकान से एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया।

इस बात की आशंका है कि संभवत: महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। मामले में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता की संभावना है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है। ज्ञातव्य है कि कदमा थाना क्षेत्र में ही दो दिन पूर्व एक प्रोफेसर की पत्नी ने बीएच एरिया स्थित एक घर में कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उस मामले में पति प्रो. गोविंद झा तथा उनकी दूसरी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था।

तीन नेशनल प्लेयर बन गए चोर

तीन नेशनल प्लेयर बन गए चोर
पटियाला। पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों और जालंधर के एक पुलिस अधिकारी के बेटे को कार चोरी और डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक तीनों ने फोच्र्यूनर नाम की एक गैंग बना ली थी। यह गैंग महंगी कारें और एसयूवी चुराती थी। जिन तीन राष्ट्रीय प्लेयर को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान कबड्डी खिलाड़ी गुरजिंदर सिंह, भाला फेंक में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले पवन कुमार, गोला फेंक प्लेयर अतिंदर विक्रम सिंह के रूप में हुई है।

गुरजिंदर का पंजाब पुलिस में सलेक्शन हो गया था लेकिन उसने ज्वाइन नहीं किया था।
पवन कुमार ने भाला फेंक के एशियन कैंप में हिस्सा लिया था। उसने तीन साल पहले बीएसएफ की नौकरी छोड़ दी थी। अतिंदर पटिलाया स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र है।

अतिंदर ने गोला फेंक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। मनदीप सिंह हेड कांस्टेबल का बेटा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंग का प्रमुख कम्प्यूटर इंजीनियर जतिंदर कुमार है। जतिंदर के साथी सुखदेव बिल्ला और सूरज प्रकाश फरार हैं।

ये लोग राज्य के विभिन्न इलाकों से होंडा, स्विफ्ट जैसी कारें चुराते थे। इनके पास से एक सफारी गाड़ी व दो अन्य कारें बरामद हुई है। इन सभी की चोरी की 11 वारदातों में तलाश थी। इन्होंने करीब 1 करोड़ 9 लाख रूपए के वाहन चुराए। इनको तेज गति से कारें चलाने का शौक था इसलिए चोरी का रास्ता अपना लिया।

नेताजी ने छेड़ा नगमा को

नेताजी ने छेड़ा नगमा को
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिल की बरहापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने एक रैली के दौरान मंच पर पार्टी की स्टार प्रचार और अभिनेत्री नगमा के साथ छेड़छाड़ की। इससे नाराज नगमा मंच छोड़ कर चली गई। घटना पिछले बुधवार की है। बरहापुर से कांग्रेस प्रत्याशी हुसैन अहमद अंसारी ने नगमा को माला पहनाते वक्त उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की।

नगमा ने तुरंत उनका हाथ झटक दिया। हुसैन अंसारी यहीं नहीं रूके और नगमा की आंखों और जुल्फों की तारीफ में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए। इस दौरान मंच पर कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी भी मौजूद थे। उनके समझाने से भी कांग्रेस प्रत्याशी नहीं माने और नगमा की सुन्दरता का गुणगान करते रहे। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि नगमा को मंच छोड़कर जाना पड़ा।

इस घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि स्वच्छता का दावा करने वाली कांग्रेस ने ऎसे प्रत्याशी को चुनाव में टिकट कैसे दे दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ऎसे उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

श्रीगंगानगर से तीस करोड़ की हेरोईन बरामद

श्रीगंगानगर से तीस करोड़ की हेरोईन बरामद

श्रीगंगानगर। राजस्थान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित थाना हिंदूमल कोट पुलिस व बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान गुरूवार रात करीब डेढ़ बजे छह किलो हेरोइन से भरा बैग बरामद किया गया। इस दौरान दो युवक पाकिस्तान की ओर व दो युवक श्रीगंगानगर की ओर भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस जब्त की गई हेरोइन की कीमत तीस करोड़ रूपए आंक रही है। जानकारी के अनुसार राजस्थान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित थाना हिंदूमल कोट इलाके में दो युवकों ने पाकिस्तान सीमा की ओर से राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया।

यहां श्रीगंगानगर की ओर से दो अन्य युवक भी सीमा के समीप आ पहुंचे। एक पार्टी की ओर से दूसरी पार्टी को बैग दिया गया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने यह आदान-प्रदान होता देख युवकों पकड़ने के लिए हल्ला मचा दिया। इसके बाद युवकों का पीछा किया गया, लेकिन युवक बैग को छोड़ कर पाकिस्तान व श्रीगंगानगर की ओर भाग निकले। इसके बाद बीएसएफ की ओर से घटना की जानकारी हिंदूमल कोट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बैग को बरामद करते हुए उसमें रखी हुई छह किलो हेरोइन जब्त कर ली।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सौ किलो की माला पहना किया स्वागत ...तस्वीरों में देखें














राजे वे सिंह के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, टाउन हॉल में आयोजित 


हुआ भाजयुमो कार्यकर्ता सम्मेलन 















सौ किलो की माला पहना किया स्वागत 
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व वित्तमंत्री जसवंत सिंह के गुरूवार को बाड़मेर आगमन पर वाहन रैली निकाल किया स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री का मोटरसाइकिल रैली निकाल कर स्वागत किया। भाजयुमो के शहर मंडल प्रवक्ता संतोष घारू ने बताया कि शहर के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का उत्तरलाई से सर्किट हाऊस तक वाहन रैली आयोजित कर स्वागत किया। इस दौरान युवामोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष नितिन सुशील भंडारी के नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं ने दुपहिया वाहनों के साथ एवं बायतु मंडल अध्यक्ष चंदना राम बेरड़ के भाजयुमो रथ के साथ दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया।