सोमवार, 18 नवंबर 2013

वसुंधरा राजे कल सिणधरी में करेगी सभा को सम्बोधित

वसुंधरा राजे कल सिणधरी में करेगी सभा को सम्बोधित 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और
पूर्वमुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की कल सिनधरी में प्रस्तावित विशाल जनसभा केमद्देनजर स्थानीयभाजपा पदाधिकारियों ने सभास्थल और हेलीपेड का दौरा किया और व्यवस्थाओ का जायजा लिया। विधायक कानसिंह कोटडी, प्रत्याशी हमीरसिंह भायल,पूर्व विधायक टीकमचन्द कान्त,गुजरात से विधायक रमेश महेश्वरी, प्रभारी गोमाराम लेगा, हनावंतसिंह रामपुरा, सोहनलाल यती सहित दर्जनभर भाजपा नेताओ ने सभास्थल का मुआयना किया। वही सभा को सफल बनाने के लिए भाजयुमो सिवाना के कार्यकर्ताओ मंडल अध्यक्ष सोहनसिंह भायल के नेतृत्व में ने पुरे सिनधरी कस्बे में जनसम्पर्क किया और पीले चाबल बाँटकर सभा को सफल बनाने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें