गुरुवार, 1 जनवरी 2015

एसपी चौधरी बने डीआईजी



पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह चौधरी के लिए नए साल का पहला दिन खुश-खबर लेकर आया है। वष्ाü 2015 की एक जनवरी से चौधरी पदोन्नत होकर उप महानिरीक्षक बन जाएंगे।




हालांकि पोस्टिंग के आदेश आने तक पुलिस अधीक्षक के पद पर काम करते रहेंगे। एसपी चौधरी के पदोन्नति आदेश बुधवार को जारी हो गए, लेकिन यह गुरूवार से प्रभावी होंगे। राज्य सरकार ने उन्हें पदोन्नत तो कर दिया, लेकि न पोस्टिंग ऑर्डर जारी नहीं किए।




हालांकि गुरूवार से उनकी वर्दी में बदलाव आ जाएगा। चौधरी के कंधे पर तीन स्टार और एक अशोक स्तंभ लग जाएगा। चौधरी के पदोन्नति आदेश जारी होने के साथ ही पुलिस अधिकारियों व परिचितों ने उन्हें बधाई दी।

 

बालोतरा तत्कालीन अधिशासी अधिकारी सहित पांच के खिलाफ ऐ सी बी ने चालान किया

बालोतरा तत्कालीन अधिशासी अधिकारी सहित पांच के खिलाफ ऐ सी बी ने चालान किया 
बालोतरा। नगर परिषद् के विगत कार्यकाल में नए बस स्टैंड के समीप एक भूखंड के आगे गलत तरीके से स्ट्रिप लेंड जारी करने के मामले में ऐ सी बीमें दर्ज मुकदमे में ऐ सी बी  ने निवर्तमान सभापति महेश चोहान,तत्कालीन आयुक्त पोकर चोहान सहित 3 करमचारियो के खिलाफ चालान किया है।ऐ सी बी ने मुख्यालय से मामले में आगामी कार्यवाही की अनुमति मांगी है। जानकारी के अनुसार नए बस स्टैंड इलाके में एक भूखंड मालिक को नगर परिषद् ने गलत तरीके से स्ट्रिप लेंड आवंटित की थी। जिसका मामला बाड़मेर  ऐ सी बी में दर्ज हुआ था। मामले में a c b ने निवर्तमान सभापति महेश चोहान,तत्कालीन अधिशासी अधिकारी सहित लिपिक तेजप्रकाश अवस्थी,जुगराज व् सेवा निवृत बाबु हेमंदास व् लाभार्थी को आरोपी माना है।

जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल



नव वर्ष के स्वागत का हम सभी को इंतजार है। यह साल हम लोगों के लिए कैसा रहेगा, यह जानने को हम सबकी उत्सुकता बनी हुई है। इसके लिए हमने ज्योतिष, अंक ज्योतिष व लाल किताब के जाने-माने विशेषज्ञों से आपका भविष्य जानने की कोशिश की है। साथ ही देश का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य क्या रहेगा, इसका भी आकलन करने की कोशिश की है। कल आपने मेष से कन्या राशि तक अपना भविष्य जाना, शेष राशियों का भविष्य आज पढ़ें...
Image Loading



तुला - (23 सितंबर-23 अक्तूबर)

आपकी राशि का स्वामी शुक्र मकर राशि में मंगल के साथ चतुर्थ भाव में विराजमान है। चतुर्थ भाव का स्वामी शनि द्वितीय स्थान में बैठकर अपने भाव को तृतीय दृष्टि से देख रहा है। हालांकि साढ़े साती उतर रही है। अत: ग्रहों का यह संयोग बेहतर फलदायी रहेगा। संपत्ति में वृद्धि होगी। किराए के मकान में रहने वालों के लिए शुभ समय रहेगा। वे लोग इस वर्ष अपने भवन में रहने लगेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में कार्यरत जनों के लिए स्थान परिवर्तन की संभावना है। अनियोजित खर्च बढेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा व शोध आदि कार्यों में सफल रहेंगे। 16 मार्च से 2 अगस्त के बीच संतान सुख में वृद्धि होगी। 5 जुलाई के पश्चात आय में वृद्धि होगी।




क्या करें

प्रतिदिन दूध में चुटकी भर हल्दी डालकर सेवन करें।

प्रतिदिन रात्रि में सोने से पूर्व हाथ व पैरों के नाखूनों पर सरसों का तेल लगाएं।

वृहस्पतिवार के दिन गाय को बेसन का लड्ड खिलाएं। प्रतिदिन प्रात: सूर्य की ओर मुंह करके जल अर्पित करें।




लाल किताब के उपाय

मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग और ध्यान नियमित रूप से करें।

15 जुलाई के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें।

नंगे पैर मंदिर/गुरुद्वारे जाकर अपनी गलतियों की माफी मांगें।




वृश्चिक - (24 अक्तूबर-21 नवंबर)

आपकी राशि का स्वामी मंगल वर्षारंभ में अपनी उच्च राशि में शुक्र के साथ तृतीय भाव में स्थित है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता देता है। 5 जनवरी को मंगल राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि का होकर चतुर्थ भाव में आ जाएगा, जो कि मित्रों के सहयोग से संपत्ति की खरीद-फरोख्त करा रहा है। राशि में शनि की स्थिति से साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। कार्यो के निष्पादन तो ठीक रहेंगे, पर कुछ न कुछ व्यवधान आते रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। लेकिन नवम भाव में वृहस्पति की स्थिति अच्छे परिणाम देगी। शिक्षा में सुखद परिणाम मिलेंगे। एकादश भाव में राहु आय में निरंतरता रखेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।




क्या करें

लाल कपड़े में गुड़ बांधकर मंगलवार के दिन दान करें।

मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा पढ़ें तथा प्रसाद चढ़ाएं।

बुधवार के दिन पालक आदि हरी सब्जी गाय को खिलाएं।




लाल किताब के उपाय

पिता एवं पिता समान पुरुषों के चरण-स्पर्श करके आशीर्वाद लें।

माथे पर भभूत न लगायें।

रोजगार में तरक्की के लिए हर रोज सूर्य नमस्कार करें।

मुफ्त में किसी से कुछ न लें।

नीले रंग के कपड़े न पहनें।




धनु - (22 नवंबर-21 दिसंबर)

आपकी राशि का स्वामी वृहस्पति वर्षारंभ से 14 जुलाई तक आपकी राशि से अष्टमस्थ रहेगा। इस अवधि तक निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार, रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। वर्ष के प्रारंभ के एक सप्ताह में क्रोध की अधिकता रहेगी। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। 14 फरवरी तक संयत रहने की जरूरत है। 15 जुलाई के बाद वित्तीय स्थिति में सुधरेगी। अक्तूबर में संपत्ति का विस्तार होगा। इस वर्ष राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी बड़े राजनेता से भेंट हो सकती है। शिक्षा में 15 जुलाई के पश्चात बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस वर्ष साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे। यात्राएं अधिक रहेंगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती। अनियोजित खर्चे बढ़ेंगे।




क्या करें

शुक्रवार के दिन चावल की खीर बना कर कौए को खिलाएं।

चांदी के गिलास में पानी पियें।

सफेद कपड़े में चावल बांध कर शुक्रवार के दिन दान करें।




लाल किताब के उपाय

शाकाहारी भोजन अपनायें और धार्मिक विचार रखें।

16 दिन लगातार मंदिर/ गुरुद्वारे में चने की दाल का दान करें।

मजदूरों और सेवकों से उचित व्यवहार करें।

काले मकोड़ों को चीनी, आटा और चावल का चूरा डालें।




मकर - (22 दिसंबर-19 जनवरी)

आपकी राशि का स्वामी शनि वृश्चिक राशि में एकादश भावस्थ है। वृहस्पति सप्तम भाव में उच्च राशिस्थ है। 14 जुलाई तक धन प्राप्ति की स्थिति ठीक रहेगी। यात्राएं अधिक होंगी। वर्ष के आरंभ में ही भवन सुख में वृद्धि होगी। किराये के मकान में रहने वालों के लिए यह वर्ष मकान की दृष्टि से शुभ रहेगा। 16 जून तक अपने मकान में पहुंच सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 15 जुलाई के बाद आय में व्यवधान आने शुरू हो जाएंगे। गृह क्लेश बढ़ सकता है। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। परिणाम असंतोषजनक रहेंगे। 16 मार्च से 2 अगस्त तक कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना होगा। लेकिन किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।




क्या करें

मंगलवार के दिन लाल कपड़े में गुड़ बांध कर दान करें।

हनुमान जी को सिंदूर लेपन करके चोला पहनाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।

बुधवार के दिन गाय को पालक आदि हरी सब्जी खिलाएं।




लाल किताब के उपाय

शराब और मांसाहार से बिल्कुल दूर रहें।

मंदिर/गुरुद्वारे में आलू/ गाजर का दान करते रहें।

भाई-बहनों से मिलते रहें / फोन करते रहें।

हर बृहस्पतिवार को पीपल की जड़ पर जल डालें।




कुम्भ - (20 जनवरी-18 फरवरी)

आपकी राशि का स्वामी शनि वृश्चिक राशिस्थ होकर वर्षात तक दशम भाव में रहेगा। इस वर्ष अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। यात्रा अधिक होगी। 16 मार्च से 3 अगस्त के मध्य विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। आय कम, व्यय अधिक से परेशान रहेंगे। 15 जुलाई के बाद आय की स्थिति में सुधार की संभावना दिखाई पड़ती है। वर्ष के प्रारंभ में कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों व गहनों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। 14 जुलाई तक शिक्षा में व्यवधान रहेंगे। परिणाम निराशाजनक रहेंगे। 15 जुलाई के पश्चात ही स्थिति में सुधार होगा। अध्ययन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।




क्या करें

पीले कपड़े में चने की दाल बांध कर वृहस्पतिवार के दिन दान करें। गाय को बेसन का मीठा परांठा खिलाएं।

सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।




लाल किताब के उपाय

पुजारी को कपड़े दान न करें।

बेडरूम में धार्मिक फोटो/ पुस्तकें न रखें।

ससुरालवालों से संबंध मधुर रखें।

काले और नीले कपड़े न पहनें।

सुबह का नाश्ता रसोई में जाकर करें।




मीन - (19 फरवरी-20 मार्च)

आपकी राशि का स्वामी वृहस्पति 14 जुलाई तक पंचम भाव में ही रहेगा। तब तक अध्ययन में रुचि रहेगी। शिक्षा में सम्मानजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आय की स्थिति ठीक रहेगी। सप्तम भाव में राहु की स्थिति से कार्यो में विघ्न-बाधाएं आ सकती हैं। नवम भाव में शनि के होने से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां पैदा होंगी, लेकिन आय भाव पर स्वराशि पर तृतीय दृष्टि होने से आय की स्थिति ठीक रहेगी। 24 मार्च से 15 मई के आसपास किसी पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। वर्ष के प्रारंभ में जनवरी मास में मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा यश मिलेगा। 15 जुलाई के बाद आय में कमी आ सकती है। कार्य प्रारंभिक कठिनाइयों के बाद ही पूर्ण होंगे। शिक्षा में व्यवधान आएंगे।




क्या करें

प्रतिदिन प्रात: स्नान करके एक लोटे में जल भरकर उसमें थोड़े से चावल, चीनी तथा रोली डालकर सूर्य की तरफ मुंह करके जल सूर्य को अर्पित कर दें।

वृहस्पतिवार के दिन तीन मूली पत्तों सहित शिवलिंग पर चढ़ाएं।

शनिवार को एक लौटे में जल भरकर उसमें थोड़े से काले तिल व दो बूंद सरसों का तेल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।




लाल किताब के उपाय

बिजली के उपकरण किसी से भी उपहारस्वरूप न तो लें और न ही दें।

आप और आपका जीवनसाथी दोनों ही नीले कपड़े न पहनें।

लाल रंग का रुमाल जेब में रखें।

गाय को एक रोटी हर रोज खिलायें।




भविष्यवाणी>> राजीव के. खट्टर




सन 2015 में अदालतों द्वारा अनेक महत्वपूर्ण फैसले दिए जायेंगे और वे फैसले सालों तक याद किये जायेंगे। भ्रष्टाचार मिटाने के लिए नए कठोर नियम बनेंगे, जिनका कड़ाई से पालन होगा।




सन 2015 के शुरुआती महीनों में शेयर बाजार तेजी की ओर दिखेगा। 16 जून को मंगलवार है और अमावस्या भी, माहौल गड़बड़ा सकता है। सोना और चांदी में मंदी के संकेत मिल सकते हैं। 5 जुलाई को शुक्र मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा और शनि द्वारा दृष्ट भी रहेगा। बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है।




14 जुलाई के बाद वृहस्पति की कृपा से सुभिक्ष योग बन रहा है, जिसके चलते अच्छी वर्षा होगी। शनि ग्रह के अपने ही नक्षत्र अनुराधा में प्रवेश से स्टील, ऑटोमोबाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेजी देखने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी के भाव भी बढ़ सकते हैं। साल का आखिरी हफ्ता तेजड़ियों के लिए आशा की किरण लेकर आएगा और आम निवेशक भी पूंजी निवेश के प्रति जाग्रत हो जायेगा।




सन 2015 आशा भोंसले, रितेश देशमुख, धर्मेन्द्र, जॉन अब्राहम, लालकृष्ण आडवाणी, अर्जुन रामपाल, शिल्पा शेट्टी, डिम्पल कपाड़िया, शरमन जोशी के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। गरम धरम (धर्मेन्द्र) को अपनी सेहत के बारे में सचेत रहने की जरूरत है।




क्या कहना है अंक ज्योतिष का




अंक ज्योतिष के अनुसार 2015 का योग आठ बनता है, अत: यह साल देश के लिए चुनौतियां और उपलब्धियां दोनों ही लाएगा। नंबर 8 का स्वामी शनि है। शनि वो कठोर न्यायाधीश है, जो किसी को नहीं बख्शता और कर्मानुसार न्याय व दंड देता है। आपके लिए कैसा रहेगा यह साल, देखें अपना नंबर...




(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है)

आपकी मेहनत को इस साल भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, अत: अपने प्रयासों में तेजी रखें। यदि थोड़ी समझदारी दिखाएंगे तो इस साल आप आय का एक और स्नोत बनाने में सफल हो पाएंगे, सिर्फ आंखें खुली रखने की जरूरत है। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। 8 से 20 जनवरी और 22 मई से 8 जून की समयावधि में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।




(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)

इस साल आपके कई रुके काम बनेंगे और तरक्की के नए आयाम छूएंगे। नए फैशन के कपड़े, गहने, नया वाहन या घर में नया फर्नीचर आ सकता है। जिन्दगी को नया आप रंग-रूप दे पाएंगे इस साल। जीवनसाथी/प्रेमी से खूब सहयोग मिलेगा और आप भी उन्हें पूरा सहयोग दें। 25 जुलाई से 6 सितंबर तक महत्वपूर्ण निर्णय न ही लें।




(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)

आपको इस साल अपना आचरण बिल्कुल साफ-सुथरा रखना है। अपनी तरफ से किसी को अपनी मानहानि करने का कोई भी मौका न दें। बेहतर होगा आप अपनी सरकारी बकाया देय राशि (इनकम टैक्स, बिजली -पानी बिल आदि) समय रहते चुकता कर दें, ताकि जुर्माने से बचे रहें। 23 अगस्त से 29 अक्तूबर तक का समय सावधानीपूर्वक गुजारियेगा।




(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)

ये साल आपके लिए चुनौतियां और उपलब्धियां दोनों ही लेकर आया है। सावधानी, ईमानदारी और होशियारी से चलेंगे तो खूब तरक्की करेंगे। 2 अगस्त के बाद न केवल रुके हुए काम बनने शुरू हो जायेंगे, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। इस साल आप भूमि संबंधित विवाद कुछ हद तक सुलझा पाएंगे। शत्रु पक्ष दबा रहेगा। खर्च नियंत्रण में रखें।




(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)

इस साल अपने शरीर का ध्यान रखें। खूब धन आने के साथ-साथ खूब धन जा भी सकता है। सरकारी विभागों से परेशानियां मिल सकती हैं। 10 अप्रैल से 12 अगस्त का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस समयावधि में महत्वपूर्ण फैसले लेना टालें। जब भी अवसर मिले, रक्तदान अवश्य करें। माता या माता समान महिला का आशीर्वाद जरूर लें।




महत्वपूर्ण दिवस/व्रत-त्योहार




18 जुलाई: रमजान ईद

23 जुलाई: बालगंगाधर तिलक जयंती

27 जुलाई: देवशयनी आषाढ़ी एकादशी

31 जुलाई: गुरु पूर्णिमा

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

19 अगस्त: नाग पंचमी

29 अगस्त: रक्षाबंधन

1 सितंबर: अंगारक गणेश संकष्ट चतुर्थी

5 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी/शिक्षक दिवस

6 सितंबर: नंदोत्सव गोकुलाष्टमी

12 सितंबर: मातृ दिवस

13 सितंबर: कुशोत्पाटिनी अमावस्या

16 सितंबर: हरतालिका तीज

18 सितंबर: ऋषि पंचमी

24 सितंबर: बकरीद

25 सितंबर: वामन जयंती

27 सितंबर: अनंत चतुर्दशी

28 सितंबर: महालय (पितृ पक्ष) आरंभ

2 अक्तूबर: गांधी जयंती/लाल बहादुर शास्त्री जयंती

12 अक्तूबर: अमावस्या, पितृ विसजर्न

13 अक्तूबर: शारदीय नवरात्र आरंभ

20 अक्तूबर: दुर्गापूजा प्रारंभ (बंगाल)

22 अक्तूबर: विजयादशमी

24 अक्तूबर: मुहर्रम (ताजिया)

26 अक्तूबर: कोजागरी पूर्णिमा

27 अक्तूबर: वाल्मीकि जयंती

30 अक्तूबर: करवा चौथ

31 अक्तूबर: सरदार पटेल जयंती

3 नवंबर: अहोई अष्टमी

9 नवंबर: धन त्रयोदशी

10 नवंबर: नरक चतुर्दशी

11 नवंबर: दीपावली

12 नवंबर: गोवर्धन पूजा

13 नवंबर: भाई दूज

14 नवंबर: पंडित नेहरू जयंती

17 नवंबर: छठ पूजा

22 नवंबर: देवप्रबोधिनी एकादशी

25 नवंबर: गुरु नानक जयंती

12 दिसंबर: देव दीपावली

21 दिसंबर: गीता जयंती

25 दिसंबर: क्रिसमस दिवस




(कुछ तिथियों में परिवर्तन संभव है)



भारतीय प्रशासनिक सेवा के 87 अधिकारी पदोन्नत



जयपुर। राज्य सरकार ने साल के अंतिम दिन बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 87 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इनमें 28 आईएएस, 38 आईपीएस और 21 आईएफएस शामिल हैं।
87 ias officers promoted in rajasthan

जयपुर पुलिस कमिश्नर श्रीनिवास राव जंगा को पुलिस महानिरीक्षक से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया है।




पांच आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव की श्ृंखला में पदोन्नत किया गया है। इन सभी आईएएस अफसरों को मुख्य सचिव की वेतन श्ृंखला (80 हजार रूपए) मिलेगी। पदोन्नति 1 जनवरी, 2015 से लागू होगी। ज्यादातर अधिकारियों को वर्तमान में कार्यरत पद पर ही पदोन्नति दी गई है।




भारतीय प्रशासनिक सेवा

विपिन चन्द्र शर्मा, निहाल चंद गोयल, प्रदीप सेन, बाल कृष्ण मीणा, विनोद जुत्शी को प्रमुख सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया है।

संजय मल्होत्रा,आर वेंटरेश्वन को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया है।




यह भी हुए पदोन्नत भवानी सिंह देथा, विकास सीतारामजी भाले, ओंकार सिंह, मुग्धा सिन्हा को सलेक्शन स्केल से सुपरटाइम स्केल में पदोन्नत किया है।

आशुतोष्ा ए टी पेडणेकर, डॉ. पृथ्वीराज को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नत किया है।




अभिमन्यु कुमार, अनुपमा जोरवाल, भगवती प्रसाद कलाल, एच गुईटे, शिव प्रसाद मदान, संदेश नायक, शिवांगी स्वर्णकार को जूनियर स्केल से सीनियर स्केल में पदोन्नत किया है।




2006 बैच के गौरव गोयल, आरती डोगरा, रोहित गुप्ता, वी सरवन कुमार, सत्य पाल सिंह, सुधीर कुमार शर्मा,नरेगा कुमार ठकराल, बाबू लाल मीणा को जूनियर एडमिनिस्टे्रटिव ग्रेड दी गई है।




भारतीय वन सेवा

सिद्ध नाथ सिंह को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। सिंह को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के पद पर लगाया है।




श्रुति शर्मा, भरत जैमिनी, मोहन लाल मीणा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया है।

आरएस शेखावत, राजेश कुमार गुप्ता, कैलाश चंद्र मीणा, आई ए मुगल, के सी ए अरूण प्रसाद को मुख्य वन संरक्षक की वेतन श्ृंखला दी गई है।

मनीराम पूनिया, आरपी गुप्ता, दया सिंह दुल्लर, उमा राम चौधरी को वन संरक्षक बनाया है।

राजीव चतुर्वेदी को सलेक्शन ग्रेड दी गई है।




सुगना राम जाट, कुमारी सोनल जोरिहार, आशुतोष्ा ओझा, शलभ कुमार, संग्राम सिंह कटियार, मोनाली सेन को वरिष्ठ वेतन श्ृंखला में पदोन्नत किया गया है।




शारदा प्रताप सिंह को जूनियन एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पे बैंड तीन में पदोन्नत किया है।







भारतीय पुलिस सेवा

श्रीनिवास राव जंगा, रवि प्रकाश मेहरड़ा, राजीव कुमार शर्मा को आईजी से एडीजी के पद पर पदोन्नति दी है।

वीके सिंह, एस सेंगथिर, विशाल बंसल, हवा सिंह घुमरिया, गुरूचरण राय, गिर्राज लाल मीणा, गिरधारी लाल शर्मा को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत किया है।




प्रफुल्ल कुमार, एचजी राघवेन्द्र सुहासा, हरि प्रसाद शर्मा, महेश कुमार गोयल, सुरेन्द्र कुमार, महेन्द्र सिंह चौधरी, बहादुर सिंह राठौड़, एसएन खिंची को डीआईजी बनाया है।




भुवन भूष्ाण यादव, आनन्द शर्मा, गौरव यादव को जूनियर स्केल से सीनियर स्केल में पदोन्नत किया है।

जोस मोहन को सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति दी गई है।




2006 बैच के अंशुमान भौमिया, डान के जोस, राहुल प्रकाश, किशन सहाय मीणा, ओम प्रकाश दायमा, राजेन्द्र सिंह, रामदेव सिंह, जय नारायण, संदीप सिंह चौहान, सत्येंन्द्र सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, सवाई सिंह गोदारा, ललित माहेश्वरी, हैदर अली जैदी, हेमंत कुमार शर्मा, अनिल कुमार टांक को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में पदोन्नत किया है। -  

राजस्थान में हाड़ कपाने वाली सर्दी जारी

राजस्थान में हाड़ कपाने वाली सर्दी जारी

जयपुर। राजस्थान के अधिकांश इलाकों में शीतलहर और कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तड़के घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क,वायु और रेल यातायात प्रभावित हुआ।जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण दृश्यता अत्यधिक कम होने के कारण कई विमान देरी से उड़ान भर पाए वहीं कई विमानों के उड़ान भरने के समय में परिवर्तन करना पड़ा।

हालांकि सुबह दस बजे बाद धूप खिलने से हवाई यातायात फिर से सुचारू हो गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर से आने वाली अधिकांश रेलगाडियां तीन से 12 घंटे तक देरी से चल रही हैं ।उधर सीकर जिले के फतेहपुर में बीती रात तापमान बढ़ कर माइनस .5 डिग्री सेल्सियस हो गया जो कि मंगलवार रात शून् य से नीचे 4.6 डिग्री दर्ज किया गया था । कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि खेतों में जमी बर्फ के कारण मैथी, चना और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है ।

cold intact effect in rajasthan

उधर करौली जिले के हिण्डौन के पास एक गांव में खेत में काम करने गये किसान की शीतलहर की चपेट में आने से मौत का समाचार है । मौसम विभाग के अनुसार राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थलमाउंट आबू में पारा शून्य से कम 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां इन दनों देश विदेश से हजारों सैलानी नये साल का जश्न मनाने के लिए भ्रमण पर आये हुए हैं जिन्हें कोहरा छाये रहने के कारण दोपहर तक रजाइयों में दुपके रहना पड़ा। पिलानी में सुबह कोहरा छाये रहने के साथ न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मरूनगरी बीकानेर में कोहरे की चादर बिछी रही तथा तापमान लुढ़क कर 3.। डिग्री हो गया। सरहदी गंगानगर में घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह से परेशान किये रखा वहीं तापमान लुढ़क कर 3.2 डिग्री हो गया।

चूरू में भी कोहरे के साथ तापमान 3.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 जयपुर में 5.7 जैसलमेर में 4.8 उदयपुर में 6.4 अजमेर में 7.5 कोटा में 7.8 तथा बाड़मेर में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर जोधपुर में सूर्य नगरी में सुबह नौ बजे तक सूर्य भगवान के दर्शन नही हुए। हालांकि इन दिनों स्कूलों में शीतकालीन अवकाश होने के कारण नन्हें बालको को हाड़ कंपाने वाली सर्दी से काफी राहत मिली।

धौलपुर, अलवर, सवाईमाधोपुर तथा भरतपुर में भी घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया वहीं कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटोंं में शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

बीमार ऊंटों की सवारी कर सैलानियों की "सेहत" से खिलवाड़

बीमार ऊंटों की सवारी कर सैलानियों की "सेहत" से खिलवाड़ 

उदयपुर। राज्य में सैलानियों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। राजस्थान पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से पर्यटन स्थलों पर सैलानियों को जिन ऊंट-घोड़ों की सवारी कराई जा रही है, वे बीमार होने पर सैलानियों की सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं। बीमार ऊंट-घोड़ों की सवारी करने पर सैलानी चर्म रोग के साथ ही बुखार, जुकाम हित अन्य बीमारियों की चपेट आ सकते हैं।
play with tourist health by cemal riding

राज्य के पुराने किलों, राजमहल, झीलों और अन्य पर्यटन स्थलों पर प्रतिदिन बड़ी तादाद में विदेशी और देसी पर्यटक पहंुचते हैं। यहां सैलानी ऊंटों व घोड़ों की सवारी का लुत्फ जरूर उठाते हैं। हाल ये हैं कि इन ऊंटों व घोड़ों पर सवारी के लिए न तो लाइसेंस जारी किया गया है और न ही इनके स्वास्थ्य की जांच की व्यवस्था है।

अनदेखी का आलमऊंट और घोड़ों का पंजीकरण नहीं होने से पशुपालक मनमर्जी से सैलानियों को सवारी करा रहे हैं। ऎसे में कोई हादसा हो जाए, इसके लिए किसी को जिम्मेदार ठहराना मुश्किल हो सकता है। उदयपुर नगर निगम में तो पशु चिकित्सक ही नहीं है, जबकि फतहसागर पाल, शिल्पग्रा म, दूध तलाई सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों को ऊंट और घोड़े की सवारी कराकर सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।

दूसरे राज्यों में स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से घोड़े, खच्चर और ऊंट की सवारी कराने के लिए पशुपालकों को लाइसेंस लेना होता है। इतना ही नहीं, स्थानीय प्रशासन की ओर से समय पर लाइसेंसधारी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। राज्य में सिर्फ माउण्ट आबू में नगर पालिका की ओर से पशुपालकों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसके बाद ही घोड़े और ऊंट की सवारी कराई जाती है।

अज्ञात अंगरक्षकों से भयभीत हैं पीएम मोदी की पत्नी!


अज्ञात अंगरक्षकों से भयभीत हैं पीएम मोदी की पत्नी!

महेसाणा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन उनकी सुरक्षा में नियुक्त कथित अज्ञात अंगरक्षकों से भयभीत हैं। उन्होंने पिछले माह सूचना का अधिकार (आरटीआई) अन्तर्गत जिला पुलिस से जानकारी मांगी थी कि उनकी सुरक्षा में अंगरक्षक तैनात करने का आदेश किसने दिया?

इसका जबाब एक माह से अधिक समय के विलंब से मिला। उसमें यह कहकर जानकारी मुहैया कराने से मना कर दिया गया कि मांगी गई जानकारी एल.आई.बी शाखा से सम्बंधित है एवं गुजरात सरकार के गृह विभाग के 25 अक्टूबर 2005 की अधिसूचना के अनुसार सूचना के अधिकार कानून के दायरे से बाहर है।

Jashodaben appeals against rejection of RTI

इस प्रकार के जबाव से असन्तुष्ट जशोदा बेन ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष फिर से आरटीआई अपील दाखिल की है। जशोदा बेन ने प्रथम अपील अधिकारी डीसीपी कार्यालय महेसाणा के समक्ष 10 बिन्दुओं पर आधारित दाखिल आरटीआई अपील में कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी हैं। उन्हें किस संवैधानिक व्यवस्था एवं किसके आदेश पर सुरक्षा मुहैया कराई गई, इसकी प्रति दी जाए।

प्रधानमंत्री की पत्नी के रूप में प्रोटोकोल के अनुसार अन्य किस तरह की सेवा मिल सकती है। इसका ब्यौरा उपलब्ध कराया जाए। वे सार्वजनिक वाहन में सफर करती हैं, जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात अगंरक्षक सरकारी वाहन में घूमते हैं। अंगरक्षकों को सरकारी वाहन में घूमने का आदेश किसने दिया। उनके अंग रक्षकों की ड्यूटी क्या है, आवेदक की सुरक्षा उन्हें कैसे करनी है, इसकी जानकारी दी जाए।

अंगरक्षक जशोदा बेन का मेहमान की तरह स्वागत करने की बात करते हैं। इस सन्दर्भ में कौन से कानून में प्रावधान है। अपील में कहा गया कि आवेदक अपने अगंरक्षकों से पूछती हैं कि उन्हें किसके आदेश से नियुक्त किया गया, तो वे सुरक्षा कर्मचारी कहते हैं कि उनके पास आदेश नहीं है।
देश की प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी पर उनके ही अंगरक्षकों ने हमला करके हत्या कर दी थी। इससे उन्हें भी अज्ञात अंगरक्षकों से भय लगता है। इससे इस सन्दर्भ में उन्हें उनकी सुरक्षा के आदेश से सम्बंधित प्रमाणित प्रति दी जाए। जशोदा ने उपरोक्त दस बिन्दुओं पर आधारित अपील में सभी जानकारी प्रमाणित नकल के रूप में तत्काल (अर्जेन्ट) मुहैया कराए जाने की मांग की है। 

कक्षा आठवीं तक बच्चों की छुट्टी 5 तक

कक्षा आठवीं तक बच्चों की छुट्टी 5 तक

जयपुर। कड़ाके की सर्दी के चलते जिला कलक्टर कृष्ण कुणाल ने सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी बढ़ा दी है।अब स्कूलों में 5 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए समय सुबह 9 बजे या इसके बाद करने के निर्देश दिए गए हैं।
winter vacation now till 5th january in jaipur

हालांकि सरकारी विद्यालयों में श्ौक्षणिक और कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहेगा। पंचायत चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के कारण कलक्टर की पूर्व अनुमति के बिना स्टाफ अवकाश नहीं ले सकेगा। - 

पाकिस्तान की फायरिंग में राजस्थान का सपूत शहीद

पाकिस्तान की फायरिंग में राजस्थान का सपूत शहीद

झुंझुनूं। साल 2014 जाते-जाते जिले को एक जख्म दे गया। झुंझुनूं जिले की कुलोद कलां ग्राम पंचायत के गांव खतेहपुरा का लाडला बुधवार सुबह जम्मू के सांबा सेक्टर में हुई फायरिंग में शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार बीएसएफ की लाइन बटालियन में तैनात खतेहपुरा निवासी श्रीराम पुत्र भागुराम गावडिया सुबह सांबा सेक्टर में पाक सैनिकों की तरफ से की जा रही फायरिंग का जवाब देते समय गोली लगने से शहीद हो गए।
rajasthani soldier killed in pakistan firing

जिला कलक्टर एसएस सोहता ने बताया कि शहीद की पार्थिव देह गुरूवार तक आने की संभावना है। शहीद के छोटे भाई रघुवीर ने बताया कि श्रीराम करीब 22 वर्षो से बीएसएफमें सेवाएं दे रहा था। शहीद के एक पुत्री नीलम व एक पुत्र अरूण है। गौरतलब है कि बुधवार को पाकिस्तान की ओर से सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। फायरिंग में बीएसएफ जवान श्रीराम शहीद हो गया था।