amitshah लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
amitshah लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 30 जून 2018

जिस किसी ने गजेन्द्र सिंह का विरोध किया वो राजपूत मंत्री भी अब भूगतने को तैयार रहे क्षत्रिय युवक संघ

जिस किसी ने गजेन्द्र सिंह का विरोध किया वो राजपूत मंत्री भी अब भूगतने को तैयार रहे क्षत्रिय युवक संघ 
गजेन्द्र सिंह के टंगडी लगाकर बनाया गया मदन लाल सैनी को अध्यक्ष,वो अच्छे आदमी लेकिन ऐसा करने का नतीजा भाजपा भूगतेगी,जिस किसी ने गजेन्द्र सिंह का विरोध किया वो राजपूत मंत्री भी अब भूगतने को तैयार रहे
राजस्थान में गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम हटाकर मदन लाल सैनी को अध्यक्ष बनाये जाने पर राजपूत समाज में जबरदस्त नाराजगी दिखायी दे रही है।आनंदपाल और पदमावती प्रकरण के बाद अब राजपूतों के सबसे प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन क्षत्रिय यूवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोहलसाबसर भी अब खूलकर भाजपा की वसून्धरा सरकार के विरोध में खडे हो गयें है।यही कारण है​ कि अब तक जो भगवान सिंह रोहलसाबसर केवल राजपूत समाज की ही बात करते थे राजपूत मंत्रियों की ही मुखालफत करने लगे है।गजेन्द्र सिंह को अध्यक्ष नही बनाये जाने पर उन्होने उन राजपूत मंत्रियों को भी चेतावनी दे डाली है जिन्होने गजेन्द्र सिंह को अध्यक्ष् बनाये जाने के खिलाफ बयानबाजी की थी।नाराज रोहलसाबसर ने कहा कि गजेन्द्र सिंह अपना नही था क्या जिस किसी ने भी गजेन्द्र सिंह को अध्यक्ष बनाने का विरोध किया उसका समाज विरोध करेगा।जो राजपूतों के पिछे जीतकर आते है अब उन्ही को अपने इस कृत्य का परिणाम भूगतान पडेगा तीनो उपचुनावों में राजपूत समाज ये दिखा चुका है अब मुख्य चुनावों में भी गजेन्द्र सिंह को अध्यक्ष नही बनाने पर समाज भाजपा को सबक सिखायेगा।

वसून्धरा राजे ने मैसेज भेजा था कि वो गजेन्द्र सिंह के खिलाफ नही लेकिन सब साफ है हम कांग्रेस के सम्पर्क में,भाजपा राजपूतो को ज्यादा टिकट देने का दांव खेलेगी लेकिन अब राजपूत को भाजपा पर भरोसा नही

भाजपा से नाराज राजपूत संगठन क्षत्रिय यूवक संघ ने अब साफ कर दिया है कि नाराज राजपूत अब कांग्रेस के साथ आगामी चुनावों में कांग्रेस से टाइटप करेगा इसके लिए वो अशोक गहलोत ओर सचिन पायलट के सम्पर्क में है, अगर कांग्रेस हमे लाभ देगी तो उनके साथ जायेगे ।रोहलसाबसर ने कहा कि अब तक राजपूत समाज भाजपा के साथ 90 प्रतिशत रहा है वो भाजपा को ही वोट देता आया है लेकिन अब साफ हो गया है कि राजपूतों को भाजपा ने हासिये में डालने का काम किया है उन्होने साफ कहा​ कि अब उनकी बात कांग्रेस से चल रही है और कांग्रेस ने अभी आश्वासन भी दिया है कि वो इस बार राजपूतों को पहले से ज्यादा टिकट देगी हालांकी उन्होने साफ कहा कि भाजपा अगर राजपूतों की नाराजगी दूर करने के लिए उन्हे ज्यादा टिकट देगी तो भी वो भाजपा के बहकावे में नही आयेंगे अब भाजपा राजपूतों के लिए विश्व​निय नही रही है।हालांकी अभी अतिंम निर्णय नही हुआ है लेकिन कांग्रेस के बडे लीडर्स से वो सम्पर्क में है।जिन लोगों ने हमारा विरोध करेग जो हमारे खिलाफ है हमारी नाराजगी का अहसास करवायेगे।

मदन लाल सैनी अच्छे आदमी हो सकते है लेकिन गजेन्द्र सिंह को जबरन रूकवा की गयी उनकी ताजपोशी,समाज भाजपा से कम राजे से ज्यादा नाराज

मदन लाल सैनी को कल अध्यक्ष बनाये जाने के बाद एक अफवाह फैलायी गयी कि क्षत्रिय यूवक संघ ने मदन लाल सैनी के नाम पर सहमति जता दी है इस बात को लेकर आज भगवान सिंह ने कहा कि वो सैनी को पहले जानते नही थे उनसे हाल ही में मुलाकात कि वो अच्छे आदमी है लेकिन इस रूप मे नही कि उनको अध्यक्ष बनाया जाये। मदन लाल से ना कोई प्रेम ना खिलाफत है।जसंवत सिंह की टिकट काटकर शूरू हुई राजपूत समाज को हाशिये पर लाने की बात में अब भाजपा ने गजेन्द्र सिंह को अध्यक्ष पद से वंचित कर एक और बार समाज को नाराज किया है।रोहलसाबसर ने दावा किया कि इस प्रकरण के बीच ही वसुन्धरा राजे ने मैसेंजर भेजकर कहलावाया था कि मे गजेन्र्द सिंह के खिलाफ नही हुं लेकिन मदनलाल सैनी को अध्यक्ष बनाये जाने के बाद साफ हो गया कि ये वसुन्धरा राजे ने केवल राजनिती करते हुए नाटक किया था

बाइट भगवान सिंह रोहलसाबसर संरक्षक क्षत्रिय यूवक संघ

मंगलवार, 19 जून 2018

*बाड़मेर आज़ाद प्रकरण में कुछ सवाल जिला कलेक्टर से जो सर्व समाज की बैठक में सामने आए*मुख्यमंत्री जी को गुमराह किया

*बाड़मेर आज़ाद प्रकरण में कुछ सवाल मुख्यमंत्री  से जो सर्व समाज की बैठक में सामने आए*मुख्यमंत्री जी को गुमराह किया 

*जिला प्रशासन से मांगा जवाब,जवाब नही तो करेंगे कानूनी कार्यवाही*
एडवोकेट महेंद्र सिंह भाटी तेजमालता की फेसबुक वाल से 
*1.कथित धोखाधड़ी के मामले में छह माह पूर्व दर्ज हुए प्रकरण की जांच के बाद एफ आर लगाई गई तो फिर अचानक आज़ाद सिंह दोषी कैसे*


*2.बाड़मेर क्लब को संघ को किसने हेंड ओवर किया,कार्यसमिति का अध्यक्ष खुद कलेक्टर है तो नियमानुसार साल में एक बैठक क्यों आहूत नही की।।ये लापरवही और कर्तव्य पालना में कमी किसकी।।*


*3.संघ सचिव का कार्यकाल 2012 में समाप्त हो गया तो चुनाव कराने की जिम्मेदारी किसकी।।अध्यक्ष की।अध्यक्ष कौन।।खुद जिला कलेक्टर।।मतलब कर्तव्य का निर्वहन नही किया गया*


*3.जिस संस्था के चुनाव नही होते संवैधानिक तौर पर पदाशिन लोग ही कार्यवाहक के रूप में चुनाव होने तक कार्य करते है।तो सचिव अवैध कैसे*


*4.आज़ाद सिंह की कम्पनी को भवन किराये पे दिया,सचिव को अधिकार दिए गए है कानूनी दस्तावेजों पे हस्ताक्षर करने के ,सचिव ने तत्कालीन जिला कलेक्टर को नॉलेज में डालके लीजनडीड पे हस्ताक्षर किए,पंजीयन कार्यालय में पंजीबद्ध किया,इसमे क्या गलत हुआ,आज भी कई सरकारी भवन नाममात्र किराये पे दे रखे है उनके खिलाफ भी ऐसी कार्यवाही होगी*


*5.आज़ाद सिंह की आफिस का किराया चेक से संघ के खाते में अध्यक्ष के नाम से जमा हो रहा था,अध्यक्ष कौन।।फिर यह धोखाधड़ी और गबन कैसे*


*6.प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सीज करने का पावर जिला कलेक्टर के पास है क्या।।यह पावर RBI को भी नही।फिर भी सीज से पहले नोटिस देने की प्रक्रिया की पालना क्यों नही की गई।।*


*7.जिस संघ में गबन का मामला दर्ज करवाया उसके अध्यक्ष जिला कलेक्टर है। मामला दर्ज कराने का दायित्व अध्यक्ष का था फिर केंद्र सरकार के कार्मिक के कंधे पे बन्दूक क्यों रखी गई*


*8.नेहरू युवा केन्द्र समन्वयक को मानद सचिव मौखिक तोर पे बना उनसे एफ आई आर दर्ज करवा ली,दो दिन बाद एस डी एम को सचिव बनाया।।जिससे एफ आई आर करवाई वो न्यायालय में बिना दस्तावेजो के मुकदमा फेस करेगा।उसे मानद सचिव का आदेश क्यों नही दिया*


*9.युवा समन्वयक आपके सामने गिड़गिड़ाता रहा कि उसे क्यों मामले में घसीट रहे ,उसका कोई लेना देना नही।आपने उस पर घर जाने की अघोषित रोक नही लगा रखी थी। वह अपनी बहन की बीमारी का बार बार हवाला दे रहा था,आपका दिल नही पसीजा*


*10*तीन दिन का नोटिस आज़ाद सिंह को देने के लिए तैयार करवाया उसे तमिल क्यों नही करवाया,अचानक सीज की कार्यवाही क्यों कि गई*


*11.आप द्वारा सीजर टीम को हिदायत दी गई थी कि कोई फोटोग्राफी वीडियोग्राफी नही हो,फिर कार्यवाही सार्वजनिक कैसे हो गई।आपके द्वारा की कहा गत की कार्यवाही बीच मे रोक दी तो बेइज्जती हो जाएगी।उप खण्ड अधिकारी ने आपको सलाह भी दी नही मानी*


*बाड़मेर क्लब के दस्तावेजो में कांटछांट की बात कर रहे है इसकी फोरेंसिक जांच करवा लें कितनी पुरानी कांटछांट है। जो नए पेरेग्राफ जोड़े गए उसकी हेंड राइटिंग सारे मामले का पर्दाफास कर देगी।*


*हितकारी स्वराज के कम किराये को गबन माना, मनोरंजन केंद्र मात्र एक रुपये के मासिक किराये पे दे रखा था,करिए वसूली और तत्कालीन जिला कलेक्टर संजय दीक्षित के खिलाफ कराए मुकदमा दर्ज।।कई सरकारी बिल्डिंगे कम दर पर दी हुई है फिर सबकी जांच हो*


*बाड़मेर क्लब और संघ के मेटर में विधान ,पंजीयन जिन तत्कालीन कलेक्टरों की देखरेख में बना उनके खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाये*


*ये प्रश्न आज सर्व समाज की बैठक में जिला कलेक्टर की भूमिका को लेकर उठे।।इन प्रश्नों के जिम्मेदार कौन है।*