भाड़केश्वर महादेव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भाड़केश्वर महादेव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 जनवरी 2017

भाड़केश्वर महादेव मंदिर समुद्र के बीच में बना हुआ

भाड़केश्वर महादेव मंदिर समुद्र के बीच में बना हुआ
दुनियाभर में कई मंदिर हैं जो किसी न किसी खास मान्यता के कारण प्रसिद्ध हैं। आज हम आपको एक रहस्यमय मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी मर्जी से लोगों को दर्शन देता है। जी हां, भाड़केश्वर मंदिर में कुछ एेसा ही होता है। आप भी सोच रहें होंगे कि वो कैसे आइए जाने इस मंदिर के बारे में...
रहस्यमयी मंदिर, अपनी मर्जी से देता है भक्तों को दर्शन!



दरअसल, यह मंदिर समुद्र के बीच में बना हुआ है। पानी का स्तर कम होने पर ही यह दिखाई देता है। जैसे पानी का स्तर बढ़ता है यह मंदिर गायब हो जाता है। इसी वजह के कारण इस मंदिर को भाड़केश्वर महादेव मंदिर कहा जाता है। भगवान शिव का यह मंदिर गुजरात के जामनगर में द्वारका के किनारे स्थित है। मंदिर पूरी तरह से अरब सागर के बीच में बना हुआ है। लाखों लोग हर साल इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं। कहते हैं यहां हर मनोकामना पूरी होती हैं। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता हैं। जलस्तर कम होने पर ही भक्त दर्शन कर पाते हैं।