परिण्डे अभियान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परिण्डे अभियान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017

बाड़मेर प्रभारी सचिव राजीव ठाकुर ने किया ग्रुप फॉर पीपल के परिण्डे अभियान का आगाज़

बाड़मेर प्रभारी सचिव राजीव ठाकुर ने किया ग्रुप फॉर पीपल के परिण्डे अभियान का आगाज़


बेजुबान पक्षियों के लिए दयाभाव रखे,घर घर परिण्डे लगे।

ग्रुप फ़ॉर पीपल के प्रयासो की की सराहना


बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फ़ॉर पीपल के बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए परिण्डे अभियान का आगाज़ जिला कलेक्टर परिसर में शुक्रवार शाम को प्रभारी सचिव राजीव सिंह ठाकुर,जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम एल नेहरा ने परिण्डे बांध आगाज़ किया।उलेखनीय है ग्रुप फ़ॉर पीपल पिछले दो सालों से हर गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए परिण्डे लगाने का कार्य करते हैं।।इस अवसर पर ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी,संजय शर्मा,नरेंद्र खत्री,दुर्जन सिंह गुडिसर,जसवंत सिंह चौहान,राजेन्द्र लहुआ,दिग्विजय सिंह चुली,हाकम सिंह भाटी,जय परमार,जय श्री खत्री,मदन बारूपाल,जनसंपर्क निदेशक प्रदीप चौधरी, अधिशासी अभियंता कबीर ,सहित कई लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर राजीव ठाकुर ने कहा कि ग्रुप द्वारा सामाजिक सरोकार के सेवाकार्य किये जा रहे है।इनके प्रयासों से हज़ारो बेजुबान पक्षियों को जीवनदान मिलता हैं।भीषण गर्मी में मिट्टी के परिण्डे लगाने का कार्य सुखद हैं।उन्होंने आह्वान किया कि घर घर मे आम जन पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए।उन्होंने कहा कज ग्रुप द्वारा नीम महोत्सव के तहत शानदार कार्य किया गया था।ठाकुर ने ग्रुप सदस्यो को लगायड गए परिंडों में नियमित पानी कक व्यवस्था की जिम्मीदरी निभाने को कहा।।जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रुप द्वारा नियमित रूप से सामाजिक सरोकार के सेवा कार्य किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक परिण्डे लगाने के साथ नियमित रूप से उनमे पानी भरने की जिम्मीदरी निकटतम व्यक्ति को दे।उन्होंने कहा कि गक्त वर्ष सरहद पर ग्रुप द्वारा परिण्डे लगाने का नेक कार्य किया था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम एल नेहरा ने कहा कि सभी को पक्षियों के प्रति दया भाव रख परिण्डे लगाने का नेक कार्य करना चाहिए।ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने बताया कि इस बार ग्रुप द्वारा दो हजार परिण्डे लगाए जाएंगे।पक्षियों के लिए पेयजल की स्थायी व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा हैं।।ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने सभी का आभार जताया।