ओम पुरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ओम पुरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 6 जनवरी 2017

मुंबई. ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई. ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई. ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 66 साल के थे। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।ओम पुरी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे इनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 में अम्बाला नगर में हुआ। इन्होने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है। ये पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी हैं, जोकि भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में चौथा पुरस्कार है। दिल का दौरा पड़ने के कारण 6 जनवरी 2016 को 66 साल की उम्र में इनका निधन हो गया।

ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ।[1] उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप "मजमा" की स्थापना की। 

फिल्मी सफर
ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी।  वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म "आक्रोश" ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।

निधन
6 जनवरी 2017 को दिल का दौरा पड़ने से 66 साल की उम्र में इनका निधन हो गया। 

प्रतिक्रिया
ओम पुरी की मौत पर एक्टर्स रजा मुराद ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ओम पुरी ने बीच में बहुत ज्यादा शराब पीनी शुरू कर दी, जिसकी वजह से उनकी सेहत खराब हो गई।