सोमवार, 18 जून 2018

बाड़मेर आज़ाद के समर्थन में आया सर्व समाज,कानूनी भाषा मे बात करेंगे प्रशासन से*



बाड़मेर आज़ाद के समर्थन में आया सर्व समाज,कानूनी भाषा मे बात करेंगे प्रशासन से*



बाड़मेर आर सी ए कोषाध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ और खेल संघ के सचिव राजू सिंह लेगा के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक किराये के मामले में रात को तीन बजकर अठारह मिनट पे मुकदमा दर्ज कराया।।पूरे राजस्थान ही नही भारत वर्ष में कभी ऐसा नही हुआ। यह बात यशवर्धन सिंह ने आर सी ए कोषाध्यक्ष आज़ाद सिंह के खिलाफ राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा की गई दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में राणी रूपादे संस्थान में आज़ाद के समर्थन में आयोजित सर्व समाज की बैठक में कही।।उन्होंने कहा कि जिस संघ में जिला कलेक्टर सचिव को अवैध बात रहे है उस संघ के अध्यक्ष जिला कलेक्टर खुद है। सहकारी समितियों के नियमानुसार संघ अध्यक्ष को साल में एक बैठक अनिवार्य आहूत करनी होती है।इतने साल तक जिला कलेक्टर ने अपने कर्तव्य का निर्वहन नही किया।।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने संविधान,नियम,कानून को ताक में रख द्वेषपूर्ण भावना स्व आज़ाद सिंह के खिलाफ सरकार के इशारे पर की।।उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यवाही बड़े अपराधियो के खिलाफ भी नही होती। कानून के रखवाले दबाव में नियम और कानून को तक मे रख कार्यवाही करने लग जाये तो आम आदमी किसपे भरोसा करें। सर्व समाज की बैठक को संबोधित करते हुए भँवर लाल जेलिया ने कहा कि प्रशासन ने एक सफल व्यवसायी की साख को धूमिल करने का षड्यंत्र रचा और उसे अमली जामा पहनाया।।प्रशासन को जवाब देना पड़ेगा। कमल सिंह चुली ने कहा कि एक युवा अपने दम पर आगे बढ़ रहा है उसके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा उसे बदनाम किया जा रहा।प्रशासन के इस कदम को कोई सहन नही करेगा। पृथ्वी सिंह रामदेरिया ने कहा कि ऊपर के इशारे से की गई बर्बरतापूर्ण कार्यवाही का सर्व समाज विरोध करता है। युवा की राजनीति को खत्म करने का षड्यंत्र भले रच हो सफल होने नही देंगे।।उन्होंने कहा कि समाज को इस प्रकरण के बाद लामबंद होकर सरकार और प्रशासन से जवाब मांगना चाहिए।आज आज़ाद के साथ हुआ कल आपके साथ होगा।।

सभा को यूसुफ खान,संग सिंह लुणु ,हुकम सिंह अजित,नारायण सिंह कपूरड़ी,खुमान सिंह सोढा,कमल सिंह रानीगांव ,पूर्व पार्षद शांति गहलोत,पार्षद किशोर शर्मा,गिरधर सिंह कोटड़ा,सहित कई वक्ताओं ने संबोधित कर राज्य सरकार के दबाव में आज़ाद सिंह के खिलाफ की गई अनैतिक ,नियम विरुद्ध कार्यवाही की कड़े शब्दों में भत्सर्ना की गई। कार्यक्रम में सभी ने सर्व सम्मति से तय किया कि इस लड़ाई को कानूनी रूप से लड़ा जाए।जिला प्रशासन ने द्वेषपूर्ण कार्यवाही की है उसकी शिकायत महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को की जाए।इसके लिए एक डेलिगेशन दिल्ली जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए हरीश धनदे ने कहा कि जिला कलेक्टर सहित षड्यंत्र में धमिल लोगो के खिलाफ न्यायालय के जरिये मुकदमे किये जायें।प्रशासन ने दमन की नीति अपना संविधान नियम कानून की धज्जियां उड़ा दी।उन्होंने कहा कि एक लिमिटेड कंपनी को जिला प्रशासन कैसे खुर्द बुर्द कर सकता है। जिला प्रशासन ने नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक को बलि का बकरा बना दिया।।सभा में हीर सिंह भाटी,किशोर सिंह कानोड़,दुर्जन सिंह गड़ीसर,रिड़मल सिंह दांता, महेंद्र सिंह तेजमालता,महेंद्र सिंह तारातरा,मान सिंह भाटी,नेपाल सिंह,भीम सिंह सोढा ,नरेंद्र खत्री,मोहम्मद सादिक,चन्दन सिंह भाटी,सहित सेकड़ो की तादाद में सर्व समाज के लीग उपस्थित थे।।बैठक में निर्णय कीट गया कि जिला कलेक्टर दमन और कानून विरोधी विचारधारा के है उन्हें ज्ञापन नही देंगे।।सर्वसम्मति से बड़े आंदोलन की भूमिका ओर भी चर्चा की गई।।कार्यक्रम का संचालन के डी चारण ने किया।।सर्व समाज को पूरे प्रकरण की सच्चाई बताई गई।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें