मंगलवार, 20 मार्च 2018

MP: पसंद नहीं था पति, इसलिए पत्नी ने ही कर दिया कत्ल

MP: पसंद नहीं था पति, इसलिए पत्नी ने ही कर दिया कत्ल


भोपाल। खजूरी कला क्षेत्र में रविवार देर रात इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट के चपरासी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच से पता चला है कि चपरासी को मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी नीतू ही उसकी कातिल है।




नीतू के पति नीरज का शव 11 मार्च को खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर ही मिला था। जिसके बाद से पुलिस का शक नीरज की पत्नी नीतू पर ही था। नीतू का कहना था कि वो गहरी नींद में सो रही थी, इसलिए उसे हत्या के बारे में कुछ भी नहीं पता है। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद नीतू ने अपना गुनाह कबूल किया और हत्या के पीछे की वजह भी पुलिस को बताई। नीतू ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी, जिसके चलते उसने देर रात जब पति गहरी नींद में सो रहा था, तब उसकी हत्या कर दी। आरोपी के मुताबिक पति को मारने के बाद अगली सुबह उसने अपने देवर से कहा कि पति को चाय दे आओ। जब नीतू का देवर नीरज को चाय के लिए जगाने गया तो चादर हटाते ही उसे अपने भाई की खून से लथपथ लाश मिली।बताया जा रहा है कि नीरज को मामूली चर्म रोग होने के चलते उसकी पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी और अक्सर अपने मायके में रहती थी। घटना से कुछ वक्त पहले ही नाराज पत्नी को घर लाया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें