मंगलवार, 13 मार्च 2018

हरियाणा की महिला ने गुजरात के मजिस्ट्रेट पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

हरियाणा की महिला ने गुजरात के मजिस्ट्रेट पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

हरियाणा की महिला ने गुजरात के मजिस्ट्रेट पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
फरीदाबाद बल्लभगढ़ के गांव नरियाला की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक मजिस्ट्रेट के खिलाफ दुष्कर्म और पति सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। दुष्कर्म का आरोपित, महिला का देवर है और गुजरात में जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी है।




पीड़ित युवती ने थाना छांयसा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पहले नई दिल्ली स्थित छठीकरा थाना छावला के एक युवक के साथ साथ हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। उसके देवर ने 27 जनवरी को दिल्ली स्थित अपने घर में दुष्कर्म किया था।




इस वारदात के बारे में पीड़िता ने उसी दिन अपने भाई को बताया था। इसके भाई अपनी बहन को अपने साथ घर ले आया। रविवार 11 मार्च को उसके पति, देवर व अन्य लोग आए। सभी उसे अपने साथ दिल्ली ले जाने के लिए अड़े हुए थे, पर वह उनके साथ जाना नहीं चाहती। इस बात पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की।मारपीट के दौरान पड़ोसी भी आ गए। पड़ोसियों ने जैसे-तैसे उनसे छुड़वाया। छांयसा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित के बारे में बताया गया है कि वो मजिस्ट्रेट है। पीड़िता ने बताया कि लोकलाज के चलते दिल्ली में मुकदमा दर्ज नहीं कराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें