रविवार, 4 फ़रवरी 2018

शादी हुई तो पत्नी पर आ गया दिल, गर्लफ्रेंड का मर्डर कर बेड में छिपा दी लाश

शादी हुई तो पत्नी पर आ गया दिल, गर्लफ्रेंड का मर्डर कर बेड में छिपा दी लाश

शादी हुई तो पत्नी पर आ गया दिल, गर्लफ्रेंड का मर्डर कर बेड में छिपा दी लाश
नई दिल्ली. दिल्ली के एक नामी हॉस्पिटल में बतौर फिजियोथेरेपिस्ट ट्रेनिंग कर रहे एक शख्स ने फेसबुक पर मारिया नाम की लड़की से दोस्ती की। दोस्ती प्यार में बदली और प्यार का अंत मर्डर से हुआ। तुगलकाबाद पुलिस ने आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट सुरेश को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। उसने अपने बयान में महिला के मर्डर की बात कबूल ली है। पुलिस ने सुरेश को जेल भेज दिया है।




- पुलिस डिप्टी कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल के अनुसार, पुलिस ने वीरवार को तुगलकाबाद स्थित एक घर में रखे बेड़ के अन्दर से महिला का शव बरामद किया था। महिला की पहचान उत्तराखंड निवासी मारिया उर्फ सावित्री मेहरा के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

- जांच के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि महिला उत्तराखंड निवासी सुरेश के साथ रहती थी। दोनों ने लव मैरिज की थी।

- पुलिस ने सुरेश के घर उत्तराखंड पहुंचकर छानबीन की तो वहां पता चला कि सुरेश की एक ओर पत्नी वहां रहती है और सुरेश उत्तराखंड आया था।सुरेश के उत्तराखंड आने की खबर मिलने के बाद तुगलकाबाद पुलिस उत्तराखंड जा पहुंची और लगातार तीन दिन तक सुरेश के घर के पास इंतजार करती रही।

- तीन दिन बाद जब सुरेश देर रात अपने घर पहुंचा तो वहां इंतजार कर रही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

- आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी और मारिया की दोस्ती फेसबुक पर हुई। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे, इसी दौरान सुरेश को अपने किसी काम से उत्तराखंड आना पड़ा। जहां उसके परिजनों ने जबरन उसकी शादी कर दी।

- शादी के बाद सुरेश पत्नी को घर छोड़कर दिल्ली आ गया। दिल्ली में मारिया को फेसबुक से उसकी शादी की जानकारी हुई तो उसने भी सुरेश पर शादी का दबाब बनाया।




धर्म बदलकर की शादी और हो गई हत्या

- मारिया के दबाव बनाने के बाद सुरेश ने शादी के लिए राजी हो गया और मारिया में हिन्दू धर्म अपनाकर सुरेश से शादी कर ली।

- मारिया से शादी की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड में मौजूद उसकी पत्नी उसे वापस बुलाने का दबाव बनाने लगी, जबकि मारिया अपने साथ रहने का।

- दोनों पत्नियों से परेशान होकर सुरेश ने मारिया की हत्या का प्लान बनाया और तकिए से उसकी हत्या का उसे बेड़ में छोड़ कर फरार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें