गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

राजस्थान उप चुनावो में कांग्रेस ने दो लोकसभा एक विधानसभा पर बढ़त बनाई ,बीजेपी चित

राजस्थान उप चुनावो में कांग्रेस ने दो लोकसभा एक विधानसभा पर बढ़त बनाई ,बीजेपी चित 
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव के नतीजों को काफी अहम माना जा रहा है। 29 जनवरी को दो लोकसभा सीट और एक विधानसभा चुनाव पर हुए उपचुनाव की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। अलवर और अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 30,595 वोटों से बढ़त बनाए हुए है, वहीं, अजमेर में कांग्रेस 7585 वोटों की बढ़त पर है। हालांकि मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा 3072 वोट से आगे चल रही है। वहीं, बंगाल में नौपारा विधानसभा सीट पर टीएमसी नेता सुनील सिंह ने 1,11,729 वोटों से जीत दर्ज की है।

कांग्रेस के डॉ. कर्ण सिंह 39826 मतों से आगे।




- अब तक कुल 305331 मतों की गिनती हुई है।




- भाजपा के डॉ. जसवंत को कुल 129702 व कांग्रेस के डॉ कर्ण सिंह को 168844 मत मिले हैं।




- नोटा को भी 4301 ने पसन्द किया है।

उपचुनाव के परिणामों के रुझानों को देखकर कर लग रहा है कि यह राजस्थान के आम जनता का जनादेश है जो कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है। लोगों ने वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ लोगों ने मतदान किया है। जनादेश के बदलने मूड से साफ नजर आ रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी कुर्सी बचाने में काफी मुश्किलें होने वाली हैं। 7 महीनों के बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाल हैं और उससे पहले ही भाजपा को नकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। जहां अजमेर और अल्वर में भाजपा पर कांग्रेस भारी साबित हो रही है। लोगों की भावनाएं कांग्रेस पार्टी के पक्ष में हैं। यह जनादेश पूरी तरह से राजे सरकार के खिलाफ है। वे राज्य में सभी मोर्चों में असफल साबित होती दिख रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें