सोमवार, 23 अक्तूबर 2017

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपल थार नारी शक्ति सम्मान की होगी शुरुआत











बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपल थार नारी शक्ति सम्मान की होगी शुरुआत

थार की विभिन क्षेत्रो की कर्मशील नारियों का होगा सम्मान ,कार्य योजना को लेकर बैठक का हुआ आयोजन



बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपल बाड़मेर जैसलमेर रेगिस्तानी बाड़मेर जिले की उन कर्मशील महिलाओ को आगे लाने के लिए मंच प्रदान करेगा जिन्होंने विभिन क्षेत्रो में उपलब्धिया हासिल की हैं ,ग्रुप नवम्बर माह में थार नारीशक्ति सम्मान की शुरुआत करेगा जिसके आयोजन को लेकर रविवार को विनायक फार्म हाउस पर ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठोड की अध्यक्षता में मेराथन बैठक का आयोजन किया गया ,बैठक में ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ,संजय शर्मा ,महेश दादानी ,रेवन्तदान बारहट ,डॉ हरपाल सिंह राव ,दुर्जन सिंह गुडीसर ,नरेंद्र खत्री ,रमेश सिंह इन्दा ,अमित बोहरा ,रमेश कड़वासरा ,मदन बारूपाल ,स्वरुप सिंह भाटी ,हर्षद शारदा ,जय परमार ,डॉ हितेश चौधरी ,भुवनेश शर्मा ,रघुवीर सिंह तामलोर ,छोटू सिंह पंवार ,आईदान सिंह इन्दा ,खेमकरण ,जीतेन्द्र छंगाणी ,जनक गहलोत ,भजन लाल पंवार ,छगन सिंह चौहान ,जगदीश परमार ,प्रेम सिंह निर्मोही ,राजेंद्र लहुआ ,लूणकरण नाहटा ,मनीष जैन ,रोशन खान गुणासर ,सहित ग्रुप के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे ,




ग्रुप अध्यक्ष राठोड ने कहा की ग्रुप हमेशा से नवाचार के कार्यक्रम आयोजित करते आया हैं इस बार ग्रुप द्वारा थार जिले की उन कर्मशील महिलाओ को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रो में परचम लहराया हो ,उन्होंने कहा की बाड़मेर जिले उन मौलाओ का आगे लेन का प्रयास हे जिनको उपलब्धिया हासिल होने के बाद भी नै रौशनी हासिल नहीं हुई ,उन्होंने बताया ,ग्रुप द्वारा शिक्षा ,तकनिकी शिक्षा ,बिजनेश ,सर्विसेस ,डिफेन्स ,पुलिस ,एयर फ़ोर्स ,स्वास्थ्य चिकित्सा ,साहित्य ,समाज सेवा ,हस्तशिल्प क्षेत्र ,अल्पसंख्यक बालिका शिक्षा में बढ़ावा देने ,न्यायिक क्षेत्र ,के क्षेत्रो में कार्य करने वाली महिला शक्ति का सम्मान किया जायेगा ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की थार में प्रतिभाशाली महिलाओ की कमी नहीं हैं ,इन प्रतिभाशाली महिलाओ को आगे लाने का प्रयास हैं ,इस आयोजन में जो महिलाए पांच साल से विभिन क्षेत्रो में कार्य कर रही हैं ,वो अपना आवेदन सादे कागज़ पर आयोजन समिति ग्रुप फॉर पीपल बाड़मेर को भेज सकती हैं ,उन्होंने बताया की चयन में पारदर्शिता बाराती जाएगी ताकि योग्यतम प्रतिभाशाली महिलाओ को आगे लाया जा सके ,इस अवसर पर रमेश सिंह इन्दा ,महेश दादनी ,हरपाल सिंह राव ,अमित बोहरा ,आईदान सिंह इन्दा ,संजय शर्मा ,डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी सहित कई सदस्यों ने सुझाव दिए ,वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा ने बताया की ाआयोजन को लेकर जल्द आयोजन कमेटियों का गठन किया जाकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा ,कार्यक्रम के आरम्भ में दीपावली स्नेह मिलान का आयोजन किया गया ,बैठक में ग्रुप के भावी आयोजनों को लेकर चर्चा की गयी ,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें