शनिवार, 12 अगस्त 2017

बड़ी उलझी है इस लड़की की मौत की गुत्थी, कॉलेज गई थी तालाब में मिली लाश

बड़ी उलझी है इस लड़की की मौत की गुत्थी, कॉलेज गई थी तालाब में मिली लाश

बड़ी उलझी है इस लड़की की मौत की गुत्थी, कॉलेज गई थी तालाब में मिली लाश
मदनगंज-किशनगढ़. यहां एक तालाब में मिली लड़की की लाश का मामला उलझ गया है। पुलिस ने हत्या या आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रख जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लड़की की मौत देर रात हुई है। लड़की रात को यहां कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है। मामला प्रेमप्रसंग का भी हो सकता है। क्या है पूरा मामला...

किशनगढ़ के गांधीनगर क्षेत्र से लापता हुई कॉलेज छात्रा का शव शनिवार सुबह मौखम विलास के पास गुंदोलाव झील में मिला। घटना का सबसे दुखद पहलू ये रहा कि शुक्रवार को दिनभर लापता रहने और रात भर तलाश करने के बाद शनिवार सुबह परिजन गांधीनगर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तब उन्हें बेटी की मौत की जानकारी मिली।

- पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरा कर ही रही थी कि शव मिलने की सूचना पुलिस व युवती के परिजनों को मिली।

- परिजन जब गुंदोलाव झील पहुंचे और देखा तो उन्हे अपनी लापता बेटी का ही शव मिला।

- मदनगंज थाना पुलिस के अनुसार गांधीनगर क्षेत्र में सुभाष जोशी अपने परिवार के साथ रहता है। जोशी की 18 साल की बेटी प्रिया जोशी राजकीय कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है।

- शुक्रवार सुबह प्रिया स्कूटी लेकर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले तो बेटी के कॉलेज जाने की समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

- पर शाम तक बेटी नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन लगाया पर फोन नहीं लगा।

- परिजनों ने उसकी सहेलियों व अपने रिश्तेदारांे से बेटी के बारें में जानकारी ली लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

- परेशान होकर रातभर पिता सुभाष जोशी बेटी की तलाश करते रहे। शनिवार सुबह जोशी गांधीनगर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पहुंच गए।

- पुलिस ने जोशी से रिपोर्ट मांगी। जोशी लिखित में रिपोर्ट दे ही रहे थे कि अचानक मदनगंज थाना पुलिस की ओर से गांधीनगर थाने पर मौखम विलास के पास गुंदोलाव झील में एक शव तैरता मिलने की सूचना मिली।

ऐसे मिली लड़की लाश

- गांधीनगर पुलिस ने तुरंत सुभाष जोशी को मौखम विलास जाने के लिए कहा। इधर मौके पर मदनगंज थाना पुलिस को झील में शव मिला।

- शव उल्टा था और शर्ट और जींस पहन रखी थी। मौके पर मदनगंज थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह मय जाप्ता शव को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे थे।

- काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला तो शव युवती का निकला। शव बुरी तरह अकड़ चुका था।

स्कूटी पर पहुंची तालाब के पास, खड़ी की और कूद गई

- पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रिया जोशी की मौत शुक्रवार देर रात को ही हो गई। यानि वो रात को ही तालाब में कूदी।

- क्योंकि मौत के छह से सात घंटे बाद शव ऊपर तैरने लगता है। इस हिसाब से वह स्कूटी लेकर मौखम विलास पहुंची।

- एक तरफ स्कूटी को खड़ा कर वह तालाब में कूद गई। रात भर तालाब में डूबने के बाद सुबह शव ऊपर तालाब के किनारे आ गया।

- शव के गले पर लाल फंदा भी था। इस हिसाब से पुलिस मामल संदिग्ध भी मान रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

- ये पता लगाने में जुटी है कि युवती अकेली मौखम विलास पहुंची या उसके साथ कोई और भी था। युवती के मौत का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

- पुलिस सूत्रों के अनुसार या तो मौत का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है या युवती कॉलेज चुनाव में प्रचार प्रसार करने की तैयारी कर रही थी। इसी बात को लेकर परिजनों ने ऐतराज जताया था। पुलिस की जांच के बाद ही मौत के सही पता चल पाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें