गुरुवार, 3 अगस्त 2017

राजस्थान के पैरालिंपिक खिलाड़ी देवेंद्र को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

राजस्थान के पैरालिंपिक खिलाड़ी देवेंद्र को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

राजस्थान के पैरालिंपिक खिलाड़ी देवेंद्र को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
जयपुर।पैरालिंपिक रियो 2016 में भारत को गोल्ड मैडल दिलाने वाले जेवेलिन थ्रोअर देवेंद्र झाड़ड़िया को संयुक्त रूप से राजीव गांधीखेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनके साथ पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने गुरुवार को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड और अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त करने वालों की घोषणा की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें 29 अगस्त को सम्मानित करेंगे।
- देवेंद्र भाला फेंक खिलाड़ी हैं। वे दिव्यांग हैं। उनका एक ही हाथ है। पैरालिंपिक रियो 2016 में अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर वे दुनियाभर की नजरों में आए। इस प्रतियोगिता में उन्होंने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
- देवेंद्र के नाम केवल यही उपलब्धि नहीं है। इस प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड दिलाने वाले एकमात्र वे ही पैरालिंपिक खिलाड़ी थे।
- देवेंद्र ने इससे पहले 2004 में भी समर पैरालिंपिक में गोल्ड मैडल जीता था।

आइए जानते हैं देवेंद्र के बारे में

- देवेंद्र राजस्थान में चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम रामसिंह झाडड़िया एवं माता का नाम जीवनी देवी है।

हादसे में गया हाथ
- देवेंद्र जब आठ साल के थे तब पेड़ से फल तोड़ रहे थे। वहां से गुजर रहा बिजली का तार वे छू गए और इससे वे अपना एक हाथ गंवा बैठे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें