शनिवार, 12 अगस्त 2017

जैसलमेर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा प्रदान करने पर मोहनसिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस पदक से होंगे समानित

जैसलमेर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा प्रदान करने पर मोहनसिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस पदक से होंगे समानित

सवाईमानसिंह स्टेडियम जयपुर में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राज्य की मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किया जायेगा समानित

जिले में कई सालों के बाद पुलिस पदक प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन

पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर गौरव यादव ने बताया कि:- कि जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर के रीडर के रूप में अपनी सेवा दे रहे मोहनसिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस पुत्र श्री मूलसिंह भाटी को उनकी पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए सवाईमानसिंह स्टेडियम जयपुर में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राज्य की मुख्यमंत्री महोदय द्वारा पुलिस पदक से समानित किया जायेगा।

जिला पुलिस जैसलमेर में यह पदक विगत कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद श्री भाटी को प्रदान किया गया है। जो जैसलमेर पुलिस के लिये गौरव का विषय है।

इससे पूर्व भी श्री मोहनसिंह भाटी स उ नि को पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा के कारण उत्तम सेवा चिन्ह, अति उत्तम सेवा चिन्ह एवं सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से भी समानित किया जा चुका है।









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें