गुरुवार, 20 जुलाई 2017

जोधपुर पुलिस बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज, राजस्थान में इतने पदों पर होगी भर्ती



जोधपुर पुलिस बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज, राजस्थान में इतने पदों पर होगी भर्तीपुलिस बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज, राजस्थान में इतने पदों पर होगी भर्ती


पुलिस जवान बनकर कानून-व्यवस्था की बागडोर संभालने का सपना संजोने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य के पुलिस बेड़े में 55 सौ कांस्टेबल की भर्ती होने वाली हैं। इनमें कांस्टेबल, चालक व अन्य पद शामिल हैं। एेसे में 483 रिक्त पदों से जूझ रहे जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मारवाड़ में अकेले जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में कांस्टेबल के 245 पद रिक्त हैं।




पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी पत्र के तहत राज्य सरकार ने 55 सौ कांस्टेबल के रिक्त पदों के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दी है। डीजीपी ने राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षक, जोधपुर व जयपुर के उपायुक्त, जीआरपी एसपी, आरपीटीसी, पीटीएस व आरएसी के सभी बटालियंस, सीआईडी, एसएसबी, एसओजी को पत्र भेजकर रिक्त पदों के लिए जानकारी मांगी है।




इन पदों पर होगी भर्ती

राज्य सरकार ने कांस्टेबल सामान्य, कांस्टेबल चालक, कांस्टेबल बैण्ड, कांस्टेबल घुड़सवार व श्वानदल के लिए भर्ती को हरी झण्डी दी हैं। जिलेवार रिक्त पदों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से कांस्टेबल के 55 सौ रिक्त पदों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाएगी।




होमगार्ड के भरोसे शहरी यातायात व्यवस्था

राज्य के दूसरे बड़े जिले जोधपुर शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था से सभी भलीभांति परिचित हैं। जोधपुर की यातायात पुलिस के लिए 701 अधिकारी/जवान की नफरी स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें कई पद रिक्त हैं। एेसी स्थिति में यातायात ढर्रे को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को होमगार्ड की मदद लेनी पड़ रही है। पूर्व में मिल रहे 230 होमगार्ड की जगह 150 होमगार्ड ही यातायात व्यवस्था में लगे हुए हैं।






कमिश्नरेट में रिक्त पदों की स्थिति

03 एसीपी (उपाधीक्षक)

09 निरीक्षक

39 उप निरीक्षक

104 एएसआई

83 हैड कांस्टेबल

245 कांस्टेबल

483 कुल रिक्त पद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें