सोमवार, 10 जुलाई 2017

सिवाना। केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों से आमजन में भारी आक्रोश -हुकम सिंह

सिवाना। केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों से आमजन में भारी आक्रोश -हुकम सिंह



रिपोर्ट :- सुनिल दवे / सिवाणा 
सिवाना। स्थानीय डाक बंगले में सेवादल जिला प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री कांतिलाल सोनी के मुख्य आतिथ्य, जिला मुख्य संगठक नरसिंगा राम मेघवाल की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान के लिए चर्चा की गई जिसके तहत संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को भागीदारी प्रदान करने तथा ब्लॉक कार्यकारणी का विस्तार कर ग्राम इकाई तक वर्धिधारी कार्यकर्ता तैयार करने की रूपरेखा बनाई गई।


जिला प्रभारी कांति लाल सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सेवादल को ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठन को मजबूती प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों से आमजन में आक्रोश व्याप्त है, हमें एकजुट होकर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ कमर कसकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करना होगा। नई युवा पीढ़ी को कांग्रेस पार्टी की नीति रीति और सिद्धांतों को अंगीकार कर देश में आपसी भाईचारा और सद्भावना को बिगाड़ने वाली साम्प्रदायिक ताकतों से लड़कर सत्ता में वापसी तय करनी है अतः सेवादल को कांग्रेस पार्टी के स्वर्णिम इतिहास को गांव गांव ढाणी ढाणी तक पहुँचाने की आवश्यकता है।


जिला मुख्य संगठक नरसिंग राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अग्रिम संगठन सेवादल अनुशासन और समर्पण के लिए जाना जाता है। हमे स्वंय को गौरवान्वित होना चाहिए कि हम सेवादल के सच्चे सिपाही है। वर्तमान परिदृश्य में संगठन की मजबूती के कार्यकर्ताओं को जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। अतः ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को सेवादल से जोड़कर मजबुती प्रदान करे ।


सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह गहलोत,पादरू ब्लॉक अध्यक्ष तवन देवासी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अधिवक्ता पूनम चंद रामदेव, ब्लॉक महामंत्री जाकिर हुसैन बेलिम, युवा कांग्रेस पूर्व महासचिव घेवरचंद प्रजापत ने भी संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए सुझाव दिए।




युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव मांगीलाल पटेल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाघ सिंह राजपुरोहित, पारस मेघवाल रमणीया, भरत सुखाड़िया, वली मोहम्मद, फिरोज खान, ओमप्रकाश नामा, अनवर खान, आबाराम खाखरलाई, बाबूलाल, धूड़ाराम मेघवाल, जसु खा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें