रविवार, 9 जुलाई 2017

जैसलमेर जिला स्तरीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन



जैसलमेर जिला स्तरीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन

अभी का तो पता नहीं, डेढ़ साल बाद जरूर आऐंगे अच्छे दिन: रेहाना रियाज




जैसलमेर। जैसलमेर महिला कांग्रेस ने रविवार को कलाकार कॉलनी स्थित सरस्वती वाटिका में जिला स्तरीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया महिला जिला अध्यक्ष प्रेमलता चौहान ने बताया की जिला स्तरीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये म्हिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। रेहाना रियाज ने कहा कि गत तीन साल से जनता परेषान हैं, जनता के लिए कोई भला काम इनसे तो अभी तक नहीं हुआ हैं, अभी तक का तो पता नहीं पर 2018-19 में कांग्रेसराज आने पर जरूर अच्छे दिन वापिस आ जाऐंगें। जी.एस.टी. और नोटबन्दी पर आड़े हाथों लेते हुए उन्होने कहा कि इससे सबसे ज्यादा परेषानी महिलाओं को हुई हैं। कांग्रेस मजदूर के लिए सोचती हैं, कांग्रेस गरीब के लिए सोचती हैं, बिमार के लिए सोचती हैं, कांग्रेस हिन्दू के लिए सोचती हैं तो मुसलमान के लिए भी सोचती हैं। इसी सम्मेलन में मौजूद प्रदेष सचिव रंजू रामावत ने कहा कि मोदी की मेहरबानी से तो आज पाकिस्तान जैसा अदना सा देष भी हमें आँखें दिखा रहा हैं। ये वही पाकिस्तान हैं जोे इन्दिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसराज के समय ऐसी हिमाकत करने की सोच भी नहीं सका था। जनता को केवल झूठे जुमलों से बहलाया गया परन्तु इनके तीन साल के कार्यकाल में जनता सब समझ चुकी हैं। सम्मलेन में अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला जिला अध्यक्ष प्रेमलता चौहान ने कहा की भाजपा राज में महिलाये व आम गरीब आदमी सुरक्षित नही हे तथा गरीबो का शोषण किया जा रहा हे सम्मेलन में जिला प्रमुख अन्जना मेघवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज यू.पी. से राजस्थान तक महिलाएं असुरक्षित हैं, बलात्कार, महिला उत्पीड़न और हत्याओं के मामले इस भाजपा सरकार में दिनोदिन बढ़ते जा रहे हैं। लीलाधर दैया द्वारा संचालित सम्मेलन को प्रदेष सचिव रूपाराम धनदेव, उम्मेद सिंह तंवर, जैसलमेर प्रधान अमरदीन फकीर, सांकड़ा प्रधान अमनतुल्ला मेहर, पूर्व विधायक मुल्तानाराम, पूर्व नगर पालिका सभापति अषोक तंवर नेता प्रतिपक्ष आनन्द व्यास, कार्यवाहक अध्यक्ष राणीदान चैधरी, सरस्वती छंगाणी ने भी सम्बोधित किया महिला जिलाध्यक्ष प्रेमलता चैहान के नेतृत्व आयोजित जिला स्तरीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला परिषद सदस्य डाॅ. धवना धनदेव, पार्षद दुर्गा कमलेष छंगाणी व किरण गर्ग, पूर्व पार्षद शांति चूरा व अरूणा देवड़ा, विकास व्यास जनक सिंह, पार्षद पर्वतसिंह भाटी, रूपचन्द सोनी, राधेष्याम कल्ला, कमलेष छंगाणी, उपेन्द्र आचार्य, राणमल शारदा, देवेन्द्र परिहार, विजय व्यास, विकास व्यास, ईधन खान, सनोफर अली, समदा देवी, संतोष, नाथी बाई, शंकरलाल माली, नारायण दान जेनाराम सत्याग्रही जितेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित सैकड़ो महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी ।

................००००..................

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें