शुक्रवार, 14 जुलाई 2017

नई दिल्ली।पहले की फेसबुक पर लड़की से दोस्ती, फिर शादी के नाम पर डेढ़ साल तक करता रहा शारीरिक शोषण



नई दिल्ली।पहले की फेसबुक पर लड़की से दोस्ती, फिर शादी के नाम पर डेढ़ साल तक करता रहा शारीरिक शोषण
पहले की फेसबुक पर लड़की से दोस्ती, फिर शादी के नाम पर डेढ़ साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

दिल्ली में फेसबुक पर दोस्त बनाना एक लड़की के लिए दुखद साबित हुआ। जहां लड़की को उसके फेसबुक दोस्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। लव सेक्स और धोखे से जुड़ी ये वारदात दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज की है। तो वहीं पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, डेढ़ साल पहले 26 साल की एक युवती की दोस्ती रोहित नाम के लड़के से फेसबुक के जरिए हुई। जिसके बाद कुछ दिनों की ये दोस्ती आपसी बातचीत के दौरान प्यार में तब्दील हो गई। जिसके बाद दोनों प्रेमी युगल की तरह घर से बाहर मिलने लगे। मुलाकात का फायदा उठाकर लड़के ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर दी।


शारीरिक संबंध की मांग को लड़की ने खारिज कर दिया। जिसके बाद लड़के ने मामले को संभालते हुए युवती से शादी का वादा किया। फिर जब लड़की युवक के झांसे में आते दिख गई तो उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए हामी भरवा ली। इसके बाद आरोपी युवक लगातार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन वह शादी की बात को अक्सर टाल देता था। इसी दौरान लड़की गर्भवती भी हो गई, लेकिन उसने लड़की का गर्भपात करा दिया।मामले को लेकर तब खुलासा जब लड़की को पता लगा कि आरोपी युवक का संबंध किसी और लड़की से भी है। जिसके बाद लड़की को समझ आया कि झूठे प्रेमजाल में फांसकर युवक उसके साथ लगातार डेढ़ साल तक बलात्कार करता रहा। इस रिश्ते आहत लड़की ने फिर मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी लड़के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। जो कि मामले की शिकायत के बाद से ही फरार है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें