रविवार, 23 जुलाई 2017

बाड़मेर। भारतीय मजदूर संघ का 62 वां स्थापना दिवस मनाया

बाड़मेर। भारतीय मजदूर संघ का 62 वां स्थापना दिवस मनाया

बाड़मेर। भारतीय मजदूर संघ का 62 वां स्थापना दिवस स्थानीय जलदाय मजदूर संघ के कार्यालय में संगठन के जिला महामंत्री हनुमानराम सारण के मुख्य आतिथ्य में तथा भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री जितेन्द्र छंगाणी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर भामस के प्रदेष उपाध्यक्ष देवाराम शर्मा बतौर विषिष्ठ अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आरंभ जलदाय श्रमिक संघ के पूर्व जिला महामंत्री जफर अहमद ने संगठन की रीति नीति से अवगत करवाया। भामस के जिला उपाध्यक्ष शंकरसिंह राजपुरोहित परो ने एकता बनाये रखकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। जलदाय श्रमिक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष माणकाराम गढड़ा ने वृक्षारोपण करके देष व समाज के लिये पर्यावरण रक्षा करने की बात कही। इस अवसर पर संगठन मंत्री जितेन्द्र छंगाणी ने पर्यावरण, सर्व पंथ समादर और समरसता दिवस मनाने जाने के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान जलदाय मजदूर संघ के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मगाराम लूखा, धर्मेन्द्रसिंह सोलंकी, राजूजी सुथार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के मंत्री मोडसिंह ने किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें