मंगलवार, 11 जुलाई 2017

जयपुर।राजस्थान सरकार का महिलाओं को 'तोहफा', अब 5 हज़ार डेयरी बूथों की बन सकेंगी मालिक, जारी हुए आदेश


राजस्थान सरकार का महिलाओं को 'तोहफा', अब 5 हज़ार डेयरी बूथों की बन सकेंगी मालिक, जारी हुए आदेश
जयपुर।राजस्थान सरकार का महिलाओं को 'तोहफा', अब 5 हज़ार डेयरी बूथों की बन सकेंगी मालिक, जारी हुए आदेश


राजस्थान में मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण योजना के तहत पांच हजार नए डेयरी बूथ खोलना प्रस्तावित है लेकिन इन बूथों का आवंटन महिलाओं से ही हो सकेगा। स्वायत शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये गए हैं।




आदेश में में कहा गया है कि महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अनुपालना में अब केवल नवीन डेयरी बूथ महिलाओं को ही आवंटित किए जाएंगे और डेयरी बूथों का संचालन महिलाओं के नाम पर ही किया जा सकेगा।




आदेश पत्र में राजस्थान कॉपरेटिव डेयरी फैडरेशन से संबंधित दुग्ध संघो की बैठक में सरस दूध एवं दुग्ध पदार्थो की खुदरा बिक्री के लिए वर्ष 2016-17 के मापदण्ड बनाए गए है जिसमें डेयरी बूथों की एनओसी महिला के नाम जारी किया जाना शामिल है।




ऐसी स्थिति में नगर निगम , नगर परिषद, नगर पालिका क्षेत्रों में आगे से बूथ के लिए स्थान का आवंटन महिलाओं के नाम पर ही किया जा सकेगा। इसके लिए स्वायत शासन विभाग ने प्रतिमाह किराया भी निर्धारित किया है।




निर्धारित हुए किराए के तहत नगर निगम क्षेत्र में एक हजार रूपए, नगर परिषद क्षेत्र में 750 रूपए तथा नगर पालिका क्षेत्र में 500 रूपए की राशि तय की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें