सोमवार, 24 जुलाई 2017

बाड़मेर। ग्रुप फोर पीपल के 'नीम महोत्सव 2017 ' का हुआ आगाज, सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने किया पौधारोपण

बाड़मेर। ग्रुप फोर पीपल के 'नीम महोत्सव 2017 ' का हुआ आगाज, सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने किया पौधारोपण 






बाड़मेर। सामाजिक सरोकार एवं नवाचार के प्रतीक  ग्रुप फोर पीपल बाड़मेर-जैसलमेर की ओर से सीमा सुरक्षा बल के तत्वावधान में बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय पर नीम महोत्सव का आयोजन उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम के मुख्य आतिथ्य एवं ग्रुप फोर पीपल के अध्यक्ष आजादसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुआ। सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित नीम महोत्सव समारोह में ग्रुप सदस्यों  के साथ सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियो एवं जवानो  ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने कहा कि रेगिस्तानी क्षेत्र में पौधारोपण भागीरथी प्रयास है, विशेषकर नीम के पौधे। उन्होंने कहा कि करीब सवा सौ गुणों से युक्त नीम के पौधे ना केवल औषधीय गुणों से युक्त नीम के पौधे ना केवल औषधीय गुणों से भरपूर है। साथ ही घरेलू नुस्खों में नीम का बहुत ज्यादा महत्व है। उन्होंने ग्रुप  फोर पीपल के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में वृहद स्तर पर जवानो के साथ नीम महोत्सव आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रुप ने सीमा सुरक्षा बल के साथ सरहद पर परिंडा अभियान चलाकर मूक पक्षियो  की सेवार्थ बहुत बड़ा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बल हमेशा सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यो में आपका स्वागत करेगी।


ग्रुप अध्यक्ष आजादसिंह राठौड़ ने कहा कि नीम महोत्सव के माध्यम से आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ पौधो के प्रति जिम्मेदारी का मूल मंत्र देना है। उन्होंने कहा कि ग्रुप ने गत वर्ष भी नीम महोत्सव के तहत काफी तादाद में पौधे लगाए तथा आज वो लहरा रहे है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष लगाए गए पौधो  का इस बार जन्म दिवस भी मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रुप समाज में एक नया प्रयास सेवा का कर रहा है। 


इस अवसर पर डा.लक्ष्मीनारायण जोशी ने कहा कि ग्रुप आगामी दिनो में सीमा सुरक्षा बल के साथ अग्रिम पोस्टो  पर नीम महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रुप फोर पीपल संयोजक चंदनसिंह भाटी ने कहा कि ग्रुप रेगिस्तानी क्षेत्र में सर्वाधिक सर्वायल करने वाले नीम के पौधे अधिक से अधिक लगाने का लक्ष्य एक अभियान के तहत चल रहा है। बाड़मेर-जैसलमेर दोनों जिलों में नीम महोत्सव के तहत कार्य किया जा रहा है। 


संजय शर्मा ने आभार जताया। इस अवसर पर महेश पनपालिया, दुर्जनसिंह गुड़ीसर, ओमप्रकाश जोशी, मदन बारूपाल, रमेशसिंह इंदा, अमित बोहरा, रमेश कड़वासरा, नरेन्द्र खत्री, स्वरूपसिंह भाटी, रतन भवानी, अशोक राजपुरोहित, महेन्द्रसिंह तेजमालता, छगनसिंह चौहान, जय परमार, राजेन्द्र लहुआ, अशोक कुमार, मुकेश जैन, लूणकरण नाहटा, सुमेरमल सोलंकी समेत कई सदस्यों एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने पौधारोपण किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें