शनिवार, 10 जून 2017

जैसलमेर जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस का पुलिस लाईन जैसलमेर में बल्वा परैड का अभ्यास



जैसलमेर  जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस का पुलिस लाईन जैसलमेर में बल्वा परैड का अभ्यास

सम्पूर्ण अभ्यास जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश में सम्पन्न

अभ्यास के दौरान आधुनिक संसाधनों एवं हथियारों का किया उपयोग

जिले के समस्त आला अधिकारी रहे शरीक

सम्पूर्ण उपकरणों की दी गई जानकारी

अभ्यास पूर्ण होने पर समस्त स्टाॅफ का कानून व्यवस्था की स्थिति पर हर वक्त तत्तपर रहने के दिये निर्देश

जैसलमेरजिले में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज दिनंाक 10.06.2017 को पुलिस लाईन जैसलमेर में पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर गौरव यादव के निर्देशन में बल्वा परैड का अभ्यास किया गया। उक्त अभ्यास में जयनारायण मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर, नरेन्द्र कुमार दवे, वृताधिकारी वृत जैसलमेर, जेठाराम थानाधिकारी, महिला पुलिस थाना जैसलमेर, महेश श्रीमाली थानाधिकारी पुलिस थाना सदर, सवाईसिंह उप निरीक्षक, पुलिस थाना सदर, राणाराम उप निरीक्षक, किशनाराम उप निरीक्षक, अरूण कुमार उप निरीक्षक पुलिस थाना कोतवाली जैसलेमर, भाखरराम प्रभारी यातायात शाखा जैसलमेर, हुकमसिंह एलओ पुलिस लाईन जैसलमेर, भोमसिंह हैड कानि. हवलदार मैजर पुलिस लाईन एवं मुख्यालय पर पदस्थापित समस्त स्टाॅफ शरीक रहा।

इस दौरान बल्वा परैड का आयोजन किया गया। जिसमें वज्रा वाहन से व गैस गनसेट, साधारण स्टन सैल, रबर बुलेट, मल्टी बेटन से तथा 12 बोर पम्प एक्शन से जीवन्त फायर किये गये। बल्वा संबंधी समस्त प्रकार की जानकारी दी गई किस प्रकार किसी बल्वा स्थान पर कार्यवाही करनी चाहिए तथा भीड को कैसे तीतर-बीतर किया जाता है कि जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ बल्वा से संबंधी उपकरणों की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। अभ्यास के दौरान समस्त अधिकारियों द्वारा भी समस्त प्रकार के उपकरणों की जानकारी प्राप्त कर अभ्यास किया गया।

अभ्यास के दौरान टीएस साधारण 18 नग, स्टन सैल साधारण 20 नग, मल्टी बेटन राउण्ड 22 नग, ड्यूटल सैल 03 नग, टू इन वन 02 नग, वज्रा वाहन से टीएस सैल इलेक्ट्रीक 10 नग, स्टैन सैल 10 नग, 12 बोर पम्प एक्शन गन से 08 नग, 12 बोर ऐन्टी रोईट रबड बूलेट के फायर करावे गये। इसी दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु बल्वा के दौरान उपयोग आने वाले समस्त साजो सामान को चैक किया गया तो सम्पूर्ण सामान लाठी, ढाल, जेकैट, गैस रेस्पीरेटर, गैस गन एवं गैस के सम्पूर्ण प्रकार के सैल, रबर बूलेट, वज्रा वाहन से चलने वाले समस्त इलेक्ट्रीक सैल भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। भविष्य में जिला में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए जिला पुलिस तैयार एवं तत्पर है।

अभ्यास के पूर्ण होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी बात रखी गई तथा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को अभ्यास के दौरान अच्छी कार्यवाही करने पर प्रशंसा की गई तथा भविष्य में जिले में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थित उत्पन होने पर हमैशा तैयार एवं तत्पर रहने के निर्देेश दिये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें