बुधवार, 14 जून 2017

पुलिस ने रेस्टोरेंट में मारी रेड, कमरों में लड़कों के साथ थी कॉलेज की लड़कियां

पुलिस ने रेस्टोरेंट में मारी रेड, कमरों में लड़कों के साथ थी कॉलेज की लड़कियां
पुलिस ने रेस्टोरेंट में मारी रेड, कमरों में लड़कों के साथ थी कॉलेज की लड़कियां

छछरौली (यमुनानगर)। हथनीकुंड स्थित एक रेस्टोरेंट से सोमवार को 13 लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया है। इन 7 लड़कियों में से चार पास के कॉलेज से बुलाई गई थी, वहीं दो लड़के भी पढ़ने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी लड़के-लड़कियों के अलावा रेस्टोरेंट के मालिक को भी हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी आते हैं लड़के-लड़कियां...


पुलिस ने रेस्टोरेंट में मारी रेड, कमरों में लड़कों के साथ थी कॉलेज की लड़कियां

- इस बारे में खिजराबाद पुलिस से जानकारी मिली है कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे जगाधरी-पौंटा नेशनल हाईवे पर शिवा रेस्टोरेंट पर दबिश दी।

- इस रेस्टोंरेट पर हरियाणा के आसपास के इलाकों ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के युवक-युवतियां आते-जाते दिखाई देते हैं। इस तरह की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी।

- बताया जाता है कि पुलिस के आने की सूचना मिलते ही पूरे रेस्टारेंट में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने रेस्टोरेंट के हर कमरे की गहनता से जांच की और मौके से आरोपियों को दबोच लिया।

- एसएचओ खिजराबाद विरेंद्र राणा और मामले के जांच अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम का नेतृत्व एएसआई विरेंद्र सिंह कर रहे थे।

रेस्टोरेंट मालिक को भी हिरासत में ले पूछताछ कर रही है पुलिस

- पुलिस रेड के दौरान रेस्टोरेंट के कमरों सात लड़कियाें और 6 लड़कों को पकड़ा है। इनमें से चार लड़किया काॅलेज की थी और तीन अन्य आस-पास के गांव की, जबकि दो लड़के भी कॉलेज में ही पढ़ने वाले हैं।

- फिलहाल पुलिस ने इन सभी को हिरासत में ले लिया है, वहीं रेस्टोरेंट मालिक कर्ण सिंह निवासी ताजेवाला को भी हिरासत में लेकर वेश्यावृत्ति के आरोप में केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें