सोमवार, 12 जून 2017

बलिया।दूल्हे की इस हरकत देख दुल्हन हुई नाराज, शादी से किया इनकार और लौटा दी बारात



बलिया।दूल्हे की इस हरकत देख दुल्हन हुई नाराज, शादी से किया इनकार और लौटा दी बारात
दूल्हे की इस हरकत देख दुल्हन हुई नाराज, शादी से किया इनकार और लौटा दी बारात
यूपी के बलिया जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में दूल्हे को शादी के मंडप पर गुटखा चबाना महंगा पड़ गया। दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और बारात को वापस लौटा दी।




दरअसल, लनछपरा गांव से राजन की बारात शनिवार को दामोदरपुर गांव आई थी। द्वारपूजा व अन्य कार्यक्रम के बाद जब दूल्हा शादी के लिए मंडप पर पहुंचा तो गुटखा खाना शुरू कर दिया। दुल्हन की बहनें दूल्हे की आरती उतारने के लिए उसके पास गईं तो उसके मुंह से गुटखे की बदबू आ रही थी। इससे वे नाराज हो गई। लड़कियों ने पूरी बात दुल्हन को बता दी।




इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने साफ इनकार कर दिया। घरवालों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह जिद्द पर अड़ी रही। दुल्हन संगीता ने कहा कि ये शख्स जब सरेआम ऐसी हरकत कर सकता है तो कल तो शराब पीकर मेरी जिंदगी नर्क भी बना सकता है। मैं इससे शादी नहीं करूंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें