रविवार, 25 जून 2017

भादरा. दोनों बहनों को निगल गया दहेज़ का दानव, छोटी ने निगला था जहर, बड़ी को जलाकर मार डाला



भादरा. दोनों बहनों को निगल गया दहेज़ का दानव, छोटी ने निगला था जहर, बड़ी को जलाकर मार डाला

दोनों बहनों को निगल गया दहेज़ का दानव, छोटी ने निगला था जहर, बड़ी को जलाकर मार डाला
नाजों से पाली गई दो बेटियां। दोनों का एक ही घर में विवाह कर माता-पिता गंगा नहाए से हो गए। मगर महज सवा साल के भीतर दहेज के दानव ने दोनों बेटियों को लील लिया। छोटी बेटी ने शादी के कुछ दिन बाद दहेज प्रताडऩा से तंग होकर खुदकशी कर ली थी। अब बड़ी पुत्री को जलाकर मार डाला गया है। गांव जनाणा में दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने के संबंध में मृतका के पिता ने यह आरोप ससुराल पक्ष पर लगाए हैं। भिरानी पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतका पायल (28) के पिता ने दामाद सहित सात जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता की शुक्रवार रात अग्रोहा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार गांव सिद्धमुख तहसील राजगढ़ निवासी कालूराम पुत्र काशीराम बादी ने रिपोर्ट दी कि उसकी दो पुत्रियों पायल व सुशीला की शादी 29 जून 2010 को गांव जनाणा के ताराचंद बादी के पुत्रों रमेश व सुभाष से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष ने दोनों को दहेज के लिए तंग-परेशान व प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। करीब सवा साल पहले छोटी लड़की सुशीला को बाइक व अन्य सामान की मांग को लेकर परेशान किया। इसलिए उसे कुछ दिनों के लिए पीहर बुला लिया। दहेज प्रताडऩा से तंग सुशीला ने पीहर में ही कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
मृतका के पिता का आरोप है कि बड़ी लड़की पायल का घर उजडऩे से डरकर उस समय कोई मुकदमा ससुराल पक्ष पर नहीं कराया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। वे पायल को दहेज के लिए तंग करने लगे। वे इन दिनों ससुराल में थी। उससे एक लाख रुपए व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर शुक्रवार को पति रमेश, देवर सुभाष, ससुर ताराचंद, सास लिछमा, ननद महेंदो, मनीराम काका ससुर व रोहताश ने मिट्टी का तेल डाल कर जला दिया। इसके बाद उसे हरियाणा के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई।

बोले हो गई दूसरी गलती

कालूराम के अनुसार गांव जनाणा से फोन पर मिली सूचना के बाद जब वह मेडिकल कॉलेज अग्रोहा गया तो उन्हें पायल की लाश मिली। ससुराल वालों ने कहा कि हमसे दूसरी बार गलती हो गई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 बी व 498 ए में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें