बुधवार, 7 जून 2017

जयपुर / जालोर। मुख्यमंत्री राजे ने किया तीन साल बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन

जयपुर / जालोर। मुख्यमंत्री राजे ने किया तीन साल बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन 

जयपुर / 
जालोर। संसदीय क्षेत्र जालोर सिरोही में गत तीन वर्षों के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विकासात्मक गतिविधियों की पुस्तिका तीन साल बेमिसाल ''साथ है विश्वास है हो रहा विकास है'' का विमोचन वसुंधरा राजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में किया। पुस्तिका में जालोर सिरोही संसदीय क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा करवाए गए सर्वांगीण विकास तथा सरकार द्वारा आमजन हितार्थ हेतु चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई है। साथ ही क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों के आकड़ो का संकलन किया गया है। पुस्तिका के विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में हुए कार्यों एवं नवाचारों को वहां की जनता तक पहुंचाने में यह पुस्तिका काफी उपयोगी सिद्ध होगी। इस पुस्तिका में जालोर सिरोही संसदीय क्षेत्र को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पानी, चिकित्सा, कृषि, उद्योग आदि क्षेत्रों में हुए कार्यों के बारे में जानकारी शामिल की गई है। 

Displaying photo.jpg

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी, जालोर जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, जालोर विधायक अमृता मेघवाल, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल,रेवदर विधायक जगसीराम कोली, सांचोर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, बाबूनाथ गुंदाऊ, देवराज चौधरी सहित पार्टी एवं संगठन के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें