शनिवार, 10 जून 2017

बाड़मेर। हल्की बारिश से थार का मौसम हुआ सुहाना ,तापमान में आई गिरावट

बाड़मेर। हल्की बारिश से थार का मौसम हुआ सुहाना ,तापमान में आई गिरावट

रिपोर्ट :- छगनसिंह चौहान / बाड़मेर 

बाड़मेर। लम्बेइंतजार के बाद शुक्रवार को थारवासियों को बारिश की थोड़ी राहत मिली। जिले में लगातार गर्मी से आमजन परेशान था। शुक्रवार देर रात आंधी चली। इसके बाद बाड़मेर में हल्की बरसात हुई। शहर में हल्की फुहारें गिरी। इससे क्षेत्रवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, देर रात चली हल्की हवाओं से मौसम खुशनुमा रहा। क्षेत्र में प्रथम बार हल्की बरसात ने विधुत तंत्र की पोल खोलकर रख दी है। बारिश शुरू होने से पहले ही बिजली गुल हो गई जिसके बाद बिजली आने-जाने का क्रम बना रहा। बिजली की लुका - छिपी के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा 

  

तापमान में आयी गिरावट
पिछले कई दिनों से तापमान झुलसाने वाला रहा। लोगों को कूलर में भी राहत नहीं मिल पा रही थी। शुक्रवार देर रात हुई हल्की बारिश से  मौसम सुहाना हो गया है। शहर में हल्की फुहारों के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें