शनिवार, 17 जून 2017

बाड़मेर। सोनी ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

बाड़मेर। सोनी ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

बाड़मेर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मेवाराम सोनी को अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार समाज का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जोधपुर में संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र लाडनवाल ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी में सोनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत करने की अधिकारिक घोषणा की।

Image may contain: 1 person
संस्थान सचिव महेन्द्र विक्रम काला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। उन्होनें बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में बाड़मेर से मेवाराम सोनी को उपाध्यक्ष और हरीराम बाड़मेरा, मोतीलाल मथरिया और पुरूषोत्तम परमार को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।


काला ने बताया कि मेवाराम सोनी बीते लम्बे समय से समाजिक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े है और उनकी सक्रियता और सेवाभाव को देखते हुए उन्हे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। सोनी समाजसेवा के साथ ही बाड़मेर कांग्र्रेस के वरिष्ठ नेता है। पूर्व में बाड़मेर नगर पालिका में पार्षद रहने के साथ ही कांग्रेस के नगर महामंत्री भी रह चुके है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें