रविवार, 14 मई 2017

सेक्स वर्कर का किया रेप, मामला छिपाने किया मर्डर, CCTV ने पकड़वाया

सेक्स वर्कर का किया रेप, मामला छिपाने किया मर्डर, CCTV ने पकड़वाया

Police
मुंबई. 18 अप्रैल को पालघर जिले में हुई सेक्स वर्कर की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को अरेस्ट कर लिया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के सहारे इस मर्डर केस को क्रैक करने में हेल्प मिली। आरोपी ने महिला संग पहले रेप किया फिर मर्डर कर लाश फेंक दी थी। ऐसे किया महिला का मर्डर...

- पुलिस के मुताबिक, 18 अप्रैल 2017 को विरार पश्चिम में बने पेन्नसुएला पार्क में हुई महिला की हत्या और रेप के मामले में अब्दुल नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया गया है। वह मजदूरी का काम करता था।

- अब्दुल ने पुलिस को बताया है कि, 18 अप्रैल की शाम वह महिला को पैसों का लालाच देकर अपने साथ पार्क में ले गया। वहां पैसों की लेनदेन में उसका महिला से झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसने महिला का पहले रेप किया और फिर उसका मर्डर कर दिया।

- मामला छिपाने के लिए उसने महिला का शव झाड़ियों में छिपाया और मौके से फरार हो गया।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

- अगली सुबह पुलिस को महिला की बॉडी मिली झाड़ियों में से मिली। महिला की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गयी थी, उस वक्त उसकी पहचान नहीं की जा सकी थी।

- छानबीन कर रही पुलिस ने महिला के बारे में पता लगाने के लिए विरार के कुंभारपाडा में पूछताछ शुरू की। आरोपी ने घटनास्थल पर किसी भी सुराग नहीं छोड़ा था। इसके बाद इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की गई।

- सीसीटीवी फुटेज की छानबीन में महिला और आरोपी एक रिक्शा से उतरते दिखाई दिए। जिसके बाद उस रिक्शेवाले की तलाश की गयी।

- रिक्शा चालक की निशानदेही पर आरोपी का स्केच तैयार कर खोजबीन शुरू की गयी और तकरीबन एक हफ्ते की पड़ताल के बाद आरोपी अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें