गुरुवार, 11 मई 2017

पत्नी को बहन मानता था पति, गर्लफ्रेंड को गोली मार खुद किया सुसाइड

पत्नी को बहन मानता था पति, गर्लफ्रेंड को गोली मार खुद किया सुसाइड

committed suicide after girlfriend murder.
प्रतापगढ़/उदयपुर. रविवार रात 20 साल के लड़के ने अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद सुसाइड कर लिया। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई थी कि वॉट्सऐप पर सुसाइड नोट डालकर लड़के ने खुद के सिर में गोली मार ली। गोली लगने से लड़के की मौके पर मौत हो गई। वहीं लड़की का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के बीच अफेयर होना बताया है।पत्नी को बहन मानता था लड़का...

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब तीन बजे महेश कुमावत और मनीषा खून से सने मिले। दोनों के सिर पर गोली लगी थी। लड़के की मौके पर मौत हो गई। मौके से पिस्टल, दो कारतूस की खोल और दोनों के अलग-अलग सुसाइड नोट भी बरामद किए गए हैं। मरने से पहले लड़के ने मोबाइल पर एक वीडियो भी अपलोड किया था, लेकिन पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई। जांच अफसर ने बताया कि महेश शादीशुदा था, लेकिन पत्नी को बहन मानता था। इस कारण शादी के कुछ माह बाद ही उसकी पत्नी मायके चली गई। उसकी शादी 2012 में हुई थी।

सुसाइड नोट में है इंटरनेट पर वीडियो डालने का जिक्र

- पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में महेश ने इंटरनेट पर वीडियो डालने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि इसी वीडियो में मरने का कारण बताया गया है। पुलिस ने इंटरनेट पर वीडियो भी खंगाले, लेकिन ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला।

- लड़के के पास दो कंपनियों के मोबाइल थे। इनमें से एक में कुछ सेकंड का वीडियो मिला है। इसमें उसने सुसाइड करने की बात कही है, लेकिन आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही है। इस मोबाइल में कुछ ही नंबर और फोटोज है। दूसरे मोबाइल का पैटर्न लॉक होने से पुलिस एक्सपर्ट की मदद ले रही है।

लड़के ने पहले लड़की को बाद में खुद को गोली मारी

पिस्टल से फायरिंग किसने की, पुलिस अभी इसका भी पता नहीं लगा पाई है। शुरुआती जांच में पुलिस का ऐसा मानना है कि दोनों ने देवरे पर ही जाकर सुसाइड नोट लिखे। बाद में विनोद ने पिस्टल से पहले मनीषा को गोली मारी और इसके बाद खुद के सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली। लड़की बयान देने की हालत में नहीं है, इस कारण पुलिस मौत के हालात और कारणों को देर शाम तक साफ नहीं कर पाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें